गोविंदा की चेतावनी के बाद सुनीता का चढ़ा पारा, इंस्टाग्राम पर पति को किया अनफॉलो, फिर बढ़ीं तलाक की अटकलें
Govinda-Sunita Ahuja Fall out: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच अनबन बनी हुई है. एक्टर की पत्नी ने भले ही तलाक की याचिका वापस ले ली है लेकिन दोनों के बीच की खटपट जारी है. आपसी लड़ाई के बीच अब सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.
पंजाब SIR में पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत:बोले- 3 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, मुझे परेशानी हुई तो आम लोगों का क्या होगा?
तीन देशों में भारत के राजदूत रह चुके पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी नवदीप सूरी ने देश में चल रही वोटर लिस्ट की विशेष जांच प्रक्रिया (SIR) पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पंजाब में इस प्रक्रिया से गुजरते समय पूर्व राजनयिक को वोटर लिस्ट में नाम जांचने के नाम पर अपनी नागरिकता साबित करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सूरी ने सोशल मीडिया पर अपना कड़वा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब 2003 की वोटर लिस्ट से उनका रिकॉर्ड मेल नहीं खाया, तो उनसे अतिरिक्त कागजात मांगे गए। उन्होंने सीधा सवाल उठाया कि जब तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व राजदूत से नागरिकता का सबूत मांगा जा रहा है, तो देश के आम और गरीब नागरिकों का क्या हाल होगा? इस घटना के बाद चुनाव आयोग की इस पूरी प्रक्रिया पर बहस छिड़ गई है। पूर्व राजदूत ने वोटर लिस्ट चेकिंग पर ये सवाल उठाए सुप्रीम कोर्ट जांच की मंजूरी दे चुका यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश के कई राज्यों में वोटर लिस्ट की यह विशेष जांच चल रही है। पहले से ही यह आशंका जताई जा रही है कि इस प्रक्रिया से आम लोगों के नाम लिस्ट से हट सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस जांच की मंजूरी दी है, लेकिन कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि चुनाव आयोग को किसी की नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है। पूर्व राजनयिक की इस बात ने इस मामले में नई बहस छेड़ दी है। इस मामले में नवदीप सूरी से बात करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह फिलहाल मीडिया से खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी:जानिए, कहां से कैसे चेक करें अपना नाम; आपका वोट कटा तो नहीं, यह भी देख सकेंगे पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है। अब आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि SIR के दौरान आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाया तो नहीं गया। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







