Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: सावन का आखिरी सोमवार, चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा, इन राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: आज यानी 24 अगस्त 2026 को सोमवार के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सावन सोमवार का व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति आती है. इस व्रत की धार्मिक मान्यताएं बहुत अधिक होती है. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 24 अगस्त 2026

1- मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. आज चौतरफा लाभ मिलेगा.काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा.रुके हुए कार्य संपन्न होंगे.प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.दूर देश की यात्रा होगी.नए कार्यों से लाभ होगा.कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. देश विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं

सावधानी- गुस्से पर नियत्रंण रखना  

उपाय- हनुमान जी की आराधना करें

लाल कपड़ों का दान करें

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- केसरिया

लक मीटर- 8

2- वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम देगा. परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होगा. आपकी माली हालत अच्छी होगी. नए कार्य के अवसर मिलेंगे.परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं.  घर बनाने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.देश विदेश की यात्रा होगी.दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा.रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. फंसा हुआ धन मिल सकता है 

सावधानी- कड़वा बोलने से बचें

उपाय- भांग, धतूरा और बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करें 

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

लक मीटर- 9

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज उत्तम फलों की प्राप्ति होगी.आत्मबल से बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे.विद्या, बुद्धि, वाणी से धन अर्जित करेंगे.दांपत्य जीवन में सुधार होगा. पत्नी को नौकरी मिलने का योग.रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.शेयर ट्रेडिंग से लाभ हो सकता है 

सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं

भगवान शिव को बेलपत्र, भांग धतूरा और आक अर्पित करें 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- हरा

लक मीटर- 9 

4- कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज शुभ फलों की प्राप्ति होगी. मान-सम्मान में वृद्धि का योग है.आपकी योजना सफल होगी. आर्थिक क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक होगा. घर बनाने का योग बन रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. बड़े कार्य से इनकम का जरिया बढ़ेगा.आय संसाधन में वृद्धि होगी. सेहत को लेकर सचेत रहें. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे

सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें

उपाय- भगवान भोलेनाथ की आराधना करें

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

लक मीटर- 8

5- सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे.मान-सम्मान का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.रुका हुआ धन प्राप्त होगा.न्यायालय से बड़ा लाभ मिल सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी.आध्यात्मिक विकास होगा.परीक्षा में सफलता मिलेगी

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें

उपाय- गायत्री उपासना करें

भोलेनाथ का जलाभिषेक करें  

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

लंक मीटर- 8

6- कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन होगा. समय बहुत अच्छा है, धन लाभ का योग बन रहा है.व्यापार में प्रगति होगी.चौतरफा लाभ का योग है.आय के संसाधनों में वृ्द्धि होगी.रुके हुए कार्य संपन्न होंगे.संबंधो में मधुरता आएगी. लेखन,साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें

उपाय- भगवान शिव की आराधना करें 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सी ग्रीन

लक मीटर- 7

7- तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज शुभ फलों की प्राप्ति होगी.आपकी योजनाएं सफल होंगी.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में सुधार होगा. रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.मान सम्मान में वृद्धि होगी.विदेश यात्रा हो सकती है 

सावधानी- भावुकता से बचें

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें 

भगवान शिव को जल अर्पित करें, मंत्र जपें 

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नीला

लक मीटर- 7

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल देगा.व्यापार से धन लाभ हो सकता है. तनाव लेने से बचें.गुस्से पर नियंत्रण करें. परिवार को समय दें.अपनों का साथ मिलेगा. कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट,प्रॉपर्टी से लाभ का योग. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.

सावधानी- खर्च पर नियत्रंण करें

उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं

शिवलिंग पर जलाभिषेक करें 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- केसरिया

लक मीटर- 8

9- धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.भूमि, भवन खरीदने का अवसर मिलेगा. प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त होगा. माली हालत अच्छी होगी. प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा का योग है. लक्ष्य पर फोकस होकर काम करें.  भावुकता में बहकर कोई कार्य न करें. दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें.शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें

उपाय- पीला वस्त्र दान करें

पांच प्रकार का अनाज दान करें

भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

लक मीटर- 8

10- मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज मिश्रित फल प्राप्त होंगे. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है.  मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें.वाणी में पर नियंत्रण रखें.आय के संसाधनों में वृद्धि होगी.कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं

जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें

उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं

भगवान शिव की पूजा करें 

सरसों के तेल दान करें 

शुभ अंक-1

शुभ रंग-काला

लक मीटर-8

11- कुम्भ राशि

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों को मिला-जुला फल देगा. अपने मन पर नियंत्रण करें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी.  अज्ञात कारणों से आपको चिंता हो सकती है. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी होगी.रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें

उपाय- शिव मंदिर में 11 दीपक जलाएं 

ॐ नमः शिवाय का जाप करें 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग - सफेद

लक मीटर- 7 

12- मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. कर्म क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नया व्यापार कर सकते हैं. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी.सरकार से लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. मंदिर का निर्माण कर सकते हैं.नौकरी में प्रमोशन हो सकता है

सावधानी- सकारात्मक सोच रखें

आलस्य का परित्याग करें

उपाय- विष्णु जी की आराधना करें 

पीला फूल, फल अर्पित करें

भगवान शिव का जलाभिषेक करें 

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

लक मीटर- 8

यह भी पढ़ें- Putrada Ekadashi Vrat Katha: आज है पुत्रदा एकादशी, द्वापर युग के राजा महीजित की इस कथा के बिना अधूरा रह जाएगा व्रत

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 24 August 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर इस मुहूर्त में करें शिव जी का जलाभिषेक, नोट करें समय

Aaj Ka Panchang 24 August 2026: आज यानी 24 अगस्त 2026 को सावन के आखिरी सोमवार के दिन एकसाथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. आज शिव जी को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक जरूर करें. आज श्रावण शुक्ल की द्वादशी तिथि है. वहीं, आज दिशा शूल पूर्व दिशा में हैं. पढ़ें आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 24 अगस्त 2026

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

  • तारीख- 24 अगस्त 2026 
  • वार- सोमवार
  • तिथि- श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात 08 बजकर 28 मिनट तक उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा.
  • योग- प्रीति योग और आयुष्मान योग
  • करण- बव और बालव करण
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा 
  • दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर निकलें

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानें भाई-बहन से जुड़े इस त्योहार का धार्मिक महत्व और इतिहास

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर धनु राशि में सुबह 03 बजकर 06 मिनट तक उसके बाद मकर राशि में गोचर होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 58 पर हुआ है

सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 45 मिनट पर होगा 

चंद्रोदय- 24 अगस्त शाम 04.27 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 25 अगस्त को सुबह 03.16 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.34 मिनट से सुबह 05.22 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 03.06 मिनट से शाम 04.53 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.04 मिनट से दोपहर 12.54 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक

यम गण्डक- सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- दोपहर 02:04 बजे से दोपहर 03:38 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:54 मिनट से दोपहर 01:45 मिनट तक और दोपहर 03:26 मिनट से शाम 04:16 मिनट तक
 

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर का जीत से अंत, अंतिम लीग मैच में आउटर दिल्ली को हराया

Delhi Premier League: सार्थक रंजन की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइक की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को 39 रन से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में कप्तान सार्थक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिससे उसने आउटर दिल्ली पर जीत हासिल की. Mon, 24 Aug 2026 10:09:37 +0530

  Videos
See all

मुंबई में भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘हर हर महादेव’ के जयकारे | Kanwar Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T05:44:16+00:00

Delhi Jasola Mithun Missing : बेटे का नहीं मिला सुराग, नाले में खोजता रहा पिता | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T05:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers