Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान और बेटे आरयन खान में क्या-क्या है कॉमन? 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज के राइटर ने किया खुलासा

Aryan Khan-Shahrukh Khan Similarities: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) जब से लाइम लाइट में आए हैं, तब से उनके लुक और काम करने के तरीके को शाहरुख जैसा बताया जाता रहा है. आर्यन खान ने फिल्मी दुनिया में एक डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा. उन्होंने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम से शानदार सीरीज बनाई. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस सीरीज के को-राइटर बिलाल सिद्दीकी ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहरुख और आर्यन खान के बीच कई चीजें कॉमन हैं. आर्यन के साथ काम कर चुके बिलाल ने उनके बारे में ऐसी बात बताईं, जो ज्यादा लोगों को नहीं. 

आर्यन में है काम करने की भूख

मीडिया दिए इंटरव्यू में बिलाल सिद्दीकी ने बताया कि आर्यन डायरेक्शन पढ़ाई करने के बाद जब ये प्रोजेक्ट लेकर आए तो उनके अंदर कुछ अपना बनाने की जबरदस्त इच्छा दिखाई दी. उनके मुताबिक, आर्यन काफी जुनूनी थे और उनके पास फिल्में बनाने का अपना एक अलग नजरिया और स्टाइल था. बिलाल ने कहा कि आर्यन में कुछ करने की भूख साफ नजर आती थी. उन्होंने जिस तरह से अपने  'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'  को संभाला, उससे यह दिखा कि वह सिर्फ शाहरुख खान के बेटे के रूप में काम नहीं करना चाहते, बल्कि एक फिल्ममेकर के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. 

सेट पर घंटों काम करते थे आर्यन

बिलाल सिद्दीकी के मुताबिक, आर्यन की सबसे खास बात उनका हार्डवर्क था.  उनका कहना है कि वह सेट पर लंबे समय तक मौजूद रहते थे और शूटिंग से पहले हर चीज की तैयारी करते थे. एक ही सीन के लिए अलग-अलग ऑप्शन तैयार करना, डायलॉग पर काम करना और एक्टर्स के साथ सीन को लेक बातें करना उनके काम काम हिस्सा था. बिलाल ने खुलासा किया कि आर्यन शूटिंग से एक दिन पहले भी एक्टर्स के साथ वर्कशॉप करते थे.  वह पहले से यह सोचकर आते थे कि किस सीन को किस तरह शूट करवाना है. बिलाल के मुताबिक, आर्यन ने प्रोजेक्ट को अपना 100 फीसदी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

आर्यन और शाहरुख में क्या-क्या कॉमन?

बिलाल ने शाहरुख और आर्यन में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज के दौरान कई कॉमन चीजें देखीं. उन्होंने कहा कि दोनों का काम करने का तरीका काफी मिलता-जुलता है. बिलाल के मुताबिक,आर्यन और शाहरुख देर रात तक काम कर सकते हैं और कुछ ही घंटों की नींद के बाद फिर से काम शुरू कर सकते हैं. उनके लिए काम को लेकर डेडिकेशन काफी मजबूत है. यही वजह है कि बिलाल को आर्यन में शाहरुख की झलक नजर आई. यह कंपैरिजन सिर्फ इसलिए खास नहीं है क्योंकि आर्यन शाहरुख के बेटे हैं, बल्कि इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बिलाल ने आर्यन के साथ खुद काम करने के बाद जानी हैं. 

ये भी पढ़ें: रितेश देशमुख ने मजबूरी में लिए पैपराजी से पैसे, अब उधारी चुकाने के लिए ढूंढ रहे फोटोग्राफर, जानिए क्या है पूरा मामला

सीजन 2 को लेकर क्या बोले बिलाल

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज को लोगों की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके दूसरे सीजन को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. बिलाल ने इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर साफ तौर पर तो कुछ नहीं बताया कि लेकिन यह जरूर शेयर किया कि पहले सीजन की स्टोरी को इस तरह खत्म किया गया है कि जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि दूसरे सीजन को लेकर ऑफिशियल जानकारी नेटफ्लिक्स और  Red Chillies Entertainment की तरफ से ही शेयर की जाएगी. लेकिन फिर भी उनकी बात से इतना जरूर साफ है कि दूसरे सीजन की गुंजाइश है. इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा चुका है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही हैं. हालांकि, जब तक  आधिकारिक घोषणा नहीं की होती, तब तक साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. 

Continue reading on the app

75 प्रतिशत वैश्विक व्यापार को कवर करेंगे भारत के एफटीए, सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए दो महीने में आएंगे नए नियम: पीयूष गोयल

टोक्यो/नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत वैश्विक व्यापार व्यवस्था में अपनी भूमिका को और मजबूत बनाने के लिए कम से कम आठ से नौ देशों और देश समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है। इन अर्थव्यवस्थाओं का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लगभग 15 ट्रिलियन डॉलर है। उनका कहना है कि इन समझौतों के लागू होने के बाद भारत के एफटीए नेटवर्क का दायरा वैश्विक व्यापार के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच सकता है।

टोक्यो में भारत और जापान के उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत द्वारा पहले से किए गए और हाल ही में संपन्न मुक्त व्यापार समझौतों ने लगभग 70 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त जीडीपी वाली अर्थव्यवस्थाओं तक भारतीय कंपनियों की पहुंच सुनिश्चित की है। वर्तमान में चल रही वार्ताओं के सफल होने के बाद यह दायरा और व्यापक हो जाएगा।

उन्होंने कहा, हमारे मुक्त व्यापार समझौतों के जरिए वैश्विक व्यापार का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा कवर होगा। इससे भारत एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में वैश्विक मूल्य शृंखलाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकेगा।

गोयल ने कहा कि भारत ने पिछले चार वर्षों में नौ मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जो लगभग 60 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं और 38 विकसित देशों को कवर करते हैं। इसके अतिरिक्त जापान, दक्षिण कोरिया और आसियान देशों के साथ पहले से मौजूद व्यापार समझौते करीब 10 ट्रिलियन डॉलर की अतिरिक्त अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत के व्यापार समझौते दुनिया की लगभग 70 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए वरीयता प्राप्त बाजार पहुंच उपलब्ध करा रहे हैं और आगामी समझौतों से इसमें और विस्तार होगा।

टोक्यो में निक्केई एशिया के साथ आयोजित एक विशेष संवाद के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सरकार अगले दो महीनों के भीतर सेमीकंडक्टर और ऑटो कंपोनेंट विनिर्माण क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप नए नियम और नियामकीय बदलाव लाएगी।

उन्होंने बताया कि कई वैश्विक सेमीकंडक्टर और ऑटो कंपोनेंट निर्माता भारत में उत्पादन इकाइयां स्थापित करने की योजना बना रहे हैं और उन्होंने कुछ नीतिगत एवं नियामकीय मुद्दे सरकार के सामने रखे हैं।

गोयल ने कहा, मैंने उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि अगले दो महीनों के भीतर भारत नियमों में आवश्यक संशोधन करेगा और नए प्रावधान लाएगा, ताकि उनकी मांगों का समाधान हो सके और भारत में विनिर्माण स्थापित करने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC क्यों चुप, भारत में ऐसा हो तो...

sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए. Tue, 25 Aug 2026 23:43:38 +0530

  Videos
See all

Final Cut: कांग्रेस नेता का बेटा, लाया नकली नोट! | Congress | Fake Currency | Crime News | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:04:42+00:00

Swami Avdheshanand Giri Maharaj : 'शरीर, मन और विचारों में संतुलन जरूरी' | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:06:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers