Responsive Scrollable Menu

महाभारत एक्ट्रेस आशा सिंह जायसवाल का निधन: फेफड़ों के संक्रमण से थीं परेशान; बेटे ने लिखा भावुक नोट

Asha Singh Jaiswal Death: फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले करीब तीन महीनों से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थीं। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दी। आशा ने रात करीब 7:30 बजे आखिरी सांस ली। अगले दिन विले पार्ले वेस्ट के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बेटे ने दी श्रद्धांजलि

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आकाश ने इंस्टाग्राम पर मां को याद करते हुए उन्हें ‘आयरन लेडी’ बताया। उन्होंने लोगों से आशा के काम को याद करने और उनकी पुरानी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर देखने की अपील की। उन्होंने लिखा कि उनकी मां के लिए उनका काम ही सबसे अहम था। अक्काश ने लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

‘महाभारत’ से मिली पहचान
आशा सिंह जायसवाल ने 1970 के दशक से इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज और लाइव परफॉर्मेंस में काम किया। उन्हें बी.आर. चोपड़ा के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ में कृपाचार्य की बहन कृपी का किरदार निभाने के लिए खास पहचान मिली। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

इन फिल्मों में भी किया काम
आशा ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल निभाए। उनके प्रमुख कामों में ‘बाजीगर’, ‘बॉबी जासूस’, ‘दीवांगी’, ‘आग’, ‘कायदा कानून’, ‘आंसू बने अंगारे’ और ‘घर बाजार’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और फिल्मों के साथ टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई।

मिमिक्री में भी थीं माहिर
अभिनय के अलावा आशा सिंह एक जानी-मानी मिमिक्री आर्टिस्ट भी थीं। उन्हें खास तौर पर दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की आवाज की नकल करने के लिए जाना जाता था। वह शुरुआती दौर की महिला मिमिक्री आर्टिस्ट्स में शामिल थीं। इंडस्ट्री के साथ वह सामाजिक कामों से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स की शुरुआत भी की थी।

इंडस्ट्री में बनाई खास पहचान
आशा सिंह जायसवाल ने कई दशकों तक फिल्मों और टीवी में काम किया। उनके निधन से परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरा सदमा लगा है। 

यह भी पढ़े- फूलों से लेकर इंटीमेट सीन तक: बॉलीवुड में ऐसे बदला प्यार दिखाने का तरीका, अब नए अंदाज में लौट रही हैं रोमांटिक कहानियां

Continue reading on the app

नया नियम! फर्जी सिम पर सरकार का बड़ा वार, आज से बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, फर्जी कागजात पर होगी FIR

मोबाइल SIM Card से जुड़े नियम अब और सख्त हो गए हैं. नए नियमों के तहत नया सिम लेने, बदलने, ट्रांसफर और बंद कराने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी हो सकता है. एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 सिम रखने की सीमा तय की गई है. जानिए नए SIM Card Rules 2026, फर्जी दस्तावेजों पर कार्रवाई, नंबर पोर्ट करने और नाम ट्रांसफर से जुड़े जरूरी नियम.

Continue reading on the app

  Sports

लाइट-मीटर की वजह से आउट हुए जयसूर्या, अंपायर ने बल्लेबाजों की अपील क्यों नहीं मानी, क्या है खराब रोशनी तय करने का पैमाना?

ind vs sl light meter controversey: श्रीलंका के बल्लेबाजों ने कम रोशनी में बल्लेबाजी कराने पर अंपायरों के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया, लेकिन जब नाइटवॉचमैन के रूप में आए प्रभात जयसूर्या स्पिनर मानव सुथार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह चिल्लाते व नाराजगी जताते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटे Mon, 24 Aug 2026 19:38:29 +0530

  Videos
See all

India-Russia Relation: Vladimir Putin के भारत आने से पहले रूस में S. Jaishankar #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:13:55+00:00

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश, फिर डूबी राजधानी! | Waterlogging | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers