Responsive Scrollable Menu

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

Supreme Court on JPSC: झारखंड सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC को नोटिस जारी किया. कोर्ट के सामने याचिका में परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच CBI से कराने की मांग की गई है.

झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा से जुड़ा मामला

यह मामला झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन से जुड़ा है. याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरीशरण देवगन ने दाखिल की है. इस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई की. याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लंबे समय से विरोध कर रहे हैं. उनका कहना था कि पूरे मामले की जांच राज्य की एजेंसी के बजाय किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए, ताकि जांच की निष्पक्षता बनी रहे.

राज्य की जांच CBI को सौंपने की मांग

याचिका में राज्य स्तर पर चल रही जांच को CBI को सौंपने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि केवल परीक्षा रद्द कर देने से कथित अनियमितताओं की असल वजह सामने नहीं आएगी. जरूरत इस बात की है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जांच हो और अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदारी तय की जाए.

OMR और CCTV समेत सबूत सुरक्षित रखने की मांग

मामले में परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है. इसमें मूल OMR शीट, अभ्यर्थियों को मिली OMR कार्बन कॉपी, CCTV फुटेज और सर्वर के ऑडिट लॉग जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं. याचिकाकर्ता का कहना है कि इन सबूतों को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की छेड़छाड़ या रिकॉर्ड के गायब होने की आशंका न रहे. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से जांच किसी रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज से कराने का विकल्प भी रखा गया. इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि किसी पूर्व जज को इस तरह जांच करने के लिए नहीं कहा जा सकता.

अब झारखंड सरकार और JPSC का पक्ष आएगा

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नोटिस के बाद अब झारखंड सरकार और JPSC का पक्ष सामने आएगा. इसके बाद कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आगे किस तरह की जांच या कार्रवाई की जरूरत है. यह मामला Harisharan Devgan vs Union of India & Ors., W.P. (C) No. 1047/2026 के रूप में दर्ज है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और याचिका में मांगी गई CBI जांच पर अंतिम फैसला नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड का स्वर्ग कहे जाने वाली पतरातू घाटी का होगा कायाकल्प, पारंपरिक कला से महकेगा पर्यटन

Continue reading on the app

शिल्पा शेट्टी ने किया कठिन योगासन 'बाहु वशिष्ठासन', पति राज कुंद्रा बोले -बैलेंस में महारत हासिल की

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रोजाना योगासन और संतुलित आहार के सेवन करने पर जोर देती हैं और अपने फैंस को योग के प्रति प्रेरित करने के लिए अक्सर सोमवार को पोस्ट करती रहती हैं। इस सोमवार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और उनके पति राज कुंद्रा ने भी पत्नी को सपोर्ट करते हुए कहा कि उनमें सब कुछ बैलेंस करने की खास कला है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बाहु वशिष्ठासन कर रही हैं। यह एक कठिन योगा पोज है जिसके लिए ताकत, स्थिरता और बैलेंस की जरूरत होती है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, बैलेंस आसान लग रहा है? चलो इसे टेस्ट करते हैं। अब आपकी बारी है अपना सेंटर ढूंढने और उसे होल्ड करने की।

अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट के जरिए बाहु वशिष्ठासन के फ़ायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह कोर, कंधों, हाथों, कलाइयों, पैरों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और बैलेंस, स्टेबिलिटी और फोकस में सुधार करता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आसन लैटरल कोर और ऑब्लिक स्ट्रेंथ बनाने में मदद करता है, जिससे पूरे शरीर पर बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी मिलती है।

अभिनेत्री के वीडियो पोस्ट करते ही पति और अभिनेता राज कुंद्रा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, आपने सच में सब कुछ बैलेंस करने की कला में मास्टरी कर ली है, मेरी रानी।

शिल्पा, जो लंबे समय से फिटनेस और योग से जुड़ी हैं, अक्सर अपने फैन बेस के साथ वर्कआउट और वेलनेस से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। अपने पोस्ट के जरिए, एक्ट्रेस एक एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करती रहती हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म केडी - द डेविल में नजर आईं थी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने सत्यवती नाम का एक दमदार और रेट्रो किरदार निभाया है। फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी थीं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

DDA Roshanara Club: BCCI के जन्मस्थान का हिस्सा बनने का बड़ा मौका, देनी होगी लाखों में फीस

DDA Roshanara Club: दिल्ली के ऐतिहासिक डीडीए रोशनआरा क्लब की लाइफटाइम मेंबरशिप खुलने जा रही है. 100 साल से भी ज्यादा पुराना रोशनआरा क्लब भारतीय क्रिकेट के इतिहास का अहम गवाह रहा है. Tue, 25 Aug 2026 15:52:48 +0530

  Videos
See all

Patna News: 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग, गांधी मैदान में छात्रों पर पुलिस का एक्शन | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:40:55+00:00

22 इंच का विशाल शंख देखकर हर कोई हैरान... Odishaसे रामलला के लिए पहुंची खास भेंट | Ayodhya News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:42:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers