कॉकरोच एक बार फिर दिल्ली कूच करेंगे, CJP ने इस दिन मार्च निकालने का किया ऐलान; जानें वजह
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राजधानी में 5 सितंबर को युवा मार्च निकालने की घोषणा की है. पार्टी का आरोप है कि सरकार जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है. CJP की नेशनल वर्किंग कमेटी ने एक्स पर सूचना दी कि यह मार्च इंडिया गेट से आरंभ होकर नई दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक जाएगी. संगठन ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई NEET के मारे गए पीड़ितों और कथित पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों के परिवार के शिकार लोगों के परिवार करेंगे. इसमें छात्रों के साथ युवा संगठनों के भी शामिल होने की उम्मीद है.
लामबंद होने का निर्णय लिया
पोस्ट में CJP ने कहा, 'कॉकरोच जनता पार्टी केंद्र सरकार की ओर से भारत के युवाओं से 25 जुलाई को किए वादों को पूरा न करने की कड़ी निंदा करती है, खासकर उन वादों को जो छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR वापस लेने से जुड़े थे।' पार्टी ने कहा, 'सरकार की ओर से अपने आश्वासनों को पूरा करने में लगातार देरी के कारण, CJP की नेशनल वर्किंग कमेटी ने शांतिपूर्ण तरह से लामबंद होने का निर्णय लिया है।'
देश भर में दर्ज FIR की सूची मांगी
कमेटी ने इस बात पर संदेह जताया है कि क्या सरकार अपनी बात पर अमल करने का इरादा भी रखती है या नहीं? इसके साथ आरोप लगाया गया कि सरकार ने कार्रवाई में देरी की है। स्पष्ट वादे करने से वह बचती रही है। पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट में जारी कार्यवाही का भी जिक्र हुआ है। ऐसा कहा गया है कि 18 अगस्त को अदालत ने देश भर में दर्ज FIR की सूची मांगी। CJP ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मामले पर कोई साफ वादा नहीं किया है।
UP: कौन लिख रहा है स्कूली बच्चों के प्रदर्शन की अदृश्य पटकथा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






