उत्तराखंड की ऐसी पूरी जो है प्रोटीन का पावरहाउस
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों का पारंपरिक स्वाद समेटे उड़द दाल की पूरी त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है. इसे मांस की दाल भी कहा जाता है. इसका स्वाद बेहद कमाल का है. अगर आप इसे तैयार करना चाहते हैं तो इस वीडियो में आपके लिए पूरी जानकारी है. इसे तैयार करने के लिए उड़द की दाल को भिगोकर या उबालकर दरदरा पीस लिया जाता है. फिर कड़ाही में तेल गर्म करके जख्या या जीरे के तड़के के साथ बारीक लहसुन, हरी मिर्च, हींग, हल्दी और नमक डालकर दाल को धीमी आंच पर भुना जाता है. इसके बाद गेहूं के आटे की लोई में इस चटपटी भरावन को भरकर सरसों के तेल में मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तला जाता है. यह पूरी प्रोटीन का पावरहाउस है. यह स्वादिष्ट पूरी दही, आलू-कद्दू की सब्जी, भांग या हरी चटनी और गरमा-गरम चाय के साथ खूब पसंद की जाती है.
रोज की पूड़ी से हो गए हैं बोर? बनाएं बंगाल की कुरकुरी राधावल्लभी पूड़ी, स्वाद भूल नहीं पाएंगे
Radhaballabhi Puri Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना है तो बंगाल की राधावल्लभी पूड़ी शानदार विकल्प है. उड़द दाल की मसालेदार स्टफिंग और कुरकुरी बाहरी परत इसे आम पूड़ी से अलग स्वाद देती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









