Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- 'विरासत को कोसना बंद करें आप'

CM Yogi on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक, अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित 'भाव समर्पण समारोह' में शिरकत की. इस दौरान सीएम योगी ने राना बेनी माधव बख्स सिंह को श्रद्धांजलि दी. साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर सीएम योगी ने तीखा पलटवार किया. सीएम योगी ने कहा, "जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत करता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता. दुर्भाग्य से भारत की परंपरा और मूल्यों को विस्मृत करके भ्रम में डालकर एक ठेका ले लिया है, भारत के खिलाफ षडयंत्र करने का." सीएम योगी ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि राहुल जी, राहुल गांधी के रूप में ये देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता.

सीएम योगी ने कहा कि भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के रूप में जवाबदेह बनाता है. लेकिन आप भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं. सीएम योगी ने कहा कि मैं पिछले दिनों रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के बयान पढ़ रहा था, महाराष्ट्र में उन्होंने बयान दिया कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आ जाएं.

भारत का अपमान करते हैं राहुल गांधी- सीएम योगी

सीएम योगी ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा, "आपने संविधान की शपथ ली थी, आप भारत की परंपरा को विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं. यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं, भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं."

'भारतीय सेना से भी प्रमाण मांगते हैं आप'

सीएम योगी ने आगे कहा, "भारत की सेना जब सीमाओं पर लड़ती है तो आप भारत सेना से प्रमाण मांगते हैं, आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में देशद्रोही तत्वों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से  प्रोत्साहित करते हैं, अयोध्या में भगवान राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी सवाल खड़े करती है. लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है, यह तो 1975 में इस देश ने आपातकाल के काले साये को देखा है."

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज

Mirzapur: The Movie: जब से फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर की फिल्म का ऐलान हुआ था. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद तो लोग क्रेजी ही हो गए हैं और फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे. इन सबके बीच अब मिर्जापुर की स्टारकास्ट ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है. इसी दौरान फिल्म की कहानी को लेकर जो फैंस के बीच कन्फ्यूजन था, उसे अली फजल (Ali Fazal) ने दूर किया है. फिल्म को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने पुराने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

कहानी को लेकर फैंस में क्यों है कन्फ्यूजन?

फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इसकी कहानी सीजन 3 के बाद होगी या सीरीज की किसी पुरानी कहानी के बीच की कहानी दिखाई जाएगी. दरअसल, ‘मिर्जापुर’ की कहानी में कई ऐसे किरदार हैं, जिनकी अलग-अलग सीजन में मौत हो गई है. लेकिन अली फजल ने इस कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है. उन्होंने फिल्म और सीरीज के कनेक्शन को लेकर बात करते हुए इशारा किया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को समझने के लिए दर्शकों को पूरे सीरीज दोबारा देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि सीजन 1 का एक हिस्सा फिल्म के लिए काफी अहम है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’के लिए जरूरी है सीजन 1

‘मिर्जापुर’ की कहानी की शुरुआत पहले सीजन से ही होती है. इसी सीजन में दर्शकों की मुलाकात कालीन भैया, मुन्ना, गुड्डू, बबलू, गोलू और स्वीटी जैसे किरदारों से होती है. यहीं से सत्ता, बदला, परिवार और अपराध की कहानी शुरू होती है, जो आगे चलकर कई लोगों की जिंदगी बदल देती है. पहले सीजन में गुड्डू पंडित एक आम लड़का होता है. वो अपराध की दुनिया में नहीं जाना चाहता, लेकिन हालात उसे कालीन भैया और उनके परिवार के करीब ले आते हैं. इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वो धीरे-धीरे मिर्जापुर की इस खतरनाक दुनिया का हिस्सा बन जाता है.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या सीजन 3 के बाद की कहानी दिखाएगी 'Mirzapur The Movie'? जानें हर बड़े सवाल का जवाब

गुड्डू पंडित ने खुद दिया बड़ा हिंट

पटना में प्रमोशनल इवेंट के दौरान अली फजल ने फिल्म और सीरीज के बीच के कनेक्शन को लेकर बात की. उन्होंने फैंस से कहा- 'सभी को घर जाकर सीरीज 1 देखनी चाहिए, लेकिन सिर्फ एपिसोड 6 तक. क्योंकि एपिसोड 6 से ही फिल्म की कहानी शुरू होती है और घूमती है. एपिसोड 6 और 7 के बीच में ये फिल्म है. पूरी नई कहानी है'.  हालांकि उन्होंने फिल्म का पूरा प्लॉट सामने नहीं रखा है. लेकिन उनके इस बयान ने दर्शकों में सीरीज को दोबारा देखने और फिर फिल्म से कहानी को जोड़ने की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है.

ट्रेलर में फिर दिखी गद्दी की लड़ाई

फिल्म के ट्रेलर की बात करे तो इसमें ‘पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक बार फिर कालीन भैया के अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में लौटे हैं. दिव्येंदु (Divyendu) भी मुन्ना भैया बनकर वापसी कर रहे हैं. ट्रेलर में एक बार फिर से  मिर्जापुर की गद्दी को लेकर संघर्ष, पुरानी दुश्मनी और सत्ता की लड़ाई देखने को मिलती है. खास बात ये है कि फिल्म की कहानी सिर्फ पुराने शहर और पुराने किरदारों तक सीमित नहीं रहने वाली. ट्रेलर में नए इलाकों और नए किरदारों की झलक भी दिखाई गई है. 

कौन-कौन से पुराने किरदार लौटे हैं?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी पुरानी स्टारकास्ट है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे. वहीं अली फजल गुड्डू पंडित के रोल में वापसी कर रहे हैं. दिव्येंदु भी मुन्ना त्रिपाठी यानी मुन्ना भैया के किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा रसिका दुग्गल-बीना त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी-गोलू गुप्ता और श्रिया पिलगांवकर भी फ्रेंचाइजी से जुड़े पुराने चेहरों में शामिल हैं. यानी फिल्म में फैंस को कई ऐसे किरदार दोबारा देखने को मिलेंगे, जिनसे उनका लंबे समय से कनेक्शन रहा है.

इन कलाकारों की हुई एंट्री

फिल्म की स्टारकास्ट में कुछ नए नाम भी जुड़े हैं. इनमें रवि किशन (Ravi Kishan) का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. वो फिल्म में एक अहम रोल में नजर आएंगे और ट्रेलर में उनका सामना कालीन भैया से होता दिखाई देता है. इससे साफ है कि कहानी में एक नई लड़ाई की एंट्री होने वाली है. इसके अलावा जितेंद्र कुमार (Jitendra KumaR) भी फिल्म का हिस्सा हैं. वA बबलू पंडित यानी यादव जी के किरदार में नजर आएंगे. इस किरदार को पहले विक्रांत मैसी ने निभाया था. वहीं मोहित मलिक (Mohit Malik) और सोनल चौहान (Sonal Chauhan) भी फिल्म की नई कास्ट में शामिल हैं.

कितने बजट में बनी है ‘मिर्जापुर: द मूवी’?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, ये करीब 250 करोड़ में बनी है. हालांकि ये सिर्फ आकाड़ा है, मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. वहीं, इतने बड़े बजट के साथ फिल्म को बड़े पर्दे पर एक बड़े एक्शन और क्राइम ड्रामा के तौर पर पेश करना मेकर्स के लिए एक बड़ा दवान है. वहीं, बता दें कि  ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय वेब सीरीज से निकली सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक होने वाली है.

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’?

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर फ्रेंचाइजी की टीम ही इससे जुड़ी हुई है. अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज, फिर शुरू होगा मुन्ना, गुड्डू और कालीन भैया के बीच का खेल

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

team india world record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 27वीं बार WTC में ऐसा किया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों से भारत ने मैच की पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की. Mon, 24 Aug 2026 23:18:02 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: Gen-Z पर रुबिका लियाकत का सवाल सुनकर तहसीन बनाने लगे बातों की जलेबी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:15:38+00:00

Anjana Om Kashyap | महाराष्ट्र के पहाड़ी कांड में ना आईफोन विलेन ना बेटा #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers