Responsive Scrollable Menu

60 घंटे सीक्रेट मूवमेंट, तुर्किए-चीन के साथ क्या PAK भारत के लिए रच रहा कोई बड़ी साजिश?

पाकिस्तान में आखिर चल क्या रहा है? पिछले करीब 60 घंटों में तुर्की के सैन्य विमानों की लगातार आवाजाही ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या भारत के खिलाफ कोई प्लान तैयार हो रहा है या फिर बलूचिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है? 19 अगस्त से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C130 हर्कुलिस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमानों ने तुर्की और पाकिस्तान के बीच कई उड़ाने भरी।  सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात है कि इन विमानों को पाकिस्तान के दो बेहद अहम सैन्य ठिकानों रावलपिंडी के पास नूरखान एयरबेस और कराची के मशहूर एयरबेस पर आते-जाते देखा गया। सवाल सिर्फ यह नहीं है कि विमान पाकिस्तान क्यों आए? सवाल यह है कि विमानों में क्या आया?

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

खुफिया इनपुट के मुताबिक इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को बड़ी संख्या में ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम सप्लाई किए जाने की आशंका है। इसके अलावा एचक्यू सीरीज के एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर भी चर्चा है। हालांकि अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तुर्की के इन विमानों में वास्तव में कौन-कौन से हथियार या सैन्य उपकरण पाकिस्तान पहुंचाए गए। लेकिन यहां एक और बात समझनी होगी। तुर्की पहले से ही पाकिस्तान को आधुनिक ड्रोन और कई सैन्य सिस्टम मुहैया कराता रहा है। इनमें सबसे चर्चित नाम है बायर कतार टीवी2 ड्रोन। यानी अगर पाकिस्तान तेजी से अपनी ड्रोन क्षमता बढ़ा रहा है और उसी दौरान तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान लगातार पाकिस्तान पहुंच रहे हैं तो शक गहराना स्वाभाविक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान नए ड्रोन, लॉन्ग इंड्यूरेंस यूएवीस और लॉयटर इन म्यूपिशंस हासिल करने की कोशिश में है। ये पूरी तैयारी तुर्की और सऊदी अरब के साथ बढ़ते रक्षा सहयोग के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। और इसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भूमिका भी अहम बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मुनीर को दी परमाणु की चाबी, तुर्किए-चीन के आर्मी कार्गो प्लेन वेपन लेकर पहुंचे! आखिर पाकिस्तान में क्या बड़ा खेल चल रहा है?

सवाल उठ रहा है कि यह हथियार और ड्रोन आखिर किस मोर्चे के लिए तैयार किए जा रहे हैं? भारत की सीमा, बलूचिस्तान का इलाका या फिर पाकिस्तान किसी बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। इस पूरे मामले में पूर्व सैन्य अधिकारी और सुरक्षा मामलों के जानकार लकी बिष्ट के बयान का भी जिक्र जरूरी है। लकी बिष्ट ने पाकिस्तान, तुर्की की बढ़ती सैन्य नजदीकियों और ड्रोन क्षमता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका मानना है कि पाकिस्तान की इन तैयारियों को सामान्य सैन्य खरीद मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और भारत को हर गतिविधि पर करीबी नजर रखनी होगी। दरअसल नूर खान एयरबेस और मसूर एयरबेस पर इन विमानों की बार-बार मौजूदगी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह दोनों पाकिस्तान के बेहद महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने हैं। तो आखिर 19 से 21 अगस्त के बीच ऐसा क्या पहुंचाया गया जिसके लिए तुर्की के सैन्य विमानों को लगातार पाकिस्तान के चक्कर लगाने पड़े?

Continue reading on the app

Govinda Sunita Controversy: गोविंदा-सुनीता के बीच फिर बढ़ी दूरी; इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो!

Govinda-Sunita Controversy: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो न करने की बात सामने आई है। इसके बाद उनके रिश्ते में चल रही परेशानी और तलाक की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते थे या हाल ही में उन्होंने अनफॉलो किया है।

इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते एक-दूसरे को
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता अब एक-दूसरे की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में नहीं हैं। सुनीता भले ही गोविंदा के एक फैन पेज को फॉलो करती हैं, लेकिन गोविंदा उनकी फॉलोइंग लिस्ट में नजर नहीं आए। वहीं, गोविंदा की फॉलोइंग लिस्ट में भी सुनीता का नाम नहीं दिखा। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

तलाक की खबरों से बढ़ी थी चर्चा
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में खटास की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसमें बेवफाई, मानसिक प्रताड़ना और साथ छोड़ने जैसे आरोपों का जिक्र किया गया था। हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा था कि सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया है।

दोबारा शादी की बात पर बदला फैसला?
सुनीता ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत में तलाक का केस वापस लेने की वजह बताई थी। उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा दोबारा शादी करने की योजना बना रहे थे। सुनीता ने इस दौरान राखी से उनका साथ देने की भी अपील की थी। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर की तरफ से दूसरी शादी की खबरों को लेकर अलग बात सामने आई थी।

को-स्टार के साथ दिखने पर भी जताई नाराजगी
हाल ही में गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सुनीता ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि फिल्म बननी चाहिए और उसका प्रमोशन भी होना चाहिए, लेकिन बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमने पर उन्होंने गोविंदा को लेकर सवाल उठाए थे। सुनीता ने गोविंदा और कोमल के लुक पर भी टिप्पणी की थी।

1987 में की थी गुपचुप शादी
गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में गुपचुप शादी की थी। बताया जाता है कि गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर को ध्यान में रखते हुए कई साल तक अपनी शादी की बात सार्वजनिक नहीं की थी। दोनों का रिश्ता लंबे समय से बॉलीवुड के चर्चित रिश्तों में रहा है। अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो न करने की खबर के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़े- दूसरी शादी की अफवाहों पर Govinda सख्त: लीगल नोटिस भेजा, फेक न्यूज फैलाने वालों को 100 करोड़ की हर्जाने की दी चेतावनी

Continue reading on the app

  Sports

Video: ध्रुव जुरेल और देवदत्त पाटकर के शतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर दबाव

कोलंबो टेस्ट: ध्रुव जुरेल (115*) और देवदत्त पाटकर (117) के शतकों की बदौलत भारत ने 503/9d रन बनाए. श्रीलंका 8/2, मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके विकेट. ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर सवाल, यशस्वी जायसवाल पर ICC का जुर्माना. क्या भारत WTC में अपनी उम्मीदें जिंदा रख पाएगा? #INDvsSL #Cricket #TestCricket #DhruvJurel #DevduttPadikkal #ManavSuthar Mon, 24 Aug 2026 20:44:44 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News :राहुल गांधी के महिला वाले बयान पर आप प्रवक्ता ने क्या कहा ? | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:11:26+00:00

Rahul Gandhi Manusmriti Controversy: 'चुल्लू भर पानी में डूब मरिए'-टीना शर्मा | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers