Responsive Scrollable Menu

पंजाब SIR में पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत:बोले- 3 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, मुझे परेशानी हुई तो आम लोगों का क्या होगा?

तीन देशों में भारत के राजदूत रह चुके पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी नवदीप सूरी ने देश में चल रही वोटर लिस्ट की विशेष जांच प्रक्रिया (SIR) पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पंजाब में इस प्रक्रिया से गुजरते समय पूर्व राजनयिक को वोटर लिस्ट में नाम जांचने के नाम पर अपनी नागरिकता साबित करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सूरी ने सोशल मीडिया पर अपना कड़वा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब 2003 की वोटर लिस्ट से उनका रिकॉर्ड मेल नहीं खाया, तो उनसे अतिरिक्त कागजात मांगे गए। उन्होंने सीधा सवाल उठाया कि जब तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व राजदूत से नागरिकता का सबूत मांगा जा रहा है, तो देश के आम और गरीब नागरिकों का क्या हाल होगा? इस घटना के बाद चुनाव आयोग की इस पूरी प्रक्रिया पर बहस छिड़ गई है। पूर्व राजदूत ने वोटर लिस्ट चेकिंग पर ये सवाल उठाए सुप्रीम कोर्ट जांच की मंजूरी दे चुका यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश के कई राज्यों में वोटर लिस्ट की यह विशेष जांच चल रही है। पहले से ही यह आशंका जताई जा रही है कि इस प्रक्रिया से आम लोगों के नाम लिस्ट से हट सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस जांच की मंजूरी दी है, लेकिन कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि चुनाव आयोग को किसी की नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है। पूर्व राजनयिक की इस बात ने इस मामले में नई बहस छेड़ दी है। इस मामले में नवदीप सूरी से बात करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह फिलहाल मीडिया से खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी:जानिए, कहां से कैसे चेक करें अपना नाम; आपका वोट कटा तो नहीं, यह भी देख सकेंगे पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है। अब आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि SIR के दौरान आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाया तो नहीं गया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

27 अगस्त को होगा 'खेलो इंडिया संवाद' का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे युवाओं को संबोधित

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 27 अगस्त को देश भर में एक बड़ा कार्यक्रम "खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ" आयोजित किया जाएगा। इस पहल के जरिए देश भर में 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं, खिलाड़ियों और शिक्षण संस्थानों को एक साथ लाया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही खेल जगत की बड़ी हस्तियां भी युवाओं से सीधा संवाद करेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाले 5 गेंदबाज, 11 साल से अभेद है विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Most wickets taken clean bowled: इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरकर उन्हें क्लीन बोल्ड करने का रोमांच ही कुछ और है. टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, वकार यूनिस, मिचेल स्टार्क और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गजों ने इस कला में महारत हासिल की है. मुरलीधरन ने जहां अपनी फिरकी से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड किया, वहीं वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अपनी घातक यॉर्कर और स्विंग से स्टंप्स उखाड़ने के अनूठे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. Tue, 25 Aug 2026 04:01:03 +0530

  Videos
See all

Monsoon Rain | Delhi-NCR में भारी बारिश के बाद IFFCO चौक पर जलजमाव | #shorts #shortvideo #monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:45:31+00:00

Russia warns of growing tension as UK hands Ukraine long-range missile blueprints | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:51:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers