ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू: सील में एच5एन1 का दूसरा संदिग्ध केस, दक्षिणी तट पर मिली मृत
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एक सील में एच5एन1 बर्ड फ्लू का दूसरा संदिग्ध मामला सामने आया है. इससे एक दिन पहले ही राज्य में किसी स्तनधारी जीव (मैमल) में ऑस्ट्रेलिया का पहला मामला सामने आया था. साउथ ऑस्ट्रेलिया के 'डिपार्टमेंट ऑफ प्राइमरी इंडस्ट्रीज एंड रीजन्स' ने बताया कि लंबी नाक वाली फर सील 'पेजेज कंजर्वेशन पार्क' में मिली थी यह संरक्षित क्षेत्र नॉर्थ पेज और साउथ पेज द्वीपों से मिलकर बना है, जो राज्य के दक्षिणी तट से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित हैं.
ऑस्ट्रेलियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिपेयर्डनेस को भेजे नमूने
विभाग ने कहा कि पुष्टि के लिए नमूनों को ऑस्ट्रेलियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिपेयर्डनेस भेजा गया है, जहां उनकी जांच की जाएगी. सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इससे एक दिन पहले संघीय सरकार ने घोषणा की थी कि एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) का ऑस्ट्रेलिया में किसी स्तनधारी जीव में पहला मामला है. यह मामला बुधवार को साउथ ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि पर मृत पाई गई एक लंबी नाक वाली फर सील में मिला था.
पर्यावरण मंत्री ने मामलों को बताया चिंताजनक
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की जलवायु, पर्यावरण और जल मंत्री एमिली बर्क ने कहा कि ये दोनों मामले बेहद चिंताजनक हैं. राज्य सरकार ने गुरुवार को बताया था कि तीन द्वीपों पर बर्ड फ्लू से जुड़ी संदिग्ध घटनाओं में 1,000 से अधिक पक्षी मृत पाए गए थे. इनमें नॉर्थ पेज और साउथ पेज द्वीप भी शामिल हैं. एमिली बर्क ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) रेडियो से कहा, "हमने दुनिया के कई हिस्सों में देखा है कि बर्ड फ्लू के कारण सील की आबादी को भारी नुकसान हुआ है."
ऑस्ट्रेलियाई सी लॉयन की कॉलोनी में शामिल है ये इलाका
नेशनल पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ सर्विस के अनुसार, पेज द्वीप दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले लुप्तप्राय ऑस्ट्रेलियाई सी लॉयन की तीन बड़ी कॉलोनियों में से एक का घर हैं. इनवेसिव स्पीशीज काउंसिल ने चेतावनी दी है कि एच5एन1 का यह प्रकोप इस प्रजाति के लिए विलुप्ति जैसे गंभीर खतरे का कारण बन सकता है. बर्क ने कहा कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में फैला यह वायरस संभवतः हर्ड आइलैंड से आया हो सकता है, जो अंटार्कटिका के निकट स्थित ऑस्ट्रेलिया का एक दूरस्थ द्वीपीय क्षेत्र है.
ऑस्ट्रेलियन अंटार्कटिक प्रोग्राम ने जून में बताया था कि हर्ड आइलैंड पर अनुमानित 17,000 एलिफेंट सील के बच्चों में से लगभग 13,000 की मौत एच5एन1 बर्ड फ्लू के कारण हो गई थी. संघीय पर्यावरण और जल मंत्री मरे वाट ने सोमवार को एबीसीटेलीविजन से कहा कि सील में संक्रमण के मामले सामने आना अप्रत्याशित नहीं था. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आशंका है कि भविष्य में ऐसे और बड़े पैमाने पर जानवरों की मौत के मामले देखने को मिल सकते हैं.
स्रोत- आईएएनएस
आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर Alpha की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम?
Alpha OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पिछले महीने स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा (Alpha) रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उनके फैंस को काफी उम्मीद की थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस करेगी. इसे रिलीज से पहले जबरदस्त हाइप मिली थी. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह आलिया की अल्फा के बारे में चर्चा होती दिखी, इसमें शरवरी बाघ और बॉबी देओल का भी शानदार किरदार देखने को मिला था. यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी ये फिल्म लोगों को बड़ी संख्या में थिएटर तक नहीं ला सकी. अब अल्फा अपनी थिएटर रन करने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि ये ओटीटी जल्द रिलीज होने जा रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब देख सकेंगे.
कब और कहां होगी स्ट्रीम
अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी, शुरुआत में फिल्म को ठीक-ठाक शुरुआत मिली थी. लेकिन थिएटर में बाद में लोगों की संख्या कम होती चली गई. फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों बाद इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा शुरु होने लगी थी. उस दौरान सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन अब रिलीज के 50 दिन बाद इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्फा 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ऐसे में जिन दर्शकों ने अभी तक आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर अल्फा नहीं देखी है तो वे अब घर बैठे इस मूवी का आनंद ले सकते हैं.
अल्फा की कहानी क्या है?
अल्फा की स्टोरी की बात की जाए तो इसमें एक दुश्मन देश के खुफिया एजेंट की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने नापाक इरादों के लिए इंडियन फौजी लड़की अगवा कर लेता है और उसमें अल्फा नाम का सीरम डाल देता है. जिसके बाद वह एक खतरनाक वॉरियर बन जाती है. आलिया के अंदर जब अल्फा सीरम डाला जाता है तो वह भारतीय सेना के लिए खतरा बन जाती है. फिल्म में देखने को मिलता है कि कैसे उस विलेन का पर्दाफाश होता है, जिसने आलिया के अंदर अल्फा नाम का सीरम डाला था. इसकी पूरी कहानी जानने के लिए आप फिल्म देख सकते हैं.
बता दें कि 120 से 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी अल्फा दुनियाभर से सिर्फ 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पर पाई थी. कम कमाई करने के चलते इसे आलिया की फ्लॉप फिल्म की कैटेगरी में रखा जाता है. ऐसे में फिल्म अपना बजट भी निकालने में नाकाम साबित हुई.
ये भी पढ़ें: Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज
अल्फा को लेकर आलिया हुई थीं ट्रोल
आलिया भट्ट को 'अल्फा' (Alpha) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. ट्रोलर्स ने उनको हार्ड-कोर एजेंट के रोल के लिए 'मिसफिट' बताया. इतना ही नहीं उनकी डायलॉग डिलीवरी को लेकर भी क्रिटिसाइज किया गया और उनकी एक्टिंग की तुलना दीपिका पादुकोण से की गई. इसके अलावा, जब आलिया ने 'अल्फा' को अपनी पहली एक्शन फिल्म बताया तो लोगों ने उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की याद दिलाते हुए ट्रोल किया. हालांकि, जब लोगों ने आलिया को ट्रोल करने की हद पार कर दी थी तब विक्रम भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान उनके सपोर्ट में आईं. उन्होंने ट्रोलिंग को 'पेड पीआर' (Paid PR) और फेक बॉट्स का खेल बताते हुए आलिया के हार्डवर्क की तारीफ की थी. इसी के साथ अब देखना होगा कि ओटीटी ऑडियंस को आलिया की यह फिल्म कितनी पंसद आती है.
ये भी पढ़ें: 'महाकाली' की पहली झलक में दिखा अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे एक्टर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






