Raipur Chakubaji News: देर रात चाकूबाजी की घटनाओं से रायपुर में मचा हड़कंप, दो युवकों की हुई हत्या, जानें किन इलाकों में हुई वारदात
Raipur Chakubaji News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई।'राष्ट्रपति ट्रंप ने मिट्टी में मिला दिया ईरान का परमाणु कार्यक्रम', बेसेंट का दावा- तेहरान पर होगा सबसे बड़ा आर्थिक हमला
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया. ऐसे में अब वाशिंगटन ने तेहरान के खिलाफ आर्थिक जंग शुरू कर दी है. दरअसल, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ नए कड़े प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन अब ईरान की आर्थिक नाकेबंदी शुरू करने जा रहा है. बेसेंट का यह दावा इस बात की ओर इशारा करता है कि अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ सिर्फ सैन्य कार्रवाई ही नहीं करेगा बल्कि अब वह तेहरान के खिलाफ एक अभूतपूर्व आर्थिक और रणनीतिक युद्ध की शुरुआत करने जा रहा है.
क्या बोले स्कॉट बेसेंट?
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को नष्ट कर दिया है, उसके लगभग सभी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है और उसके परमाणु कार्यक्रम को मिट्टी में मिला दिया है. अब हम अंतिम चरण में प्रवेश कर रहे हैं. सुबह होते ही एक आर्थिक क्रांति शुरू हो रही है, यह किसी दुश्मन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय हमला होगा."
President Trump has dismantled Iran’s military capabilities, destroyed nearly 100 percent of its military factories, and buried its nuclear program.
— Treasury Secretary Scott Bessent (@SecScottBessent) August 23, 2026
We are now entering the endgame. At dawn begins an economic D-Day — the single greatest financial offensive ever marshaled against…
इसके साथ ही उन्होंने कहा, "जो लोग तेहरान को चुनौती देने के खतरे से घबराते हैं, उन्हें वाशिंगटन को चुनौती देने की कीमत को कम नहीं आंकना चाहिए. राष्ट्रपति ट्रंप ने हर उस एजेंसी, हर उस अधिकार और कार्रवाई का इस्तेमाल करने के लिए परिस्थितियां पैदा कर दी हैं, जिसके बारे में कई लोगों ने सोचा था कि हम कभी नहीं करेंगे. हमारा उद्देश्य उस हर आर्थिक जीवन रेखा को तोड़ना है जो इस अत्याचारी शासन की मददगार है, जब तक कि तेहरान अकेला न रह जाए."
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation








