Responsive Scrollable Menu

पूर्व CM ममता बनर्जी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, खुद अधिकारियों की लिस्ट बनाने की कही बात

Former CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव हारने के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही हैं. एक बार फिर ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोपल लगाए हैं. साथ ही ममता बनर्जी ने ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनाने की बात कही है. 

दरअसल, सोमवार को टीएमसी पार्टी ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदश जारी किया. इसमें पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस बिना सोचे-समझे केस दर्ज कर रही है. कहा कि वे हमारे लोगों से कह रहे हैं कि ममता की TMC का हिस्सा मत बनो. बिना सबूत के वे लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं. ममता ने कहा कि जो 'बाबू' (अधिकारी) ऐसा कर रहे हैं, हम उनके नाम नोट कर रहे हैं. मुझे रैलियों की इजाजत नहीं दी जा रही है, मुझे कोर्ट जाना पड़ रहा है. 

सुसाइड केस में बीजेपी पर साधा निशाना

22 अगस्त को टीएमसी ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि जब लोगों को सिर्फ अपना वादा किया गया लाभ पाने के लिए एक दफ़्तर से दूसरे दफ़्तर भागना पड़े, तो कल्याणकारी वादे का कोई मतलब नहीं रह जाता. बीजेपी सरकार पूरे बंगाल में महिलाओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. मालदा में, अन्नपूर्णा भंडार का लाभ मिलने में देरी के कारण एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ का हमला, प्रदर्शनकारियों ने फेंकी पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें

 

सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि उसके परिवार का कहना है कि ब्लॉक ऑफिस के कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला. इस सरकार के जिम्मेदारी लेने से पहले और कितनी महिलाओं को तकलीफ झेलनी पड़ेगी? नारी सुरक्षा से लेकर नारी कल्याण तक, BJP के सभी वादे खोखले साबित हुए हैं.

यह भी पढ़ें: TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, मचा हड़कंप

 

Continue reading on the app

'एक साल मेरे साथ रहो, गाड़ी-घर दूंगा', इस एक्ट्रेस से 70 साल के प्रोड्यूसर ने कही ऐसी घटिया बात, डरकर भागी हसीना

Mirzapur Fame Anangsha Biswas on Casting Couch: फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास इन दिनों अपने एक चौंकाने वाले खुलासे को लेकर चर्चा में हैं. अनंग्शा ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कास्टिंग काउच और एक ऐसे ऑफर के बारे में बात की, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं और उनके पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे, तब करीब 70 साल की उम्र के एक जाने-माने प्रोड्यूसर ने उन्हें ऐसा ऑफर दिया था, जिसे सुनकर वो हैरान रह गई थीं.

अनंग्शा ने ये खुलासा शुभोजीत घोष के साथ बातचीत में किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय वो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं. उन्हें फिल्में पाने और अपना करियर शुरू करने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसी दौरान एक कथित प्रोड्यूसर ने उन्हें आर्थिक मदद के बदले अपने साथ रहने का ऑफर दिया.

'घर और गाड़ी की चाबी तुम्हारी है’

अनंग्शा ने बातचीत के दौरान उस घटना को याद करते हुए बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं, तब एक उम्रदराज प्रोड्यूसर ने उनसे बेहद चौंकाने वाली बात कही थी. एक्ट्रेस  के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि उनके पास घर और गाड़ी की चाबी हो सकती है. इसके बदले उन्हें सिर्फ एक साल उसके साथ रहना होगा. अनंग्शा ने बताया कि उस समय उनके पास पैसे नहीं थे और वो इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं. उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने उन्हें ये भरोसा दिलाने की कोशिश की थी कि वो उनके लिए फिल्म भी प्रोड्यूस कर देगा. यानी उनके सामने आर्थिक सुरक्षा और फिल्म में काम मिलने का लालच रखा गया था. अनंग्शा ने इस घटना को अपने लिए बेहद असहज और हैरान कर देने वाला अनुभव बताया.

‘तुम्हें मेरे साथ सिर्फ एक साल रहना होगा’

एक्ट्रेस ने बताया कि उस कथित प्रोड्यूसर ने उनके सामने सीधे तौर पर कहा था कि उन्हें उसके साथ एक साल रहना होगा. बदले में उन्हें घर और गाड़ी जैसी सुविधाएं देने की बात कही गई थी. अनंग्शा के लिए ये सब बिल्कुल नया था. उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय समझ ही नहीं आया कि इंडस्ट्री में इस तरह की चीजें भी होती हैं. उनके मुताबिक, वो उस समय इतनी नई थीं कि इस तरह के ऑफर का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं. उन्हें उम्मीद थी कि अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्हें काम मिलेगा, लेकिन सामने आई इस परिस्थिति ने उन्हें काफी परेशान कर दिया.

‘मुझे नहीं मालूम था इंडस्ट्री में ये सब भी होता है’

अनंग्शा ने बताया कि उन्हें इस तरह के ऑफर की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. वो फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और अपना करियर बनाने के सपने के साथ आई थीं. उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय ये भी नहीं पता था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग नए कलाकारों की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, वो उस शख्स की बात सुनकर इतनी हैरान हो गई थीं कि उन्हें समझ नहीं आया कि उस वक्त क्या जवाब देना है. उन्होंने कुछ देर के लिए वहां से निकलने का बहाना बनाया और कहा कि वह अभी आती हैं. लेकिन इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

'वहां से भाग गई’

अनंग्शा ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि वो थोड़ी देर में वापस आती हैं. इसके बाद वो वहां से तुरंत निकल गईं. एक्ट्रेस के लिए ये स्थिति इतनी डरावनी और परेशान करने वाली थी कि उन्होंने वहां रुककर किसी तरह की बातचीत आगे बढ़ाना ठीक नहीं समझा. वो सीधे वहां से निकलकर घर पहुंचीं. अनंग्शा ने बताया कि घर आने के बाद वो बहुत रोई थीं. उनके लिए ये सिर्फ एक प्रोफेशनल रिजेक्शन नहीं था, बल्कि ऐसा अनुभव था जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था.

घरवालों को भी नहीं बता पाईं अनंग्शा

अनंग्शा ने बताया उस समय वो अपने परिवार को भी इस बारे में नहीं बता सकीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनका परिवार उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहा है. ऐसे में उन्हें डर था कि अगर उन्होंने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया तो उनके पिता उन्हें इंडस्ट्री छोड़कर वापस घर आने के लिए कह सकते हैं. अनंग्शा ने बताया कि वो अपने करियर के लिए घर में पहले ही काफी संघर्ष करके आई थीं. ऐसे में उन्हें डर था कि अगर उनके पिता को इस तरह की घटना के बारे में पता चला, तो वो उन्हें तुरंत वापस बुला लेंगे. इसी वजह से उन्होंने ये बात अपने माता-पिता से शेयर नहीं की और इस मुश्किल दौर को खुद ही संभालने की कोशिश की.

‘मैं इंडस्ट्री में लड़कर आई थी’

अनंग्शा ने बातचीत में ये भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर के लिए घर में भी संघर्ष किया था. उनके मुताबिक, वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए इंडस्ट्री में आई थीं और इसके लिए उन्हें काफी कुछ पीछे छोड़ना पड़ा. इसलिए वो नहीं चाहती थीं कि शुरुआती दौर में सामने आई इस घटना की वजह से उनका सपना खत्म हो जाए. यही वजह थी कि उन्होंने अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया और खुद इस परिस्थिति से बाहर निकलने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: Explainer: फिल्म रिलीज से पहले क्यों की जाती है एडवांस बुकिंग? जानिए इसके पीछे क्या होता है मकसद

 

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में रनों की 5 सबसे बड़ी हार, 290 रन से हार चुकी है टीम, 2 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 biggest defeat in t20 cricket: टी20 क्रिकेट में कई बार ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां जीत का अंतर इतना बड़ा रहा कि उसने सभी को हैरान कर दिया. जिम्बाब्वे ने गांबिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे बड़े मार्जिन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस फेहरिस्त में नेपाल, रवांडा, नाइजीरिया और चेक गणराज्य जैसी टीमों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने रनों का पहाड़ खड़ा कर विरोधी टीमों को पूरी तरह रौंद डाला और क्रिकेट जगत में अपनी मजबूत छाप छोड़ी. Wed, 26 Aug 2026 16:37:41 +0530

  Videos
See all

PM मोदी करेंगे युवाओं से सीधा संवाद! 2036 ओलंपिक पर बड़ा फोकस | New Delhi | Khelo India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:14:07+00:00

गौमाता के सम्मान में नागपुर के गौभक्त और प्रशासन आमने-सामने | Maharashtra | Nagpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:09:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers