स्वामी विवेकानंद के अनुसार असली सफलता पैसा या शोहरत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और निडरता में है
स्वामी विवेकानंद के अनुसार असली सफलता पैसा या शोहरत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और निडरता में है
Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: सावन का आखिरी सोमवार, चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा, इन राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: आज यानी 24 अगस्त 2026 को सोमवार के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सावन सोमवार का व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति आती है. इस व्रत की धार्मिक मान्यताएं बहुत अधिक होती है. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 24 अगस्त 2026
1- मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. आज चौतरफा लाभ मिलेगा.काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा.रुके हुए कार्य संपन्न होंगे.प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.दूर देश की यात्रा होगी.नए कार्यों से लाभ होगा.कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. देश विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं
सावधानी- गुस्से पर नियत्रंण रखना
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
लाल कपड़ों का दान करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
2- वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम देगा. परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होगा. आपकी माली हालत अच्छी होगी. नए कार्य के अवसर मिलेंगे.परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं. घर बनाने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.देश विदेश की यात्रा होगी.दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा.रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. फंसा हुआ धन मिल सकता है
सावधानी- कड़वा बोलने से बचें
उपाय- भांग, धतूरा और बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
3- मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज उत्तम फलों की प्राप्ति होगी.आत्मबल से बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे.विद्या, बुद्धि, वाणी से धन अर्जित करेंगे.दांपत्य जीवन में सुधार होगा. पत्नी को नौकरी मिलने का योग.रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.शेयर ट्रेडिंग से लाभ हो सकता है
सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
भगवान शिव को बेलपत्र, भांग धतूरा और आक अर्पित करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
4- कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज शुभ फलों की प्राप्ति होगी. मान-सम्मान में वृद्धि का योग है.आपकी योजना सफल होगी. आर्थिक क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक होगा. घर बनाने का योग बन रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. बड़े कार्य से इनकम का जरिया बढ़ेगा.आय संसाधन में वृद्धि होगी. सेहत को लेकर सचेत रहें. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे
सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाय- भगवान भोलेनाथ की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
5- सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे.मान-सम्मान का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.रुका हुआ धन प्राप्त होगा.न्यायालय से बड़ा लाभ मिल सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी.आध्यात्मिक विकास होगा.परीक्षा में सफलता मिलेगी
सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- गायत्री उपासना करें
भोलेनाथ का जलाभिषेक करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लंक मीटर- 8
6- कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन होगा. समय बहुत अच्छा है, धन लाभ का योग बन रहा है.व्यापार में प्रगति होगी.चौतरफा लाभ का योग है.आय के संसाधनों में वृ्द्धि होगी.रुके हुए कार्य संपन्न होंगे.संबंधो में मधुरता आएगी. लेखन,साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7- तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज शुभ फलों की प्राप्ति होगी.आपकी योजनाएं सफल होंगी.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में सुधार होगा. रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा.मान सम्मान में वृद्धि होगी.विदेश यात्रा हो सकती है
सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
भगवान शिव को जल अर्पित करें, मंत्र जपें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल देगा.व्यापार से धन लाभ हो सकता है. तनाव लेने से बचें.गुस्से पर नियंत्रण करें. परिवार को समय दें.अपनों का साथ मिलेगा. कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट,प्रॉपर्टी से लाभ का योग. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.
सावधानी- खर्च पर नियत्रंण करें
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
शिवलिंग पर जलाभिषेक करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9- धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.भूमि, भवन खरीदने का अवसर मिलेगा. प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त होगा. माली हालत अच्छी होगी. प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा का योग है. लक्ष्य पर फोकस होकर काम करें. भावुकता में बहकर कोई कार्य न करें. दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें.शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
पांच प्रकार का अनाज दान करें
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
10- मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज मिश्रित फल प्राप्त होंगे. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें.वाणी में पर नियंत्रण रखें.आय के संसाधनों में वृद्धि होगी.कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
भगवान शिव की पूजा करें
सरसों के तेल दान करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-काला
लक मीटर-8
11- कुम्भ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों को मिला-जुला फल देगा. अपने मन पर नियंत्रण करें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. अज्ञात कारणों से आपको चिंता हो सकती है. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी होगी.रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
उपाय- शिव मंदिर में 11 दीपक जलाएं
ॐ नमः शिवाय का जाप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सफेद
लक मीटर- 7
12- मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फल देगा. कर्म क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नया व्यापार कर सकते हैं. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी.सरकार से लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. मंदिर का निर्माण कर सकते हैं.नौकरी में प्रमोशन हो सकता है
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
आलस्य का परित्याग करें
उपाय- विष्णु जी की आराधना करें
पीला फूल, फल अर्पित करें
भगवान शिव का जलाभिषेक करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
यह भी पढ़ें- Putrada Ekadashi Vrat Katha: आज है पुत्रदा एकादशी, द्वापर युग के राजा महीजित की इस कथा के बिना अधूरा रह जाएगा व्रत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation









