Responsive Scrollable Menu

'आपका रेट क्या है? एक रात का कितना लेंगी?', मिर्जापुर कि एक्ट्रेस को मिले भद्दे मैसेज, अब छलका दर्द

Mirzapur Fame Anangsha Biswas Interview: ओटीटी की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में शुमार ‘मिर्जापुर’ ने कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई. इस सीरीज की कहानी और किरदारों ने दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाई. इन्हीं कलाकारों में एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास भी शामिल हैं, जिन्होंने शो में जरीना का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं.

‘मिर्जापुर’ में जरीना का किरदार भले ही बहुत लंबा नहीं था, लेकिन अनंग्शा ने इसे जिस अंदाज में निभाया उसने दर्शकों के बीच उनकी अलग पहचान बना दी. वहीं अब एक्ट्रेस एक बार फिर इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रही हैं. जी हां, वो ‘मिर्जापुर द मूवी’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वहीं उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है? 

‘मिर्जापुर’ ने दिलाई पॉपुलैरिटी

जहां एक तरफ ‘मिर्जापुर’ ने अनंग्शा को पहचान और पॉपुलैरिटी दी, तो वहीं जरीना के किरदार की वजह से उन्हें कुछ ऐसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, जिसकी शायद उन्होंने कल्पना नहीं की थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कई दर्शक उनके ऑन-स्क्रीन किरदार और असल जिंदगी की शख्सियत के बीच फर्क नहीं कर पाए. इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर अजीब और आपत्तिजनक मैसेज तक मिलने लगे.

‘मिर्जापुर’ के बाद परेशान हो गई थीं अनंग्शा

हिंदी रश से बातचीत में अनंग्शा बिस्वास ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन के बाद उनके लिए चीजें काफी बदल गई थीं. अचानक उन्हें ऐसी प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं, जिनके लिए वो मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में उन्हें सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब कमेंट्स और मेल मिलने लगे. उनके मुताबिक, अलग-अलग जगहों से आने वाले मैसेज में एक तरह की सोच नजर आती थी. ये उनके लिए काफी परेशान करने वाला अनुभव था.

अनंग्शा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आता था कि आखिर लोग उनके बारे में इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं. उन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया था, इसलिए दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रियाएं उन्हें हैरान कर देती थीं. उन्होंने कहा कि वो थोड़ा सहम गई थीं और सोचती थीं कि जब उन्होंने अपने काम को पूरी लगन से किया है तो लोग इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं. हालांकि, समय के साथ उन्होंने ये समझा कि हर दर्शक को उनका काम पसंद आए, ये जरूरी नहीं है.

जरीना के किरदार के बाद आने लगे भद्दे मैसेज

अनंग्शा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि जरीना की स्क्रीन इमेज का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा. कुछ लोगों ने उनके किरदार को ही उनकी असली पहचान मान लिया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें ऐसे मैसेज और ईमेल तक मिलने लगे जिनमें लोग उनसे आपत्तिजनक और निजी तरह की मांगें करते थे. उन्होंने बताया कि उनका इन बॉक्स इस तरह के मेल से भरा रहता था. एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है? अनंग्शा ने कहा कि वो आमतौर पर ऐसे मैसेज के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करतीं लेकिन उन्हें लगता है कि इस मुद्दे पर बातचीत करना जरूरी है. उनके मुताबिक, लोगों को ये समझना चाहिए कि एक एक्टर और उसके निभाए किरदार के बीच फर्क होता है. उनका मानना है कि किसी कलाकार की स्क्रीन पर दिखाई गई छवि को उसकी रियल लाइफ से जोड़ना सही नहीं है.

‘हम किरदार निभा रहे हैं, हम एक्ट्रेस हैं’

अनंग्शा ने इस पूरे मामले को एक कलाकार की सफलता से भी जोड़कर देखा. उनका कहना है कि अगर दर्शकों को उनका किरदार इतना रियल लगा कि उन्होंने उन्हें उसी रूप में देखना शुरू कर दिया, तो ये एक तरह से उनकी एक्टिंग की सफलता भी है. उन्होंने कहा कि कलाकार किसी किरदार को निभाते हैं और अगर दर्शकों को लगता है कि वो व्यक्ति रियल में वैसा ही है, तो कहीं न कहीं एक्टर ने अपना काम अच्छी तरह किया है. लेकिन एक्ट्रेस ने ये भी स्पष्ट किया कि जरीना और अनंग्शा दो बिल्कुल अलग व्यक्तित्व हैं.उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा कि वो पार्टियों में ज्यादा जाना पसंद नहीं करतीं. वो शराब नहीं पीतीं और उन्हें बेवजह की बातें या बकैती करना पसंद नहीं है. एक्ट्रेस ने खुद को किताबें पढ़ने वाला इंसान बताया और कहा कि वो अकेले रहना पसंद करती हैं. 

‘जरीना की छवि वरदान भी है और अभिशाप भी’

अनंग्शा मानती हैं कि जरीना की पॉपुलेरिटी उनके लिए सिर्फ परेशानी नहीं है. इस किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान भी दी है. एक्ट्रेस के मुताबिक, जरीना की छवि उनके लिए वरदान और अभिशाप दोनों है. एक तरफ इस किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसी किरदार के आधार पर उनके बारे में गलत धारणा बना ली. अनंग्शा का कहना है कि वो जरीना की छवि को पूरी तरह खराब नहीं कह सकतीं, क्योंकि अगर लोगों को उनका किरदार याद है और उन्हें लगता है कि उन्होंने उसे वास्तविक तरीके से निभाया, तो ये उनके अभिनय की उपलब्धि भी है.

'आपका रेट क्या है? एक रात का कितना लेंगी?', मिर्जापुर कि एक्ट्रेस को मिले भद्दे मैसेज, अब छलका दर्द 

‘मैं रियल लाइफ में जरीना जैसी बिल्कुल नहीं हूं’

अनंग्शा ने इस बात पर खास जोर दिया कि वो असल जिंदगी में जरीना जैसी बिल्कुल नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ये मान लेते हैं कि अगर ‘मिर्जापुर’ में उनका किरदार एक खास तरह का है, तो वो रियल जिंदगी में भी वैसी ही होंगी. एक्ट्रेस ने इस सोच को खारिज करते हुए कहा कि वो पढ़ी-लिखी लड़की हैं और बंगाल से आती हैं. उन्होंने अपनी सांस्कृतिक बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए रवींद्रनाथ टैगोर और सत्यजीत रे की धरती से आने की बात कही. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

Continue reading on the app

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

Supreme Court on JPSC: झारखंड सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC को नोटिस जारी किया. कोर्ट के सामने याचिका में परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच CBI से कराने की मांग की गई है.

झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा से जुड़ा मामला

यह मामला झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन से जुड़ा है. याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरीशरण देवगन ने दाखिल की है. इस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई की. याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लंबे समय से विरोध कर रहे हैं. उनका कहना था कि पूरे मामले की जांच राज्य की एजेंसी के बजाय किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए, ताकि जांच की निष्पक्षता बनी रहे.

राज्य की जांच CBI को सौंपने की मांग

याचिका में राज्य स्तर पर चल रही जांच को CBI को सौंपने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि केवल परीक्षा रद्द कर देने से कथित अनियमितताओं की असल वजह सामने नहीं आएगी. जरूरत इस बात की है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जांच हो और अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदारी तय की जाए.

OMR और CCTV समेत सबूत सुरक्षित रखने की मांग

मामले में परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है. इसमें मूल OMR शीट, अभ्यर्थियों को मिली OMR कार्बन कॉपी, CCTV फुटेज और सर्वर के ऑडिट लॉग जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं. याचिकाकर्ता का कहना है कि इन सबूतों को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि जांच के दौरान किसी तरह की छेड़छाड़ या रिकॉर्ड के गायब होने की आशंका न रहे. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से जांच किसी रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज से कराने का विकल्प भी रखा गया. इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि किसी पूर्व जज को इस तरह जांच करने के लिए नहीं कहा जा सकता.

अब झारखंड सरकार और JPSC का पक्ष आएगा

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नोटिस के बाद अब झारखंड सरकार और JPSC का पक्ष सामने आएगा. इसके बाद कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आगे किस तरह की जांच या कार्रवाई की जरूरत है. यह मामला Harisharan Devgan vs Union of India & Ors., W.P. (C) No. 1047/2026 के रूप में दर्ज है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और याचिका में मांगी गई CBI जांच पर अंतिम फैसला नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड का स्वर्ग कहे जाने वाली पतरातू घाटी का होगा कायाकल्प, पारंपरिक कला से महकेगा पर्यटन

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका को तो हरा दोगे लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का क्या? WTC फाइनल के लिए भारत के सामने क्या चैलेंज?

India chances of WTC Final: भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालीफाई करने की दौड़ में थोड़ा ‘पीछे चल रही’ है और श्रीलंका में उत्साहजनक प्रदर्शन को न्यूजीलैंड दौरे में दोहराना आसान नहीं होगा. Tue, 25 Aug 2026 14:42:13 +0530

  Videos
See all

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की कार पर बना दिए 3400 'KISS' के निशान | #gwalior #kissing #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:15:21+00:00

AAJTAK 2 | GURUGRAM FLOOD | WFH की आई नौबत, बारिश में डूबा गुरुग्राम | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers