Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर समेत दुनिया के 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के उचित इलाज और मानवीय देखभाल की मांग की है। 73 वर्षीय इमरान खान की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह अपील अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत की ओर से एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के रूप में देखी जा रही है।

इस पत्र की पहल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने की है। खास बात यह है कि इमरान खान के लिए उचित चिकित्सा सुविधा और मानवीय व्यवहार की मांग को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की ओर से यह दूसरी बड़ी अपील है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले दिग्गजों ने स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान की घरेलू न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप या किसी कानूनी मामले का फैसला करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि अदालत द्वारा निर्देशित चिकित्सा प्रक्रिया को पूरा करना केवल मानवीय गरिमा और बुनियादी शिष्टाचार का सवाल है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan: Imran Khan की आंखों पर पट्टी, Uzma Khan का जेल में प्रताड़ना का दावा

पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग यह है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड को इमरान खान की सेहत का पूर्ण और स्वतंत्र आकलन करने दिया जाए। इसमें इमरान खान के निजी डॉक्टरों को भी शामिल करने की बात कही गई है। विशेष रूप से उनके दाहिने आंख की रोशनी प्रभावित होने की खबरों को लेकर विस्तृत जांच की मांग की गई है।

दूसरी मांग इमरान खान को अपने परिवार से नियमित रूप से मिलने की सुविधा देने से जुड़ी है। पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का सम्मान किया जाए, जिसमें उनके परिवार को हर सप्ताह उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। पूर्व कप्तानों ने मांग की है कि इन मुलाकातों में प्रशासनिक अड़चनें या अनावश्यक देरी नहीं हो।

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण मांग यह है कि मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा सुझाया गया कोई भी इलाज बिना देरी उपलब्ध कराया जाए। क्रिकेट जगत के इन दिग्गजों का कहना है कि किसी भी कैदी के स्वास्थ्य और आवश्यक चिकित्सा सुविधा के अधिकार को कानूनी और राजनीतिक विवादों से अलग रखकर देखा जाना चाहिए।

हम आपको बता दें कि इमरान खान वर्ष 2023 से जेल में हैं। पिछले वर्ष के अंत में उन्हें और उनकी पत्नी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, दोनों ने आरोपों से इंकार किया है। हाल ही में इमरान खान की सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ने के बाद उनके वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के निर्देश पर गत शुक्रवार को उन्हें मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के निजी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।

हम आपको यह भी बता दें कि इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के गावस्कर, कपिल देव और वेंगसरकर के अलावा इंग्लैंड के माइकल एथरटन, माइकल ब्रीयरली, नासिर हुसैन, एंड्रयू स्ट्रॉस और डेविड गावर शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया से एलन बॉर्डर, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, एडम गिलक्रिस्ट, स्टीव वॉ और किम ह्यूजेस ने समर्थन दिया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड, न्यूजीलैंड के जॉन राइट, इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक और श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा समेत कई अन्य पूर्व कप्तानों ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

हम आपको याद दिला दें कि इमरान खान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे। राजनीतिक संकट के दौरान अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उनकी सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके बाद उन पर भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हुए। इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का आरोप है कि उनके खिलाफ चल रहे मामले राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। बहरहाल, अब इमरान खान की सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत की यह सामूहिक अपील पाकिस्तान सरकार पर मानवीय और नैतिक दबाव बढ़ाने वाली मानी जा रही है। दुनिया के दिग्गज कप्तानों का संदेश साफ है कि कानूनी प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा और मानवीय व्यवहार मिलना उसका बुनियादी अधिकार है।

Continue reading on the app

थलपति विजय ने कैंसल कर दिया स्टालिन सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट, क्यों नहीं बनेगा परंदूर एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री विजय थलपति ने परंदूर एयरपोर्ट की योजना रद्द कर दी है। डीएमके ने 5000 एकड़ में चेन्नई में दूसरा एयरपोर्ट बनाने का फैसला किया था। सीएम विजय ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए दूसरी जगह की तलाश की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर का जीत से अंत, अंतिम लीग मैच में आउटर दिल्ली को हराया

Delhi Premier League: सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइक की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को 39 रन से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में कप्तान सार्थक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिससे उसने आउटर दिल्ली पर जीत हासिल की. Mon, 24 Aug 2026 10:09:37 +0530

  Videos
See all

शादी से उठ जाएगा विश्वास, खौफनाक हादसे से दहल जाएगा दिल! | Kurukshetra Murder | Haryana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:13:12+00:00

Lucknow में छात्रों से मुलाकात कर Brijesh Pathak ने दिए रिजल्ट और नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:13:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers