Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:बंगाल में TMC नेता के गैराज में दो बम मिले

पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य शेख मुस्ताकिन के घर के पास एक गैरेज से दो बम बरामद हुए। स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत सदस्य पर भ्रष्टाचार और “कट मनी” लेने का आरोप लगाकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान बम मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को सुरक्षित जब्त कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि बम वहां कैसे लाए गए और इसके पीछे कौन था। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश: पुलिस की गाड़ी का ब्रेक फेल, एक की मौत, दो घायल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ब्रेक फेल होने से पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कांस्टेबल वेंकट रमना की मौत हो गई, जबकि SI नागेंद्र प्रसाद और ड्राइवर राजाबाबू घायल हो गए। तीनों एक जांच के लिए कोंडाकरकम गांव जा रहे थे। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संसद 10 दिन पहले ही स्थगित, मानसून सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं संसद के दोनों सदन 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए, लेकिन 10 दिन बाद भी मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। रविवार सुबह तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। आमतौर पर स्थगन के 3-4 दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इससे महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े परिसीमन वाले बिल को बिना नया सत्र बुलाए फिर लाने की अटकलें हैं। सरकार बजट सत्र में बिल पारित नहीं करा पाई थी। 17 अप्रैल को लोकसभा में 528 सांसदों ने मतदान किया था। पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट जरूरी थे। दक्षिणी राज्यों की आपत्तियों के बाद सरकार ने लोकसभा सीटें समान रूप से 50% बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार किया है।

Continue reading on the app

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने उड़ाया गर्दा

'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' को दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं।  ऐसे में अब इन दिनों फिल्मों के संडे रिपोर्ट आ चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का वर्ल्ड कप विनर दिग्ग्गज क्रिकेटर, पूरे टी20I करियर में नहीं ठोक पाया एक भी फिफ्टी

ravindra jadeja t20i career: रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार हैं. जडेजा 15 साल से भी अधिक समय से भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में वह एक भी फिफ्टी बनाने में सफल नहीं रहे. एक मौका जरूर आया था, जब वह इसके नजदीक पहुंचे, लेकिन 46 रन बनाकर नाबाद लौटे. Mon, 24 Aug 2026 16:24:24 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain In Gurugram | गुरुग्राम में भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, कई जगहों पर जलभराव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:38+00:00

Bihar में वायरल वीडियो पर मिलेगा 1 लाख तक इनाम! जानें पूरी शर्तें #bihar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers