Responsive Scrollable Menu

ये क्या कर दिया भाई! कोलंबो में ऋषभ पंत से हुआ बड़ा नुकसान, 95 मीटर का लंबा छक्का ठोककर तोड़ डाला सोलर पैनल

Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोट के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. 23 अगस्त से शुरू हुए भारत-श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गई थे. उन्हें लहिरु कुमार की बॉल कलाई पर लगी थी. इसके बाद वो मैदान से रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे. आज पंत दूसर दिन सारांश जैन के आउट होने के बाद क्रीज पर वापस आए. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी में ही धमाल मचा दिया. पंत ने एक गंगुनचुंबी छक्का जड़कर कोलंबो में बड़ा नुकसान कर दिया.

ऋषभ पंत ने कोंलबो में तोड़ा सोलर पैनल

दरअसल, आज जब ऋषभ पंत ने भारत के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो एक बार फिर लाहिरू कुमारा ने उन्हें तेज बाउंसर डाला. इस बाउंसर पर पंत ने इस बारे एक बड़ा छक्का ठोक डाला. लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल को ऋषभ पंत ने पुल कर दिया और 95 मीटर का छक्का लगाया. ये छक्का मैदान के बाहर जाकर गिरा.

आपको बदा दें कि, ऋषभ पंत का ये छक्के मैदान के बाहर लगे हुए सोलर पैनल पर जाकर गिरा. गेंदबाज की बॉल और ऋषभ पंत के बल्ले से तेजी के साथ निकली इस बॉल ने सोलर पैनल को तोड़ दिया. वीडियो में साफ देखा गया कि सोलर पैनल  में क्रेक आ गया. ये ऋषभ पंत की पावर को भी दिखाता है. 

उनका ये छक्का स्टेडियम के बाहर छत के ऊपर गिरा. छत पर एक सोलर पैनल लगा हुआ था. उनके इस छक्के से वो सोलर पैनल भी टूट गया. इससे श्रीलंकाई खिलाड़ियों और फैंस को उनकी ताकत का नमूना साफ तौर पर देखने के लिए मिल गया. इस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 15 बॉलों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए. आज दूसरे दिन उन्होंने अपनी पाकी को आगे बढ़ाया और 89 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पंत को केशर नुवांथा ने लाहिरु उदारा के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने आउट होने से पहले टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया.

कैसा रहा पहले दिन का खेल

टीम इंडिया ने पहले दिन 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बनाए. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले दिन देवदत्त पडिकक्ल ने शतक लगाया. उन्होंने 117 रनों की पारी खेली. गिल ने भारत के लिए 50 रनों की इनिंग्स खेली. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं रविंद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया. केएल राहुल के बल्ले से भी 18 रन निकले. दिन के खेल की समाप्ति तक भारत के लिए ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें : नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो क्या... दलीप ट्रॉफी में RCB पूर्व स्टार प्लेयर ने मचाया गदर, खेली 167 रनों की मैराथन पारी

Continue reading on the app

5-दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई योजना को लेकर बैंक यूनियनों का आंदोलन तेज, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के नौ प्रमुख संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। यूनियनों ने 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

यूएफबीयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो 28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और उसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

इसके अलावा, यूएफबीयू ने कहा है कि सरकार और बैंक प्रबंधन द्वारा प्रमुख मांगों पर अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह फैसला रविवार को आयोजित संगठन की बैठक में लिया गया।

यदि प्रस्तावित हड़तालें लागू होती हैं, तो देशभर में विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है। बैंकिंग लेनदेन, शाखा सेवाएं, चेक क्लीयरिंग और अन्य नियमित कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

यूनियंस का कहना है कि पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है। यूएफबीयू के अनुसार, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने 8 मार्च 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें संयुक्त नोट के तहत इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।

प्रस्ताव के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन कार्य अवधि में 40 मिनट की वृद्धि की जानी थी और शनिवार को अवकाश रखा जाना था। यूनियनों का आरोप है कि इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजे जाने के बावजूद दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

यूनियंस ने बैंक अधिकारियों के लिए लागू की जा रही परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना का भी विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा प्रस्तावित योजना और आईबीए के साथ हुई सहमति में अंतर है।

यूएफबीयू के मुताबिक, सरकारी योजना के तहत स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर 365 दिनों तक के मूल वेतन के बराबर पीएलआई मिल सकता है। वहीं कर्मचारी वर्ग और स्केल-III तक के अधिकारियों को अधिकतम 15 दिनों के मूल वेतन और महंगाई भत्ते के बराबर ही प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

यूनियनों का कहना है कि प्रोत्साहन प्रणाली बैंक के समग्र प्रदर्शन से जुड़ी होनी चाहिए और सभी कैडरों के लिए समानता सुनिश्चित करनी चाहिए।

यूएफबीयू की अन्य प्रमुख मांगों में पेंशन का अद्यतन (पेंशन अपडेटेशन), पेंशनधारकों के लिए समान महंगाई भत्ता फॉर्मूला और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में स्विच करने का विकल्प शामिल हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दादा किसान, पिता 'जवान', शतकवीर ध्रुव जुरेल ने खोला टैटू सेलिब्रेशन का राज

dhruv jurel tattoo celebration: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक जड़कर उसका जश्न अनोखे अंदाज में मनाया. उनकी बाईं बाजू पर 'जय जवान, जय किसान' का टैटू बना हुआ था, जिसे दिखाकर उन्होंने सेंचुरी सेलिब्रेट की. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुरेल ने इस यूनीक सेलिब्रेशन का राज खोला. Mon, 24 Aug 2026 21:10:53 +0530

  Videos
See all

Pakistan को Kapil Dev ने दिया संदेश, Imran Khan को मिले इलाज और सम्मान | Shahbaz Sharif | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:42:54+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: China में Ajit Doval, कल सीमा विवाद पर अहम बात #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:44:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers