Responsive Scrollable Menu

बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के चलते सोमवार को एक दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। साथ ही, एयरलाइन ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले उड़ान का स्टेटस चेक करने को कहा है। यह जानकारी कई रिपोर्ट्स में दी गई।

सोशल मीडिया पर एयरलाइंस ने कहा कि कठिन मौसमी परिस्थितियों के कारण विमान के ऑपरेशन और शेड्यूल प्रभावित हुए हैं।

इंडिगो ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और यात्रियों को सलाह दी कि वे फ्लाइट के रियल-टाइम अपडेट चेक करें और ट्रैफिक की वजह से होने वाली देरी को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

इंडिगो ने एक्स पर लिखा, दिल्ली में खराब मौसम का असर फ्लाइट के शेड्यूल पर पड़ा है। हम मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

इसी तरह, एयर इंडिया ने चेतावनी दी कि मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है और यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

एयरलाइन ने कहा, खराब मौसम की वजह से आज दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है।

आकासा एयर ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम से उसके नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वहीं स्पाइसजेट ने चेतावनी दी कि इन हालात के कारण उड़ानों के आने-जाने और कनेक्टिंग उड़ानों में देरी हो सकती है।

आकासा एयर ने एक्स पर पोस्ट किया, दिल्ली में खराब मौसम के कारण हमारे नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा की योजनाओं में परेशानी हो सकती है और हम आपसे धैर्य और समझदारी की उम्मीद करते हैं। हालांकि यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, लेकिन आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है, जिसमें राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

इससे पहले, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए थे।

एएआई ने एक्स पर कहा, यात्रा करने से पहले, अपने प्रस्थान और आगमन वाले शहरों में मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी रखें।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Baba Ramdev Health Tips: रोज खाएं 1 चम्मच देसी घी, मिलेंगे एक नहीं कई फायदे, बाबा रामदेव से जानें सेवन का तरीका

Baba Ramdev Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हमें अपने खान-पान में कुछ बदलावों को करना जरूरी होता है. स्वामी रामदेव, जो पूरी दुनिया में योग और अपने द्वारा बताए गए उपचारों के बारे में प्रचलित है. इसके अलावा, बाबा रामदेव पतंजलि कंपनी के संस्थापक भी है. यह कंपनी अपने आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए मशहूर है. पतंजलि लोगों को कम दाम में हर जरूरत की वस्तु, खान-पान की चीजों से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाले उत्पाद उपलब्ध करवाता है. पतंजलि के पास खुद की दवाएं भी हैं. बाबा रामदेव वर्षों से लोगों को स्वस्थ रहने के उपाय बता रहे हैं. उन्होंने सुबह के लिए हेल्दी हैबिट्स के बारे में बताया है. जैसे कि हम पूरे दिन स्वस्थ, ऊर्जा से भरपूर और तनावमुक्त रहने के लिए क्या कर सकते हैं. देसी घी, एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है. हमें अपनी डाइट में देसी घी को शामिल करना चाहिए. उन्होंने इसके भी फायदे बताए हैं. चलिए जानते हैं देी घी के फायदे क्या-क्या होंगे.

रोज देसी घी खाने के फायदे

1.नर्वस सिस्टम को मजबूत करें

बाबा रामदेव बताते हैं कि रोजाना सुबह देसी घी खाने से हमारा मस्तिष्क मजबूत होता है. उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है और नर्वस सिस्टम को मदद मिलती है. घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं. इसलिए, इसके सेवन से इंसान को मानसिक शांति और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे कार्यों में ज्यादा फोकस कर पाएंगे और चिंतामुक्त रहते हैं. स्वामी रामदेव कहते हैं कि रोजाना घी खाने से दिमागी बीमारी जैसे कि अल्जाइमर और डिमेंशिया नहीं होता है.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन के मरीज अपनाएं बाबा रामदेव का यह नुस्खा, तुरंत दर्द से मिलेगा छुटकारा

2.स्किन के लिए लाभदायक

स्वामी रामदेव ने बताया है कि देसी घी में विटामिन-ई होता है. यह हमारी स्किन को नमी प्रदान करता है और स्किन को शाइनी बनाता है. देसी घी खाने से स्किन का टेक्सचर भी इंप्रूव होता है और त्वचा को नेचुरल मॉइश्चर मिलता है. देसी घी को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से कोलेजन बूस्ट होता है. ड्राई स्किन वाले लोगों को देसी घी जरूर खाना चाहिए.

3.हड्डियों को मजबूत करें

देसी घी कैल्शियम का भी बढ़िया सोर्स है. इसमें विटामिन-डी भी मिलता है. ये दोनों न्यूट्रिएंट हमारी हड्डियों के लिए जरूरी माना जाता है. हड्डियों की सेहत के लिए इनकी पूर्ति करना जरूरी होता है. नियमित रूप से घी का सेवन करने से हड्डियों में डेनसिटी बढ़ती है. घी हड्डियों के दर्द को भी कम करता है और सर्दियों में जकड़न नहीं होने देता है.

4.आंखों के लिए फायदेमंद देसी घी

स्वामी रामदेव बताते हैं कि अगर आपको आंखों का कोई रोग है या आंखों से कम दिखाई देता है तो घी खाना चाहिए. आंखों में ड्राइनेस होती है, रेडनेस होती है या फिर बार-बार इन्फेक्शन होता रहता है, तो उन्हें भी रोज घी खाना चाहिए. घी में विटामिन-ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो हमारी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं. 

5.डाइजेशन को सुधारे 

शुद्ध देसी घी में मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. यह हाजमे को दुरुस्त करते हैं और पेट की समस्याओं जैसे कि कब्ज और गैस से राहत दिलाते हैं. पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी में घी मिलाकर पीना है. ऐसा करने से पेट की सफाई होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है.

6.रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं

स्वामी रामदेव बताते हैं कि जो लोग रोज घी खाते हैं उनकी कभी भी इम्यूनिटी कमजोर नहीं होती है. अगर इम्यूनिटी अच्छी रहेगी, तो आपको मौसम बदलने पर कोल्ड-फ्लू जैसी बीमारियां नहीं जकड़ेंगी. देसी घी को रोटी की जगह दाल या सब्जी में मिलाकर खाना चाहिए.

7.दिल की बीमारियों से बचाएं

देसी घी में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. यह कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए हेल्दी माना जाता है. इस गुड कोलेस्ट्रॉल की जरूरत हमारे शरीर को होती है. ये दिल के रोगों से भी हमें बचाता है. हालांकि, इन लोगों को घी खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: सिर्फ 7 दिन में बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन, बाबा रामदेव द्वारा बताई गई इन चीजों को खाना शुरू कर दें

 

Continue reading on the app

  Sports

दादा किसान, पिता 'जवान', शतकवीर ध्रुव जुरेल ने खोला टैटू सेलिब्रेशन का राज

dhruv jurel tattoo celebration: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक जड़कर उसका जश्न अनोखे अंदाज में मनाया. उनकी बाईं बाजू पर 'जय जवान, जय किसान' का टैटू बना हुआ था, जिसे दिखाकर उन्होंने सेंचुरी सेलिब्रेट की. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुरेल ने इस यूनीक सेलिब्रेशन का राज खोला. Mon, 24 Aug 2026 21:10:53 +0530

  Videos
See all

CJP Protest LIVE: CJP का 5 सितंबर को Delhi में विरोध मार्च! NEET पेपर लीक पर फिर सड़कों पर छात्र #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:45:38+00:00

Pakistan को Kapil Dev ने दिया संदेश, Imran Khan को मिले इलाज और सम्मान | Shahbaz Sharif | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:42:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers