Responsive Scrollable Menu

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Stock Market Live Update: FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 680 करोड़ की नेट खरीदारी रही। नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट भी थोड़े कम हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी दिखी।

Continue reading on the app

महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; कई घायल

Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में एक अस्पताल के एनआईसीयू में भीषण आग लग गई. जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई. जबकि कई बच्चे घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये अग्निकांड अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल के NICU वॉर्ड में सोमवार तड़के हुआ. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे वेंटिलेटर में हुए कथित विस्फोट के बात तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भीषण आग लग गई.  जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक तीन नवजातों की मौत हो गई.

अस्पताल के NICU में भर्ती थे 39 बच्चे

आग लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. शुरुआत में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्स और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने राहत बचाव शुरू किया. उसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अस्पताल के एनआईसीयू में 39 नवजात भर्ती थे. बच्चों के वार्ड से जैसे ही आग की लपटें और धुआं निकलना शुरू हुआ कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को वहां से निकालना शुरू कर दिया. कर्मचारियों ने कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस अग्निकांड में तीन नवजातों की मौत हुई है, जबकि 6 बच्चें गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. जिन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से अस्पताल परिसर में अफरी-तफरी का माहौल है. आग लगने के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. अस्पताल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है. इस अग्निकांड के बाद एक बार फिर से नवजातों की सुरक्षा और अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर का जीत से अंत, अंतिम लीग मैच में आउटर दिल्ली को हराया

Delhi Premier League: सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइक की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को 39 रन से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में कप्तान सार्थक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिससे उसने आउटर दिल्ली पर जीत हासिल की. Mon, 24 Aug 2026 10:09:37 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh Paper Leak: छत्तीसगढ़ में पेपर लीक कांड, 5 आरोपी गिरफ्तार | Endoscope Formula #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:33:00+00:00

Sugar Price Hike: भारत ही नहीं, इन देशों में चीनी के दाम इतने बढ़े? | Latest Rate | Sugar Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T04:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers