Turai Moong Dal Recipe: तुरई की सब्जी खाते-खाते ऊब गए? मूंग दाल के साथ बनाएं ये झटपट और स्वादिष्ट रेसिपी
Turai Moong Dal Recipe: धौलपुर में बारिश के मौसम में तुरई और मूंग दाल की सब्जी काफी पसंद की जा रही है. गृहिणी प्रभा शर्मा ने इसे बनाने की आसान विधि बताई. सबसे पहले तुरई को गर्म पानी से धोकर छील लें. कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर हींग-जीरे का तड़का लगाएं. फिर टमाटर-हरी मिर्च पेस्ट और मसाले भूनें. इसके बाद कटी तुरई, धुली मूंग दाल और पानी डालकर 5-10 मिनट ढककर पकाएं. धनिया पत्ती से गार्निश कर इसे रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म परोसें.
महाभारत एक्ट्रेस आशा सिंह जायसवाल का निधन: फेफड़ों के संक्रमण से थीं परेशान; बेटे ने लिखा भावुक नोट
Asha Singh Jaiswal Death: फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले करीब तीन महीनों से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थीं। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दी। आशा ने रात करीब 7:30 बजे आखिरी सांस ली। अगले दिन विले पार्ले वेस्ट के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बेटे ने दी श्रद्धांजलि
आकाश ने इंस्टाग्राम पर मां को याद करते हुए उन्हें ‘आयरन लेडी’ बताया। उन्होंने लोगों से आशा के काम को याद करने और उनकी पुरानी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर देखने की अपील की। उन्होंने लिखा कि उनकी मां के लिए उनका काम ही सबसे अहम था। अक्काश ने लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।
‘महाभारत’ से मिली पहचान
आशा सिंह जायसवाल ने 1970 के दशक से इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज और लाइव परफॉर्मेंस में काम किया। उन्हें बी.आर. चोपड़ा के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ में कृपाचार्य की बहन कृपी का किरदार निभाने के लिए खास पहचान मिली। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
इन फिल्मों में भी किया काम
आशा ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल निभाए। उनके प्रमुख कामों में ‘बाजीगर’, ‘बॉबी जासूस’, ‘दीवांगी’, ‘आग’, ‘कायदा कानून’, ‘आंसू बने अंगारे’ और ‘घर बाजार’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और फिल्मों के साथ टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई।
मिमिक्री में भी थीं माहिर
अभिनय के अलावा आशा सिंह एक जानी-मानी मिमिक्री आर्टिस्ट भी थीं। उन्हें खास तौर पर दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की आवाज की नकल करने के लिए जाना जाता था। वह शुरुआती दौर की महिला मिमिक्री आर्टिस्ट्स में शामिल थीं। इंडस्ट्री के साथ वह सामाजिक कामों से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स की शुरुआत भी की थी।
इंडस्ट्री में बनाई खास पहचान
आशा सिंह जायसवाल ने कई दशकों तक फिल्मों और टीवी में काम किया। उनके निधन से परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरा सदमा लगा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi










