Rajasthan News: जयपुर के बाद जोधपुर का सरकारी स्कूल घेरे में, बच्चों को परोसा जा रहा खराब खाना, जांच शुरू
Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार है. भाजपा की यह सरकार प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है. मिड-डे मील व्यवस्था के तहत स्कूली बच्चों को तय मानकों के अनुसार, निर्धारित समय पर खाना उपलब्ध कराया जाता है. मगर बीते कुछ दिनों से राज्य अपने सरकारी स्कूल और वहां की स्थितियों को लेकर चर्चित है. जयपुर के कई स्कूल निशाने पर आए हैं, जहां न तो बच्चों के पास पीने का पानी है और कहीं-कहीं तो पर्याप्त कक्षाएं भी नहीं है. इसी बीच अब जोधपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच-पड़ताल करने पर सामने आया कि यह मामला जोधपुर के शिकारगढ़ के एक सरकारी स्कूल का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल के बच्चों के लिए भोजन तैयार कर उसे सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक की नजर भोजन की कथित खराब स्थिति पर पड़ी और उसने इस खाने का वीडियो बना लिया. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया.
ये भी पढ़ें- शिक्षा के बड़े दावों की खुली पोल: राजस्थान में 3700 से ज्यादा स्कूल जर्जर, 96 में पीने का पानी तक नहीं
क्या दिखा वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में कथित तौर पर ऐसे बर्तन दिखाई दे रहे हैं, जिनमें सब्जियां रखी हुई हैं. साथ ही रोटियां भी दिखाई दे रही हैं, जिनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बच्चों को उपलब्ध कराया जाने वाला भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किया गया था या कि नहीं. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पौष्टिक खाने की व्यवस्था का उद्देश्य उन्हें पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना है. ऐसे में अगर भोजन की क्वालिटी या साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो यह एक गंभीर मामला बन सकता है.
शिक्षा विभाग ने शुरू करवाई जांच
वीडियो सामने आने के बाद ही राजस्थान शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. जोधपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह पवार के मुताबिक, वीडियो शिकारगढ़ के स्कूल का ही है. वीडियो में दिखने वाली भोजन व्यवस्था और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भोजन तैयार करने और स्कूल तक पहुंचाने के लिए निर्धारित नियम और गाइडलाइन हैं. बच्चों के लिए मिड-डे मील इन्हीं मानकों के आधार पर तैयार और वितरित किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच में किसी तरह की कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
भोजन तैयार करने वाली संस्था को भेजा गया नोटिस
इस मामले में खाना तैयार कर सप्लाई करने वाली संस्था को भी नोटिस भेजा गया है. संस्था से वायरल वीडियो में सामने आई स्थिति को लेकर जवाब मांगा गया है. शिक्षा विभाग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि भोजन तैयार करने से लेकर स्कूल तक पहुंचाने के दौरान निर्धारित स्वच्छता नियमों का पालन किया गया था या नहीं.
जांच कमेटी करेगी मौके की पड़ताल
ADEO एलीमेंट्री चंदन सिंह का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद से ही मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है. यह समिति स्कूल पहुंचकर मौके की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता और पूरी व्यवस्था की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट जल्द सामने आने की उम्मीद है. रिपोर्ट में यदि किसी व्यक्ति, संस्था या स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी,फिलहाल विभाग की नजर जांच रिपोर्ट पर है.
वायरल वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित संस्था से जवाब मांगा गया है. अब यह देखना होगा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और यदि लापरवाही साबित होती है तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है.
ये भी पढ़ें- NTA की परीक्षा के दौरान राजस्थान के सेंटर में गुल हुई बिजली, विरोध में 200 परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
ये क्या कर दिया भाई! कोलंबो में ऋषभ पंत से हुआ बड़ा नुकसान, 95 मीटर का लंबा छक्का ठोककर तोड़ डाला सोलर पैनल
Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोट के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. 23 अगस्त से शुरू हुए भारत-श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गई थे. उन्हें लहिरु कुमार की बॉल कलाई पर लगी थी. इसके बाद वो मैदान से रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे. आज पंत दूसर दिन सारांश जैन के आउट होने के बाद क्रीज पर वापस आए. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी में ही धमाल मचा दिया. पंत ने एक गंगुनचुंबी छक्का जड़कर कोलंबो में बड़ा नुकसान कर दिया.
ऋषभ पंत ने कोंलबो में तोड़ा सोलर पैनल
दरअसल, आज जब ऋषभ पंत ने भारत के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो एक बार फिर लाहिरू कुमारा ने उन्हें तेज बाउंसर डाला. इस बाउंसर पर पंत ने इस बारे एक बड़ा छक्का ठोक डाला. लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल को ऋषभ पंत ने पुल कर दिया और 95 मीटर का छक्का लगाया. ये छक्का मैदान के बाहर जाकर गिरा.
आपको बदा दें कि, ऋषभ पंत का ये छक्के मैदान के बाहर लगे हुए सोलर पैनल पर जाकर गिरा. गेंदबाज की बॉल और ऋषभ पंत के बल्ले से तेजी के साथ निकली इस बॉल ने सोलर पैनल को तोड़ दिया. वीडियो में साफ देखा गया कि सोलर पैनल में क्रेक आ गया. ये ऋषभ पंत की पावर को भी दिखाता है.
Rishabh Pant broke the solar panel with a huge six! ???????? pic.twitter.com/JLBDQ8hiTr
— Sam (@cricsam02) August 24, 2026
उनका ये छक्का स्टेडियम के बाहर छत के ऊपर गिरा. छत पर एक सोलर पैनल लगा हुआ था. उनके इस छक्के से वो सोलर पैनल भी टूट गया. इससे श्रीलंकाई खिलाड़ियों और फैंस को उनकी ताकत का नमूना साफ तौर पर देखने के लिए मिल गया. इस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
???? HUGE SIX! ????????????
— Sunanda Acharya (@Sunanda_Iam) August 24, 2026
Rishabh Pant absolutely smashed a massive six against Sri Lanka in the 2nd Test! ????????
The ball flew into the stands and broke a solar panel at the stadium. ☀️????
That’s not just a six… that’s a power shot! ????????#INDvsSL #RishabhPant pic.twitter.com/zSuBR1XSIa
ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 15 बॉलों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए. आज दूसरे दिन उन्होंने अपनी पाकी को आगे बढ़ाया और 89 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पंत को केशर नुवांथा ने लाहिरु उदारा के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने आउट होने से पहले टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया.
A vital fifty-run stand this between Rishabh Pant and Dhruv Jurel! #TeamIndia sail past 350 in the first innings ????????
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/rPAu94tz1M
कैसा रहा पहले दिन का खेल
टीम इंडिया ने पहले दिन 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बनाए. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले दिन देवदत्त पडिकक्ल ने शतक लगाया. उन्होंने 117 रनों की पारी खेली. गिल ने भारत के लिए 50 रनों की इनिंग्स खेली. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं रविंद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया. केएल राहुल के बल्ले से भी 18 रन निकले. दिन के खेल की समाप्ति तक भारत के लिए ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें : नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो क्या... दलीप ट्रॉफी में RCB पूर्व स्टार प्लेयर ने मचाया गदर, खेली 167 रनों की मैराथन पारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









