Responsive Scrollable Menu

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजात की मौत, 36 बच्चे सुरक्षित बचाए गए

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में सोमवार तड़के एक सरकारी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला महिला अस्पताल में हुई इस घटना के बाद 36 अन्य नवजात शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि एनआईसीयू के उस हिस्से में रखे एक वेंटिलेटर में तड़के करीब सवा तीन बजे आग लग गई जिसमें समय से पहले जन्मे और गंभीर रूप से बीमार शिशु थे। घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और एनआईसीयू में भर्ती शिशुओं के अभिभावकों ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

इस घटना में बाल-बाल बचे बच्चों में से एक के पिता ने बताया कि आग लगने के बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मी एवं नर्स तुरंत मौके पर पहुंचे और शिशुओं को बचाने में मदद की। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उन्होंने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी दिया।

विपक्षी दलों के नेताओं ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और राज्य के सभी अस्पतालों का अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराए जाने की मांग की। ओला ने बताया कि एनआईसीयू के तीन हिस्से हैं। इनमें एक अस्पताल में जन्मे शिशुओं, दूसरा बाहर से आए शिशुओं और तीसरा अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के लिए तैयार बच्चों की देखभाल के लिए है।

उन्होंने बताया कि इन तीनों हिस्सों में कुल 39 शिशु भर्ती थे। उन्होंने बताया कि बाहर से लाए गए शिशुओं वाले हिस्से में रखे एक वेंटिलेटर में आग लग गई। ओला ने बताया कि वहां मौजूद तीन शिशुओं की आग लगने के कारण मौत हो गई जबकि छह अन्य को बचा लिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छह शिशुओं को एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावनकुले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारी आग लगते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। मृत शिशुओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि बचाए गए शिशुओं को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला महिला अस्पताल की नयी इमारत में स्थित विशेष नवजात देखभाल इकाई में तड़के करीब चार बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि इस इकाई में समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा था। बावनकुले ने बताया कि कुछ शिशुओं को आगे के इलाज के लिए ‘डिवीजनल रेफरल सर्विसेज’ अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वहां चार बच्चों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। ओला ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की विद्युत शाखा को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है और वे आग लगने के कारणों का पता लगाएंगे। बावनकुले ने शिशुओं की मौत पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अमरावती में आज हुई घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरा मन बहुत व्यथित है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार मृत बच्चों के परिजनों के साथ खड़ी है और सरकार एवं प्रशासन हरसंभव मदद मुहैया करा रहे हैं।’’ बावनकुले ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने राज्य के सभी अस्पतालों का तत्काल अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की। देशमुख ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज इन बच्चों के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ खड़े हैं।

Continue reading on the app

Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश का कहर! IMD की चेतावनी, कई इलाकों में जलजमाव और Traffic जाम

सोमवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश पूरे दिन जारी रहेगी, खासकर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और मध्य दिल्ली के इलाकों में। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए अपने संशोधित पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में भी बिजली कड़कने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
 

इसे भी पढ़ें: Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर


विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और पानी भरे इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से पेड़ों के नीचे शरण न लेने और जलाशयों के पास न जाने को कहा गया है। दिल्ली-NCR में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश हुई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि राजधानी में मंगलवार तक बहुत हल्की से हल्की बारिश होती रहेगी; हालांकि, 26 से 28 अगस्त के बीच इस इलाके में मौसम सूखा रहेगा।
 

इसे भी पढ़ें: AIADMK नेता Palaniswami ने बारिश से बर्बाद फसल पर 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की


IMD ने मंगलवार को दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को दोपहर से पहले कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर फिर से बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। IMD 15.5mm तक की बारिश को हल्की, 15.6mm से 64.4mm के बीच मध्यम, 64.5mm से 115.5mm के बीच भारी और 115.6mm से 204.4mm के बीच बहुत भारी बारिश की श्रेणी में रखता है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Dhruv Jurel Century: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में शतक लगाकर रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार खेली गई ऐसी पारी

India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाया. ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा ही शतक है. Mon, 24 Aug 2026 16:41:24 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain In Gurugram | गुरुग्राम में भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, कई जगहों पर जलभराव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:38+00:00

OP Rajbhar on Sugar Price Hike: चीनी के दाम में बढ़ोतरी पर मंत्री राजभर का ऐलान | Sugar Price News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers