Toxic English Trailer: टॉक्सिक के इंग्लिश ट्रेलर पर फिंदा हुए फैंस; हिंदी वाले पर बरसे थे ट्रोल्स, अब बोले- 100% हॉलीवुड जैसा!
Toxic English Trailer: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को जहां मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं अब इसके इंग्लिश ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर माहौल बदल दिया है। कई फैंस को अंग्रेजी वर्जन हिंदी ट्रेलर से ज्यादा दमदार लगा और उन्होंने इसे यश के आलोचकों को जवाब तक बता दिया।
इंग्लिश ट्रेलर ने मारी बाजी
‘Toxic’ की खास बात यह है कि फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। वहीं हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन डब किए गए हैं। इंग्लिश ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस ने इसी फैसले की तारीफ की है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘Toxic’ का इंग्लिश ट्रेलर हिंदी से बेहतर लग रहा है। वहीं एक दूसरे फैन ने कहा कि फिल्म को अंग्रेजी में सीधे शूट करने का फैसला सही साबित होता दिख रहा है और ट्रेलर ग्लोबल रिलीज जैसा महसूस हो रहा है।
ट्रोल्स को मिला जवाब
Toxic English Trailer Review :
— KBP Reviews???? (@KshitizCritic) August 19, 2026
- English Version is looking Far more better than all the Indian Languages. It’s Fire.
- The International level VISUALS have finally got its True Sound, INSANITY !!!
- English Trailer is answer to all the TROLLS and CRITICS who underestimated… pic.twitter.com/ZD2VYqkVEH
इंग्लिश ट्रेलर ने यश के उन फैंस को भी खुश कर दिया, जो पहले ट्रेलर की आलोचना से नाराज थे। एक फैन ने इसे उन ट्रोल्स और आलोचकों का जवाब बताया, जिन्होंने यश और उनकी सोच को कम आंका था। फैंस का कहना है कि अंग्रेजी वर्जन में फिल्म के शानदार विजुअल्स, साउंड और एक्शन को ज्यादा प्रभावी तरीके से पेश किया गया है। कुछ लोगों ने तो इसे हॉलीवुड फिल्म जैसा अनुभव तक बताया।
कियारा की डायलॉग डिलीवरी की तारीफ
The Voice Modulation and Dialogue Delivery of Kiara Advani in Toxic English trailer is INSANE !!!! She is some serious talent. pic.twitter.com/YM6TysWA9b
— KBP Reviews???? (@KshitizCritic) August 19, 2026
इंग्लिश ट्रेलर में कियारा आडवाणी की भी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस को उनका अंग्रेजी एक्सेंट, वॉइस मॉड्यूलेशन और डायलॉग बोलने का अंदाज काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि कियारा की डायलॉग डिलीवरी ने ट्रेलर को और बेहतर बना दिया है। वहीं यश की स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के बड़े स्केल की भी तारीफ हो रही है।
26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। फिल्म को छह भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पहले फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई थी। अब यह 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इंग्लिश ट्रेलर के बाद अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
Awarapan 2 Box Office: 6 दिन में 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी
Awarapan 2 Worldwide Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इमरान हाशमी के फैंस एक बार उनके शिवम पंडित वाले रोल को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसी बीच फिल्म ने महज 6 दिनों में दुनियाभर में के बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि फिल्म अब इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर पहुंच गई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹153 करोड़ के पार
- 'आवारापन 2' ने रिलीज के बाद पहले वीकेंड लगभग ₹97 करोड़ की कमाई की। 6 दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹107.50 करोड़ हो गया है। ग्रॉस कमाई की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करीब ₹128 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
- विदेशी बाजारों में 'आवारापन 2' की शुरुआत भले ही बहुत तेज नहीं रही, लेकिन वीकेंड के दौरान फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया। 6 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹153 करोड़ पहुंच गया है।
Some movies entertain you, some movies stay with you.
— Aakash Chadhaar (@AkashChadhaar) August 16, 2026
Awarapan 2 did both. ❤️????
What a beautiful journey of love, pain and redemption. #Awarapan2 pic.twitter.com/xISc3H31cb
इमरान हाशमी की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'आवारापन 2'
'आवारापन 2' की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि फिल्म ने इमरान हाशमी की पिछली बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले अभिनेता की सफल फिल्मों में राज़ 3 और बादशाहो शामिल थीं।
आवारापन 2 की स्टारकास्ट
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










