Responsive Scrollable Menu

West Bengal के मध्यमग्राम में Car Showroom में लगी आग, 30 गाड़ियां जलीं

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में जेसोर रोड स्थित एक कार शोरूम में सोमवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 30 वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में स्थित कार शोरूम में सुबह करीब 4:45 बजे लगी आग में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा, “कुछ ही पलों में आग शोरूम के दूसरे हिस्सों में भी फैल गई। मध्यमग्राम और बिराटी से दमकल की गाड़ियां सबसे पहले मौके पर पहुंचीं।” उन्होंने कहा, “बाद में दमकल की कई और गाड़ियों को भी आग बुझाने के काम में लगाया गया।” अधिकारी ने कहा, फिलहाल शीतलन की प्रक्रिया जारी है।

जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण जेसोर रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। मध्यमग्राम दमकल केंद्र के अधिकारी शुभाशीष नाथ ने कहा, “हमने आग पर काबू पा लिया है।

शोरूम के अंदर आग बुझाने या अग्नि सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी।

Continue reading on the app

Delhi की Heavy Rain से बिगड़े हालात, 15 Flights Jaipur समेत अन्य शहरों में डायवर्ट

सोमवार को राजधानी में भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली 15 उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा। 15 में से 12 फ़्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया, जबकि दो को चंडीगढ़ और एक को लखनऊ भेजा गया। जयपुर डायवर्ट की गई 12 फ़्लाइट्स में से तीन इंटरनेशनल फ़्लाइट्स थीं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि दिल्ली के अन्य ज़िलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Fish Feast पर सियासत गरम! Pawan Khera बोले, BJP ने 'पेपर लीक' से ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा उछाला


दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में दिन की शुरुआत में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण शहर भर में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। सोमवार को राजधानी में कई बार बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार से मौसम के काफी हद तक शुष्क रहने की उम्मीद है, और IMD ने बाकी हफ़्ते के ज़्यादातर समय में बहुत कम या बिल्कुल बारिश न होने का अनुमान लगाया है।
 

इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर BJP किसे बना रही मूर्ख? Sanjay Raut ने Fadnavis को घेरा


मंगलवार के लिए, IMD ने दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश की "संभावना" जताई है। बुधवार को दोपहर से पहले कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। दोपहर से शाम तक, कई जगहों पर फिर से बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा है कि गुरुवार से रविवार तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan Stumping: तेज गेंदबाज की गेंद पर ईशान किशन की बिजली जैसी स्टंपिंग, बॉल हाथ से छूटी फिर भी नहीं बच पाया बल्लेबाज

ishan kishan stumping video: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी संभाले रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक जबरदस्त स्टंपिंग से गर्दा उड़ा दिया. पहले प्रयास में गेंद हाथ में आने के बाद छूट गई थी, बावजूद इसके ईशान ने बल्लेबाजों को क्रीज पर पैर लाने का मौका नहीं दिया और पलक झपकते गिल्लियां बिखेर दीं. ईशान की इस शानदार स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. Mon, 24 Aug 2026 17:33:17 +0530

  Videos
See all

UP Politics: सावन में 'मछली भोज' पर सियासी संग्राम, योगी के निशाने पर कांग्रेस! | CM Yogi | Ajay Rai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T12:11:46+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE: मछली पर सियासत को चुभा 'कांटा'! | CM yogi | Rahul | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T12:08:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers