कर्नाटक विधान परिषद : नागेंद्र को मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा के हंगामे के बीच दो विधेयक पारित
कर्नाटक विधान परिषद : नागेंद्र को मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा के हंगामे के बीच दो विधेयक पारितशाहरुख खान और बेटे आरयन खान में क्या-क्या है कॉमन? 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज के राइटर ने किया खुलासा
Aryan Khan-Shahrukh Khan Similarities: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) जब से लाइम लाइट में आए हैं, तब से उनके लुक और काम करने के तरीके को शाहरुख जैसा बताया जाता रहा है. आर्यन खान ने फिल्मी दुनिया में एक डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा. उन्होंने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम से शानदार सीरीज बनाई. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस सीरीज के को-राइटर बिलाल सिद्दीकी ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहरुख और आर्यन खान के बीच कई चीजें कॉमन हैं. आर्यन के साथ काम कर चुके बिलाल ने उनके बारे में ऐसी बात बताईं, जो ज्यादा लोगों को नहीं.
आर्यन में है काम करने की भूख
मीडिया दिए इंटरव्यू में बिलाल सिद्दीकी ने बताया कि आर्यन डायरेक्शन पढ़ाई करने के बाद जब ये प्रोजेक्ट लेकर आए तो उनके अंदर कुछ अपना बनाने की जबरदस्त इच्छा दिखाई दी. उनके मुताबिक, आर्यन काफी जुनूनी थे और उनके पास फिल्में बनाने का अपना एक अलग नजरिया और स्टाइल था. बिलाल ने कहा कि आर्यन में कुछ करने की भूख साफ नजर आती थी. उन्होंने जिस तरह से अपने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को संभाला, उससे यह दिखा कि वह सिर्फ शाहरुख खान के बेटे के रूप में काम नहीं करना चाहते, बल्कि एक फिल्ममेकर के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.
सेट पर घंटों काम करते थे आर्यन
बिलाल सिद्दीकी के मुताबिक, आर्यन की सबसे खास बात उनका हार्डवर्क था. उनका कहना है कि वह सेट पर लंबे समय तक मौजूद रहते थे और शूटिंग से पहले हर चीज की तैयारी करते थे. एक ही सीन के लिए अलग-अलग ऑप्शन तैयार करना, डायलॉग पर काम करना और एक्टर्स के साथ सीन को लेक बातें करना उनके काम काम हिस्सा था. बिलाल ने खुलासा किया कि आर्यन शूटिंग से एक दिन पहले भी एक्टर्स के साथ वर्कशॉप करते थे. वह पहले से यह सोचकर आते थे कि किस सीन को किस तरह शूट करवाना है. बिलाल के मुताबिक, आर्यन ने प्रोजेक्ट को अपना 100 फीसदी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
आर्यन और शाहरुख में क्या-क्या कॉमन?
बिलाल ने शाहरुख और आर्यन में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज के दौरान कई कॉमन चीजें देखीं. उन्होंने कहा कि दोनों का काम करने का तरीका काफी मिलता-जुलता है. बिलाल के मुताबिक,आर्यन और शाहरुख देर रात तक काम कर सकते हैं और कुछ ही घंटों की नींद के बाद फिर से काम शुरू कर सकते हैं. उनके लिए काम को लेकर डेडिकेशन काफी मजबूत है. यही वजह है कि बिलाल को आर्यन में शाहरुख की झलक नजर आई. यह कंपैरिजन सिर्फ इसलिए खास नहीं है क्योंकि आर्यन शाहरुख के बेटे हैं, बल्कि इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बिलाल ने आर्यन के साथ खुद काम करने के बाद जानी हैं.
ये भी पढ़ें: रितेश देशमुख ने मजबूरी में लिए पैपराजी से पैसे, अब उधारी चुकाने के लिए ढूंढ रहे फोटोग्राफर, जानिए क्या है पूरा मामला
सीजन 2 को लेकर क्या बोले बिलाल
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज को लोगों की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके दूसरे सीजन को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. बिलाल ने इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर साफ तौर पर तो कुछ नहीं बताया कि लेकिन यह जरूर शेयर किया कि पहले सीजन की स्टोरी को इस तरह खत्म किया गया है कि जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि दूसरे सीजन को लेकर ऑफिशियल जानकारी नेटफ्लिक्स और Red Chillies Entertainment की तरफ से ही शेयर की जाएगी. लेकिन फिर भी उनकी बात से इतना जरूर साफ है कि दूसरे सीजन की गुंजाइश है. इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा चुका है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही हैं. हालांकि, जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की होती, तब तक साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








