Responsive Scrollable Menu

'राष्ट्रपति ट्रंप ने मिट्टी में मिला दिया ईरान का परमाणु कार्यक्रम', बेसेंट का दावा- तेहरान पर होगा सबसे बड़ा आर्थिक हमला

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया. ऐसे में अब वाशिंगटन ने तेहरान के खिलाफ आर्थिक जंग शुरू कर दी है. दरअसल, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ नए कड़े प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन अब ईरान की आर्थिक नाकेबंदी शुरू करने जा रहा है. बेसेंट का यह दावा इस बात की ओर इशारा करता है कि अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ सिर्फ सैन्य कार्रवाई ही नहीं करेगा बल्कि अब वह तेहरान के खिलाफ एक अभूतपूर्व आर्थिक और रणनीतिक युद्ध की शुरुआत करने जा रहा है.

क्या बोले स्कॉट बेसेंट?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को नष्ट कर दिया है, उसके लगभग सभी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है और उसके परमाणु कार्यक्रम को मिट्टी में मिला दिया है. अब हम अंतिम चरण में प्रवेश कर रहे हैं. सुबह होते ही एक आर्थिक क्रांति शुरू हो रही है, यह किसी दुश्मन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय हमला होगा."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "जो लोग तेहरान को चुनौती देने के खतरे से घबराते हैं, उन्हें वाशिंगटन को चुनौती देने की कीमत को कम नहीं आंकना चाहिए. राष्ट्रपति ट्रंप ने हर उस एजेंसी, हर उस अधिकार और कार्रवाई का इस्तेमाल करने के लिए परिस्थितियां पैदा कर दी हैं, जिसके बारे में कई लोगों ने सोचा था कि हम कभी नहीं करेंगे. हमारा उद्देश्य उस हर आर्थिक जीवन रेखा को तोड़ना है जो इस अत्याचारी शासन की मददगार है, जब तक कि तेहरान अकेला न रह जाए."

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में जगह नहीं बना सकी. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेला गया मुक़ाबला गोलरहित बराबरी पर रहा.

Continue reading on the app

  Sports

‘इसके पीछे छिपना बंद करो, बड़ी टीम से हारें तो…’ हॉकी वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर भड़के पीआर श्रीजेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से भारत के बाहर होने पर पीआर श्रीजेश भड़क उठे हैं। पूर्व दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने जवाबदेही की मांग की है। भारत की पुरुष और महिला टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची। Tue, 25 Aug 2026 10:30:52 +0530

  Videos
See all

Russia-China पर भारत का मास्टरप्लान #aajtak #shorts #sjaishankar #ajitdoval #latestnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T04:07:22+00:00

Russia में S Jaishankar, China में Ajit Doval! #aajtak #shorts #sjaishankar #ajitdoval #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T04:06:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers