महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; कई घायल
Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में एक अस्पताल के एनआईसीयू में भीषण आग लग गई. जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई. जबकि कई बच्चे घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये अग्निकांड अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल के NICU वॉर्ड में सोमवार तड़के हुआ. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे वेंटिलेटर में हुए कथित विस्फोट के बात तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भीषण आग लग गई. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक तीन नवजातों की मौत हो गई.
अस्पताल के NICU में भर्ती थे 39 बच्चे
आग लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. शुरुआत में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्स और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने राहत बचाव शुरू किया. उसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अस्पताल के एनआईसीयू में 39 नवजात भर्ती थे. बच्चों के वार्ड से जैसे ही आग की लपटें और धुआं निकलना शुरू हुआ कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को वहां से निकालना शुरू कर दिया. कर्मचारियों ने कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
Amravati, Maharashtra: Three newborns died after a fire broke out in the Neonatal Intensive Care Unit (NICU) of Amravati District Women's Hospital at around 3:30 AM. The fire reportedly started following an explosion in a ventilator on the hospital's third floor, where 39… pic.twitter.com/Yde1uEk3W6
— IANS (@ians_india) August 24, 2026
6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस अग्निकांड में तीन नवजातों की मौत हुई है, जबकि 6 बच्चें गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. जिन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से अस्पताल परिसर में अफरी-तफरी का माहौल है. आग लगने के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. अस्पताल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है. इस अग्निकांड के बाद एक बार फिर से नवजातों की सुरक्षा और अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
PM Kisan 24th installment Date: PM Kisan योजना के लाभार्थियों के लिए आई खुशखबरी, 24वीं क़िस्त को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे पैसे
PM Kisan 24th installment Date: सरकार सिंतबर या अक्टूबर में पीएम किसान योजना की 24वीं क़िस्त जारी कर सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









.jpg)

