ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट में शतक जड़ बनाया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय कीपर
IND vs SL: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में शतक जड़ बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. विदेशी सरजमीं पर जुरेल की पहली टेस्ट सेंचुरी है. जबकि ओवरऑल उनका यह दूसरा टेस्ट शतक है.
'उपमहाद्वीपों में एक दिन में 19 विकेट गिरने पर बवाल, तो ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं?' पिच विवाद पर भड़के बांग्लादेशी कप्तान
AUS vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी, जहां डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की यह पहली टेस्ट जीत थी. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेशी टीम काफी आत्मविश्वास में थी और लगा कि वह मेजबान ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में सीरीज में हरा सकती है, लेकिन मकाय के मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ दो दिनों के भीतर ही खत्म हो गया. इसके बाद आईसीसी ने मकाय की इस पिच को 'अच्छी' (Very Good) रेटिंग दी है, तो बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ा बयान देते हुए इस दोहरे मापदंड पर सवाल उठाया है और याद दिलाया है कि जब उपमहाद्वीप में पहले दिन इतने विकेट गिरते हैं, तो कैसा बवाल मच जाता है.
सिर्फ 2 दिन में खत्म हुआ मकाय टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच मकाय के मैदान पर खेला गया, जहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए इतनी मददगार साबित हुई कि पूरा टेस्ट मैच सिर्फ दो दिनों (महज 125 ओवरों) के भीतर ही खत्म हो गया. पहले ही दिन 18 विकेट गिर गए थे और दूसरे दिन बाकी बचे 12 विकेट गिरे. पहले दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पहले दिन के अंत तक 165 रनों पर 8 विकेट गंवा चुकी थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बढ़त बनाई और बांग्लादेश को दूसरी पारी में भी महज 95 रनों पर ऑलआउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच एक पारी और 51 रनों से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. इसके बाद जहां एक ओर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में उनके गेंदबाजों की तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस पिच पर भी सवाल उठ रहे हैं.
मकाय पिच को अच्छी रेटिंग मिलने पर उठा सवाल
इस टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, मकाय की इस पिच को आईसीसी की तरफ से 'Very Good' (बहुत अच्छी) रेटिंग मिली है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि क्रिकेट में यह नियम माना जाता है कि अगर कोई टेस्ट मैच दो दिनों में खत्म हो जाए, तो पिच को खराब या औसत दर्जे की रेटिंग मिलती है, लेकिन मकाय की पिच को अच्छी रेटिंग मिली है, जिसके बाद बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ी बात कही है.
नजमुल हुसैन शांतो ने ऑस्ट्रेलिया की पिच को लेकर कह बड़ी बात
बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, "जब हम आमतौर पर उपमहाद्वीप (भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका) में खेलते हैं और एक दिन में 18 या 19 विकेट गिर जाते हैं, तो उस पर पूरी दुनिया में काफी चर्चा होती है. हर कोई इसके बारे में बात करता है. इसलिए, जब यहां ऑस्ट्रेलिया के मकाय में भी पहले दिन 18 विकेट गिरे हैं तो हर किसी को यह बात समझने की जरूरत है कि पिच कितनी चुनौतीपूर्ण थी. जब हम अपने घर (उपमहाद्वीप) में खेलें, तो लोग इन चीजों को न भूलें."
Najmul Hossain Shanto on conditions at Mackay ???? pic.twitter.com/gJHzzcUXiV
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 24, 2026
यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में हुए विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, यशस्वी जायसवाल को सुनाई सजा, श्रीलंकाई गेंदबाज पर भी ठोका जुर्माना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









