'सिक्सर किंग' ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर बने नंबर-1, तोड़ा धोनी का भी बड़ा रिकॉर्ड
Rishabh Pant Record: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और मजबूत स्थिति में है. पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, जहां उन्होंने दूसरा छक्का लगाते ही इतिहास रच दिया. वह टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का भी एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू पर भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. धोनी ने घर से बाहर खेलते हुए 2,496 रन बनाए. इस लिस्ट में 1209 रनों के साथ फारुख इंजीनियर तीसरे स्थान पर काबिज हैं. टेस्ट के दूसरे दिन सारांश जैन के पवेलियन लौटने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे. गौरतलब है कि टेस्ट के पहले दिन पंत बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था.
Tempsens Instruments IPO का आज आखिरी दिन, 60.58 गुना भरा इश्यू, अप्लाई करें या नहीं?
Tempsens Instruments IPO में बोली लगाने का आज सोमवार, 24 अगस्त को आखिरी दिन है. ₹650 करोड़ का यह IPO 20 अगस्त को खुला था और अब तक इसे 60.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. कंपनी ने IPO के लिए प्रति शेयर ₹285 से ₹300 का प्राइस बैंड तय किया था. कंपनी इस IPO के जरिए कुल ₹650 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. इस रकम में से ₹555 करोड़ ऑफर फॉर सेल से आएंगे. यानी इससे मिलने वाली रकम कंपनी के बजाय मौजूदा शेयरहोल्डर्स को मिलेगी. बाकी बचे ₹95 करोड़ नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे और इस पैसे का इस्तेमाल सीधे कंपनी के कामकाज के लिए किया जाएगा.
सब्सक्रिप्शन स्टेटस: किसने कितना भरा?
दूसरे दिन शाम 5 बजे तक पब्लिक इश्यू 21.69 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. रिटेल कैटेगरी 18.73 गुना और NII कैटेगरी 52.98 गुना सब्सक्राइब हुईं. जबकि QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर) के हिस्से में 3.31 गुना सब्सक्रिप्शन देखा गया. आसान शब्दों में कहें, तो IPO को हर तरफ से संस्थागत निवेशकों से लेकर रिटेल निवेशकों तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- अगस्त में शेयर बाजार ने बनाया फंडरेजिंग का नया रिकॉर्ड, 10 अरब डॉलर का इक्विटी इनफ्लो
Tempsens Instruments IPO GMP आज का हाल
मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, Tempsens Instruments के शेयर अभी ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹330 पर ट्रेड कर रहे हैं. इसका मतलब है कि अगर IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर (₹300) में ₹330 का GMP जोड़ा जाए, तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस IPO प्राइस से लगभग 104% ज्यादा होगा. आसान भाषा में कहें तो अगर किसी निवेशक को शेयर अलॉट होते हैं, तो ग्रे मार्केट के मौजूदा संकेत बताते हैं कि लिस्टिंग के समय उन्हें लगभग 100% का फायदा हो सकता है.
ब्रोकरेज फर्म्स की राय क्या है?
ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने Tempsens Instruments IPO को सब्सक्राइब करने के लिए लॉन्ग टर्म रेटिंग दी है. फर्म का कहना है कि ऊपरी प्राइस बैंड पर FY26 की कमाई के आधार पर कंपनी का अनुमानित P/E 35.4x EV/EBITDA 25.64x है. कंपनी की मजबूत रेवन्यू ग्रोथ अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स और इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए, इसे वैल्यूएशन प्रीमियम मिल सकता है. हालांकि ऊपरी बैंड पर भी IPO का वैल्यूएशन पूरी तरह से आंका गया लगता है. इसलिए फर्म ने सब्सक्राइब को लॉन्ग टर्म रेटिंग दी है.
वहीं KC सिक्योरिटीज ने भी इस पब्लिक इश्यू को सब्सक्राइब टैग देते हुए कहा है कि ₹300 के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन Fy26 के P/E रेशियो का 37.3 गुना है. हालांकि यह एक प्रीमियम वैल्यूएशन है, लेकिन फर्म का मानना है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ, खास मार्केट पोजिशनिंग और अपने सेगमेंट में लीडरशिप को देखते हुए यह सही है. फर्म Tempsens को एक आकर्षक और ग्रोथ ओरिएंटेड इंडस्ट्रियल अवसर के तौर पर देखती है, जिसमें लंबे समय में वैल्यू बनाने की क्षमता है. इसलिए निवेशकों को लिस्टिंग गेन और लंबे समय के नजरिए, दोनों के लिए इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें- ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का IPO आज से खुला, दांव लगाने से पहले जान लें कंपनी के बड़े 'रिस्क फैक्टर'
इनके अलावा एड्रॉइट फाइनेंशियल सर्विसेज (Adroit Financial Services), एजकॉन ग्लोबल सर्विसेज (Ajcon Global Services), अरिहंत कैपिटल मार्केट्स (Arihant Capital Markets), बीपी इक्विटीज (BP Equities), केनरा बैंक सिक्योरिटीज (Canara Bank Securities), जियोजित इन्वेस्टमेंट्स (Geojit Investments), GEPL Capital, मारवाड़ी शेयर्स एंड फाइनेंस (Marwadi Shares & Finance), Swastika Investmart और Ventura Securities ने भी Tempsens Instruments IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है.
IPO की पूरी डिटेल एक नजर में
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का लक्ष्य अपने IPO के जरिए ₹650 करोड़ जुटाना है, जो 24 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इस इश्यू में ₹95 करोड़ की कीमत वाले 32 लाख शेयरों का नया इश्यू और ₹555 करोड़ की कीमत वाले 1.85 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है. IPO के लिए प्राइस बैंड ₹285-300 प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 50 शेयरों का है. इसका मतलब है कि प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹15,000 का निवेश करना होगा. IPO अलॉटमेंट का आधार 25 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 28 अगस्त को NSE और BSE, दोनों पर लिस्ट होने की उम्मीद है. ICICI Securities Ltd इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि KFin Technologies Ltd को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल कहां होगा?
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स नए इश्यू से मिली रकम में से ₹73.13 करोड़ का इस्तेमाल अपने विस्तार की योजनाओं को फंड करने और अपनी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करने के लिए करेगी. इस रकम में से ₹18.13 करोड़ का इस्तेमाल उसके इलेक्ट्रिकल हीटिंग और स्पेशलाइज्ड केबल सॉल्यूशन बिजनेस के लिए कैपिटल खर्च के तौर पर किया जाएगा. जबकि बाकी ₹55 करोड़ का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्जों को समय से पहले या समय पर चुकाने के लिए किया जाएगा. बची हुई रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी, जिससे कंपनी को अपने व्यापक ऑपरेशनल और बिजनेस जरूरतों को पूरा करने में लचीलापन मिलेगा. कुल मिलाकर, IPO से मिली रकम कंपनी की क्षमताओं के विस्तार में मदद करेगी और साथ ही उसका कर्ज भी कम करेगी.
कंपनी के बारे में जानिए
1990 में स्थापित, Tempsens Instruments (India) Limited थर्मल इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स और खास तरह के केबल्स बनाने का काम करती है. कंपनी अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लिए कस्टमाइज्ड टेम्परेचर-सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सिस्टम और खास तरह के केबल्स को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करने पर ध्यान देती है. इसके प्रोडक्ट्स की रेंज में टेम्परेचर सेंसर्स, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और खास तरह के केबल्स शामिल हैं, जो अलग-अलग इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करते हैं.
यह भी पढ़ें- Bonus Issue और Stock Split में क्या अंतर? निवेशकों के लिए समझना क्यों है जरूरी
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










