Responsive Scrollable Menu

नीट पीजी में नेगेटिव मार्किंग से कैसे बचें? जानिए सटीक जवाब चुनने का सही तरीका

NEET PG 2026 Last Minute Preparation Tips: नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026 को होगी. अब आखिरी दिनों में घबराने के बजाय अपनी तैयारी को फाइनल टच देने पर फोकस करना जरूरी है. नीट पीजी में टॉप मार्क्स स्कोर करने के लिए जानिए रिवीजन की सही स्ट्रेटजी, मॉक टेस्ट का रोल और एग्जाम हॉल की गाइडलाइंस.

Continue reading on the app

Middle East geopolitics: क्या बदल जाएगा मिडिल ईस्ट का समीकरण? सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के रक्षा समझौते में ईरान को मिला न्योता!

Mecca Joint Defence Agreement: पश्चिम एशिया की भू-राजनीति में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते में ईरान को भी शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने दावा किया है कि तेहरान इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

लेबनान के बेरुत स्थित न्यूज चैनल 'अल मयादीन' से बातचीत के दौरान यह दावा ईरानी संसद की 'खाना-ए-मिल्लत' न्यूज एजेंसी के प्रमुख महदी रहीमी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है, क्योंकि क्षेत्र के देश अब एक 'क्षेत्रीय सुरक्षा छतरी' की तलाश की ओर बढ़ रहे हैं।

रहीमी ने इस घटनाक्रम को ईरान के लिए एक बड़ी जीत बताया, क्योंकि देश लंबे समय से ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहा था। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय या किसी अन्य आधिकारिक स्तर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर यह सच साबित होता है, तो यह मध्य पूर्व के पूरे समीकरण को बदल सकता है।

क्या है 'मक्का ज्वॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट'?
सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने पिछले महीने 7 अगस्त को इस त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसे 'मक्का ज्वॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' के नाम से भी जाना जाता है। इस समझौते का प्रारूप अमेरिकी नेतृत्व वाले नाटो (NATO) संगठन की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसके तहत किसी भी एक सदस्य देश पर हुआ हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

एक साझा बयान में स्पष्ट किया गया था कि इस समझौते का उद्देश्य किसी भी आक्रामकता के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध को मजबूत करना है। साथ ही, यह तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं को और अधिक बढ़ावा देने का प्रावधान भी करता है।

शुरुआत में यह समझौता भले ही इन तीनों देशों तक सीमित हो, लेकिन तुर्की यह संकेत दे चुका है कि भविष्य में अन्य देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इससे पहले तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने मिस्र द्वारा इस समझौते में रुचि दिखाने का दावा किया था। इसके अलावा, बांग्लादेश के दो जूनियर मंत्रियों- हुमायूं कबीर और शमा ओबैद इस्लाम ने भी यह बयान दिया था कि ढाका इस रक्षा समझौते में शामिल होने पर विचार कर सकता है।

सऊदी-ईरान प्रतिद्वंद्विता और बदलता परिदृश्य
जब इस समझौते की शुरुआत हुई थी, तब विश्लेषकों का मानना था कि इसका मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के लिए मध्य पूर्व में ईरानी प्रभाव को संतुलित करना और किंगडम को सुरक्षा की गारंटी देना है। यमन के हूती विद्रोहियों और इराक समर्थित मिलिशिया द्वारा लगातार हो रहे हमलों के कारण सऊदी अरब के लिए यह समझौता बेहद अहम माना जा रहा था।

शुरुआत में ईरान ने इस समझौते पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य इब्राहिम रजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी दी थी कि तुर्की और पाकिस्तान के साथ कागजी समझौता सऊदी अरब को दीर्घकालिक सुरक्षा नहीं दे सकता है।

लेकिन अब महदी रहीमी के दावों ने इस पूरी तस्वीर को नया मोड़ दे दिया है। ईरान और सऊदी अरब पारंपरिक रूप से क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी रहे हैं और प्रॉक्सी युद्धों के जरिए एक-दूसरे से मुकाबला करते आए हैं। यदि ईरान को इस त्रिपक्षीय समझौते में शामिल होने का औपचारिक न्योता मिला है, तो यह दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और मुस्लिम जगत में एकता की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए इस समझौते का पहले ही स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि इस समझौते से इन तीनों देशों को सार्थक तरीके से अपनी रक्षा करने में मदद मिलेगी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इसे एक बड़ा और साहसिक कदम करार देते हुए कहा था कि इससे यह साबित होता है कि मध्य पूर्व के देश अब एकजुट हो रहे हैं।

ट्रंप के यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पिछले पांच महीनों से जारी है। एक तरफ जहां ईरान साल 2028 में ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने तक लंबी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की शर्त पर शांति समझौता करने की इच्छा भी जताई है, जिसके बंद होने से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फॉलोऑन के लिए मजबूर किया और फिर चौथे दिन बुधवार को लंच तक दूसरी पारी में 83 रन पर उसके दो विकेट निकाल दिए। श्रीलंका इस तरह से भारत से 130 रन पीछे है। लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 35 और कामिंदु मेंडिस 10 रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है। इससे पहले श्रीलंका ने सोनल दिनुशा (103) के लगातार दूसरे शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।

इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू करने के बजाय श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया। भारत ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत हासिल करके दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

श्रीलंका ने चौथे दिन सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 265 रन से आगे बढ़ाई। भारत की तरफ से दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन ने लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीसरे दिन तीन-तीन विकेट लिए थे।

दिनुशा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अपना शतक पूरा किया। उन्होंने छक्का जड़कर शुरुआत की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पुल शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया।

लेकिन जैन ने जल्द ही उनके साथी लाहिरू कुमारा (12) को कवर पर खड़े ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवा दिया। सारांश का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट था। ऋषभ पंत ने फिट होने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली जिससे जुरेल को फील्डिंग करनी पड़ी।

दिनुशा हालांकि शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। सारांश ने उन्हें गलत ड्राइव खेलने के लिए उकसाया, जिसे स्लिप में खड़े केएल राहुल ने लपक लिया। श्रीलंका की फॉलोऑन के बाद शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे लाहिरू उदरा (03) और क्रीज पर पांव जमा चुके कामिल मिसारा (32) के आउट होने से झटका लगा।

मिसारा को रविंद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया। उदरा के आउट होने से श्रीलंकाई प्रबंधन बेहद निराश हुआ होगा, क्योंकि सलामी बल्लेबाज ने सिराज की गेंद पर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर जैन काे आसान कैच दिया।

Wed, 26 Aug 2026 12:42:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood LIVE: नेपाल में अचानक आया सैलाब, भयानक तस्वीरें वायरल | Rescue | Casualties | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T07:46:07+00:00

I PHONE के लिए परिवार की आत्महत्या | Maharashtra | viral video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T07:46:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers