Responsive Scrollable Menu

Tempsens Instruments IPO का आज आखिरी दिन, 60.58 गुना भरा इश्यू, अप्लाई करें या नहीं?

Tempsens Instruments IPO में बोली लगाने का आज सोमवार, 24 अगस्त को आखिरी दिन है. ₹650 करोड़ का यह IPO 20 अगस्त को खुला था और अब तक इसे 60.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. कंपनी ने IPO के लिए प्रति शेयर ₹285 से ₹300 का प्राइस बैंड तय  किया था. कंपनी इस IPO के जरिए कुल ₹650 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. इस रकम में से ₹555 करोड़ ऑफर फॉर सेल से आएंगे. यानी इससे मिलने वाली रकम कंपनी के बजाय मौजूदा शेयरहोल्डर्स को मिलेगी. बाकी बचे ₹95 करोड़ नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे और इस पैसे का इस्तेमाल सीधे कंपनी के कामकाज के लिए किया जाएगा. 

सब्सक्रिप्शन स्टेटस: किसने कितना भरा?

दूसरे दिन शाम 5 बजे तक पब्लिक इश्यू 21.69 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. रिटेल कैटेगरी 18.73 गुना और NII कैटेगरी 52.98 गुना सब्सक्राइब हुईं. जबकि QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर) के हिस्से में 3.31 गुना सब्सक्रिप्शन देखा गया. आसान शब्दों में कहें, तो IPO को हर तरफ से संस्थागत निवेशकों से लेकर रिटेल निवेशकों तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें- अगस्त में शेयर बाजार ने बनाया फंडरेजिंग का नया रिकॉर्ड, 10 अरब डॉलर का इक्विटी इनफ्लो

Tempsens Instruments IPO GMP आज का हाल

मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, Tempsens Instruments के शेयर अभी ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹330 पर ट्रेड कर रहे हैं. इसका मतलब है कि अगर IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर (₹300) में ₹330 का GMP जोड़ा जाए, तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस IPO प्राइस से लगभग 104% ज्यादा होगा. आसान भाषा में कहें तो अगर किसी निवेशक को शेयर अलॉट होते हैं, तो ग्रे मार्केट के मौजूदा संकेत बताते हैं कि लिस्टिंग के समय उन्हें लगभग 100% का फायदा हो सकता है. 

ब्रोकरेज फर्म्स की राय क्या है?

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने Tempsens Instruments IPO को सब्सक्राइब करने के लिए लॉन्ग टर्म रेटिंग दी है. फर्म का कहना है कि ऊपरी प्राइस बैंड पर FY26 की कमाई के आधार पर कंपनी का अनुमानित  P/E 35.4x EV/EBITDA 25.64x है. कंपनी की मजबूत रेवन्यू ग्रोथ अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स और इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए, इसे वैल्यूएशन प्रीमियम मिल सकता है. हालांकि ऊपरी बैंड पर भी IPO का वैल्यूएशन पूरी तरह से आंका गया लगता है. इसलिए फर्म ने सब्सक्राइब को लॉन्ग टर्म रेटिंग दी है. 

वहीं KC सिक्योरिटीज ने भी इस पब्लिक इश्यू को सब्सक्राइब टैग देते हुए कहा है कि ₹300 के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन Fy26 के P/E रेशियो का 37.3 गुना है. हालांकि यह एक प्रीमियम वैल्यूएशन है, लेकिन फर्म का मानना है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ, खास मार्केट पोजिशनिंग और अपने सेगमेंट में लीडरशिप को देखते हुए यह सही है. फर्म Tempsens को एक आकर्षक और ग्रोथ ओरिएंटेड इंडस्ट्रियल अवसर के तौर पर देखती है, जिसमें लंबे समय में वैल्यू बनाने की क्षमता है. इसलिए निवेशकों को लिस्टिंग गेन और लंबे समय के नजरिए, दोनों के लिए इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी जाती है. 

यह भी पढ़ें- ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का IPO आज से खुला, दांव लगाने से पहले जान लें कंपनी के बड़े 'रिस्क फैक्टर'

इनके अलावा एड्रॉइट फाइनेंशियल सर्विसेज (Adroit Financial Services), एजकॉन ग्लोबल सर्विसेज (Ajcon Global Services), अरिहंत कैपिटल मार्केट्स (Arihant Capital Markets), बीपी इक्विटीज (BP Equities), केनरा बैंक सिक्योरिटीज (Canara Bank Securities), जियोजित इन्वेस्टमेंट्स (Geojit Investments), GEPL Capital, मारवाड़ी शेयर्स एंड फाइनेंस (Marwadi Shares & Finance), Swastika Investmart और Ventura Securities ने भी Tempsens Instruments IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है.

IPO की पूरी डिटेल एक नजर में

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का लक्ष्य अपने IPO के जरिए ₹650 करोड़ जुटाना है, जो 24 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इस इश्यू में ₹95 करोड़ की कीमत वाले 32 लाख शेयरों का नया इश्यू और ₹555 करोड़ की कीमत वाले 1.85 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है. IPO के लिए प्राइस बैंड ₹285-300 प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 50 शेयरों का है. इसका मतलब है कि प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹15,000 का निवेश करना होगा. IPO अलॉटमेंट का आधार 25 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 28 अगस्त को NSE और BSE, दोनों पर लिस्ट होने की उम्मीद है. ICICI Securities Ltd इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि KFin Technologies Ltd को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल कहां होगा?

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स नए इश्यू से मिली रकम में से ₹73.13 करोड़ का इस्तेमाल अपने विस्तार की योजनाओं को फंड करने और अपनी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करने के लिए करेगी. इस रकम में से ₹18.13 करोड़ का इस्तेमाल उसके इलेक्ट्रिकल हीटिंग और स्पेशलाइज्ड केबल सॉल्यूशन बिजनेस के लिए कैपिटल खर्च के तौर पर किया जाएगा. जबकि बाकी ₹55 करोड़ का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्जों को समय से पहले या समय  पर चुकाने के लिए किया जाएगा.  बची हुई रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी, जिससे कंपनी को अपने व्यापक ऑपरेशनल और बिजनेस जरूरतों को पूरा करने में लचीलापन मिलेगा. कुल मिलाकर, IPO से मिली रकम कंपनी की क्षमताओं के विस्तार में मदद करेगी और साथ ही उसका कर्ज भी कम करेगी.

कंपनी के बारे में जानिए

1990 में स्थापित, Tempsens Instruments (India) Limited थर्मल इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स और खास तरह के केबल्स बनाने का काम करती है. कंपनी अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लिए कस्टमाइज्ड टेम्परेचर-सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सिस्टम और खास तरह के केबल्स को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करने पर ध्यान देती है. इसके प्रोडक्ट्स की रेंज में टेम्परेचर सेंसर्स, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और खास तरह के केबल्स शामिल हैं, जो अलग-अलग इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bonus Issue और Stock Split में क्या अंतर? निवेशकों के लिए समझना क्यों है जरूरी

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

'महाकाली' की पहली झलक में दिखा अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे एक्टर

Mahakali Film Release Date: आखिरकार भारतीय सिनेमाई पर्दे पर इतिहास रचने जा रही फिल्म ‘महाकाली’ के दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि मेकर्स ने फिल्म रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के साथ ही इसकी पहली झलक भी जारी कर दी है. फिल्म की पहली झलक में शानदार सिनेमाई पर्दे पर न सिर्फ महाकाली का रौद्र रूप नजर आ रहा है, बल्कि शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना का खौफनाक अवतार भी चर्चा का विषय बन गया है. अपनी पिछली फिल्म में रहमान डकैत से सबके दिलों में खौफ पैदा करनेवाले अक्षय खन्ना ने 'महाकाली' के जरिए अपने दर्शकों को ये बता दिया है कि इस फिल्म में भी उनके लिए काफी कुछ होगा. गौरतलब है कि फिल्म 'महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सामने आई 'महाकाली' की पहली झलक

'महाकाली' की पहली झलक में धर्म और अधर्म के बीच होने वाले एक ऐसे महायुद्ध की ओर इशारा किया गया है, जो सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई तक सीमित नहीं है. असुरों के शक्तिशाली गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में शुरू होने वाला ये संघर्ष एक ऐसे बड़े महायुद्ध की झलक देता है, जो पूरी दुनिया के भविष्य का फैसला करती है. दमदार सीन्स के साथ युद्ध की भयावह आहट और रहस्यमयी माहौल के बीच ‘द एंड बिगिन्स’ का संकेत इस महायुद्ध की गंभीरता को और बढ़ाता है.

 

शुक्राचार्य के किरदार में बेहद खौफनाक दिखे अक्षय खन्ना

इस झलक का सबसे बड़ा आकर्षण अक्षय खन्ना हैं, जो शुक्राचार्य के किरदार में बेहद खौफनाक और दमदार नजर आ रहे हैं. उनकी तीखी नजर, प्रभावशाली व्यक्तित्व और किरदार में दिखाई देने वाली गहराई दर्शकों का ध्यान खींचती है. उनके फर्स्ट लुक से पैदा हुई एक्साइटमेंटके बाद अब पहली झलक में उनके किरदार की रियल झलक देखने को मिल रही है, जिसने फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ा दिया है.

झलक में ‘महाकाली’ की भव्य और विस्तृत दुनिया की भी पहली झलक देखने को मिलती है. शानदार विजुअल्स, विस्तृत वर्ल्ड-बिल्डिंग और प्रभावशाली विजुअल इफेक्ट्स फिल्म के बड़े पैमाने और महत्वाकांक्षी सिनेमाई अनुभव की ओर इशारा करते हैं. इसी के साथ श्रिया रेड्डी की दमदार मौजूदगी भी कहानी में एक नया रहस्य और रोमांच जोड़ती है. फिल्म के विजुअल्स और दुनिया की बारीकी से तैयार की गई झलक इस बात का संकेत देती है कि मेकर्स दर्शकों के लिए एक बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव लेकर आ रहे हैं.

भारतीय इतिहास में गहराई से जुड़ी फिल्म की कहानी

इस टॉपिक में फिल्म के निर्माता रिवाज दुग्गल का कहना है, “'महाकाली' की कहानी एक ऐसी दुनिया से आती है, जिसकी जड़ें हमारी भारतीय इतिहास में गहराई से जुड़ी हैं. हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि इसे आज के दर्शकों के लिए उस स्तर के भव्य और सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाए, जिसके वे हकदार हैं. इस झलक के जरिए हम दर्शकों को उस दुनिया की पहली झलक दे रहे हैं, जिसकी हमने कल्पना की है. अक्षय खन्ना द्वारा शुक्राचार्य का किरदार निभाना कहानी में जबरदस्त गहराई लेकर आता है। हम दर्शकों को उस बड़े महायुद्ध का अनुभव कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिसकी शुरुआत ‘महाकाली’ से होती है. हालांकि ये सिर्फ एक शुरुआत है, एक बहुत बड़ी सिनेमाई यात्रा अभी बाकी है और हम दर्शकों के साथ इसे बड़े पर्दे पर साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”

गौरतलब है कि ‘हनुमान’ ने प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की नींव रखते हुए भारतीय इतिहासा को भव्य और विजुअली शानदार अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने की उनकी क्षमता को साबित किया था. अब ‘महाकाली’ इसी विजन को और बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाती नजर आ रही है. करीब दो मिनट की ये झलक प्रशांत वर्मा के विस्तृत सिनेमाई विजन की पहली झलक देती है और एक ऐसे यूनिवर्स की ओर संकेत करती है, जो आने वाले समय में कहानी, स्केल और विजुअल स्पेक्टेकल के स्तर पर और विस्तार ले सकता है.

ये भी पढ़ें: 'आम्रपाली का हाथ पकड़कर नहा रहे थे...', काजल राघवानी ने निरहुआ की खोली पोलपट्टी!, बोलीं- 'आपकी बीवी पर तरस आ रहा है'

Continue reading on the app

  Sports

Colombo Test Day 2: पडिक्कल का लगातार तीसरा शतक, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भारत 400 पार

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. देवदत्त पडिक्कल ने लगातार तीसरा शतक जड़ा, जबकि शुभमन गिल ने भी अर्धशतक बनाया. Mon, 24 Aug 2026 14:22:07 +0530

  Videos
See all

तारकेश्वर धाम में शिवभक्तों की भीड़..‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर | Sawan | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T09:15:13+00:00

Congress Fish Feast Row: 'मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं', मछली भोज पर अजय राय क्या बोले? | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T09:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers