गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा:सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। पैपराजी से बोले- मामा का कोई सवाल मत पूछना कृष्णा अभिषेक सोमवार को कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। पैपराजी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मामा का कोई सवाल मत पूछना। हम अपने काम की बात करें, शोज की बात करें।' कृष्णा ने कहा कि परिवार की निजी बातें घर तक ही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि दूसरे लोग उनके घर की बात करके फुटेज ले रहे हैं। बोले- मैं अपने मामा-मामी के बारे में ऐसी बात नहीं करूंगा कृष्णा ने कहा कि वह कभी अपने मामा-मामी के निजी रिश्ते पर ऐसी बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं कभी उनके बारे में ऐसी कोई बात पर्सनली नहीं करूंगा। मैं अपने मामा-मामी को बहुत प्यार करता हूं।' उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि गोविंदा और सुनीता के बीच जो भी मामला है, वह जल्द सुलझ जाए। दूसरे सेलेब्स के कमेंट करने पर भी नाराज गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स ने राय रखी है। राखी सावंत, एजाज खान, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसे सितारे इस मामले पर अलग-अलग बयान दे चुके हैं। किसी ने गोविंदा का समर्थन किया तो किसी ने सुनीता के पक्ष में बात रखी। कृष्णा को इसी बात पर आपत्ति है। उनका कहना है कि जब यह परिवार का निजी मामला है तो दूसरे लोग इस पर लगातार क्यों बोल रहे हैं। उन्होंने इशारा किया कि कुछ लोग इस मुद्दे से पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले सुनीता से हुआ था पैचअप कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के रिश्ते भी एक समय सुनीता आहूजा के साथ खराब हो गए थे। हालांकि, बाद में परिवार में सुलह हो गई। सुनीता आहूजा 'लाफ्टर शेफ्स' में बतौर गेस्ट नजर आई थीं, जहां कश्मीरा ने उनके साथ रिश्ते को लेकर सकारात्मक बात कही थी और उन्हें सपोर्ट करने की बात कही थी। गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर लगातार उठ रहे सवाल गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर भी आई है। दूसरी ओर, गोविंदा ने निजी जीवन को लेकर सामने आ रहे कथित झूठे और मानहानिकारक दावों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ऐसे में कृष्णा अभिषेक का ताजा बयान परिवार के निजी मामले को लेकर है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह विवाद पर सार्वजनिक टिप्पणी करने के बजाय अपने मामा-मामी के रिश्ते के सुलझने की उम्मीद कर रहे हैं। ____________________________ यह खबर भी पढ़ें.. गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है।पूरी खबर पढ़ें.. पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें..
AAJTAK 2 LIVE | मुनीर की फंडिंग से पाक के आतंकी तैयार, भारत के खिलाफ साजिश का खुलासा! | AT2LIVE
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के जिन आतंकी अड्डों को नेस्तोनाबूत कर दिया था, वो फिर से बनकर तैयार हो रही हैं. इन आतंक की फैक्ट्री में फिर से आतंकी बनाने की तैयारी पाक ने पूरी कर ली है. इन ठिकानों में सबसे अहम ठिकाना है बहावलपुर. इसे पाकिस्तान की आतंकियों की नर्सरी कह सकते हैं। बहावलपुर में ही मरकज शुभाानअल्ला है.. यही वो नर्सरी है जहां आतंकी फसल तैयार की जाती है, इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने इस ट्रेनिंग सेंटर को नष्ट कर दिया था, लेकिन अब पाकिस्तान की सरकार ने अपने पैसों से आतंकी केंद्र को फिर से बना दिया है। उधर, जम्मू-कश्मीर में लश्कर के प्रॉक्सी आतंकी संगठन ने कश्मीरी पंडितों को धमकी दी है. आतंकी संगठन ने नई हिट लिस्ट भी जारी की है. जिसमें घाटी के कश्मीरी पंडितों के नाम, पते और गाड़ियों के नंबर भी शामिल हैं. आतंकी संगठन की धमकी के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर है. लश्कर के प्रॉक्सी आतंकी संगठन के द्वारा धमकी के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां के गांवों की बढ़ाई गई सुरक्षा.. The terror camps destroyed by the Indian Army during 'Operation Sindoor' are being rebuilt. Pakistan has completed preparations to resume the training of terrorists at these 'terror factories.' Bahawalpur is the most significant of these locations; it can be described as a nursery for terrorists. The 'Markaz Subhan-Allah' is located in Bahawalpur—this is the very nursery where the 'crop' of terrorists is cultivated. That is why India had destroyed this training center during 'Operation Sindoor,' yet the Pakistani government has now rebuilt the terror facility using its own funds. Meanwhile, in Jammu and Kashmir, a proxy terror group linked to Lashkar has issued threats to Kashmiri Pandits. The terror outfit has also released a new 'hit list' containing the names, addresses, and vehicle registration numbers of Kashmiri Pandits in the Valley. Intelligence agencies are on high alert following these threats. Security has been stepped up in the villages of Shopian, Jammu and Kashmir, in the wake of the threats issued by the Lashkar-linked proxy terror group. #jaishmohammed #operationsindoor #pakistan #bahawalpur #terrorism #brahmos #Kashmir #KashmiriPandits #KashmirTerrorThreat #TerrorThreat #KashmirNews #TerrorAlert #LeT #LashkarETaiba #KashmirSecurity #JammuKashmir #SecurityAlert #KashmirValley #aajtak2live #AT2LIVEआजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak








