लेक्चरर के आखिरी शब्द-बेटी को देखे बिना नहीं मरना चाहती:जालंधर में वेंटिलेटर पर उसे तलाशती रही; पति-सास ने टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या की
जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की। भाई के बयान पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी के साथ उसकी प्रेमिका सतपाल कौर भी नामजद कर लिया है। वहीं, मृतक नेहा की भाभी दिव्या ने कहा कि आरोपी अपने साथ पिस्टल रखता था। इससे पहले कई बार नेहा को कह चुका था कि तेरे मुंह में गोली मार दूंगा। दिव्या ने अपनी झोली फैलाते हुए कहा कि नेहा की अंतिम निशानी उसकी 6 साल बेटी कियारा को उसे सौंपा जाए। उसे शक है कि आरोपी कहीं उसे भी न मार दे। उन्होंने कहा कि नेहा वेंटिलेटर पर भी अंतिम बार गर्दन घुमाकर अपनी बेटी को तलाशती रही। उसकी बेटी को देखे बिना मौत हो गई। वह बार-बार कह रही थी कि बेटी के देखे बिना नहीं मरना चाहती। उसके अंतिम शब्द थे कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह पालना। नेता की शादी से लेकर मौत तक पूरी कहानी… धूरी में सीएम दफ्तर से 200 मीटर दूर घर नेहा शादी से पहले चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR) से पढ़ाई करके लेक्चरार के पद पर कार्यरत थी। उसका मायका धूरी (सीएम सिटी) के कक्कड़वाल पुल के पास है। सीएम दफ्तर से 200 मीटर दूर नेहा का घर है। यहीं उनके परिवार का कपड़ों का (एके कलेक्शन) बिजनेस है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मदद मांगी, जिसके बाद पंजाब के सीएम ऑफिस और संगरूर से स्थानीय नेताओं का फोन आया। इसके बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष बच्ची को लेकर फरार घटना के बाद से ही आरोपी पति उमंग बस्सी, सास कुसुम बस्सी और प्रेमिका सतपाल कौर फरार हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी नेपाल या भूटान बॉर्डर के रास्ते विदेश भाग सकते हैं, इसलिए पुलिस तुरंत उनके फोटो जारी कर उन्हें गिरफ्तार करे। नेहा की भाभी दिव्या ने रोते हुए गुहार लगाई है कि उनकी ननद की आखिरी इच्छा पूरी करते हुए 6 साल की मासूम बच्ची क्यारा की कस्टडी उन्हें सौंपी जाए और आरोपियों को ऐसी सख्त सजा मिले जो देश के लिए नजीर बने। आरोप- खुद को एमएलए का पीए बताता था उमंग नेहा के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी उमंग बस्सी उर्फ हनी पॉलिटिक्ली तौर पर भी एक्टिव था। वह हमेशा पिस्टल लेकर घूमता था और करतारपुर के एमएलए बलकार सिंह के घर उसका आना-जाना था। एमएलए के साथ फोटो शेयर करते हुए परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को एमएलए का पीए बताता था। इसके दम पर भी वो बदमाशी दिखता था। उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो जालंधर में उन पर दबाव बना लेता था। पुलिस ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए…
सावन का आखिरी सोमवार आज:उज्जैन में निकलेगी महाकाल की सवारी; बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने 20 दिन में पहुंचे 55.69 लाख श्रद्धालु
आज सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार सावन में अब तक 55.69 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमनाथ, विश्वनाथ और महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंच सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







.jpg)
