Awarapan 2 Box Office: 6 दिन में 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी
Awarapan 2 Worldwide Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इमरान हाशमी के फैंस एक बार उनके शिवम पंडित वाले रोल को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसी बीच फिल्म ने महज 6 दिनों में दुनियाभर में के बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि फिल्म अब इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर पहुंच गई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹153 करोड़ के पार
- 'आवारापन 2' ने रिलीज के बाद पहले वीकेंड लगभग ₹97 करोड़ की कमाई की। 6 दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹107.50 करोड़ हो गया है। ग्रॉस कमाई की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करीब ₹128 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
- विदेशी बाजारों में 'आवारापन 2' की शुरुआत भले ही बहुत तेज नहीं रही, लेकिन वीकेंड के दौरान फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया। 6 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹153 करोड़ पहुंच गया है।
Some movies entertain you, some movies stay with you.
— Aakash Chadhaar (@AkashChadhaar) August 16, 2026
Awarapan 2 did both. ❤️????
What a beautiful journey of love, pain and redemption. #Awarapan2 pic.twitter.com/xISc3H31cb
इमरान हाशमी की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'आवारापन 2'
'आवारापन 2' की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि फिल्म ने इमरान हाशमी की पिछली बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले अभिनेता की सफल फिल्मों में राज़ 3 और बादशाहो शामिल थीं।
आवारापन 2 की स्टारकास्ट
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं।
क्या है मर्सिनरी स्पाइवेयर? Apple ने 110 देशों के यूजर्स को भेजा थ्रेट नॉटिफिकेशन, क्या है अटैक के मायने
एप्पल ने हाल में 110 देशों के यूजर्स को थ्रेट नॉटिफिकेशन भेजा. इस नोटिफिकेशन के जरिए एप्पल ने आगाह किया कि उनके iPhone पर मर्सिनरी स्पाइवेयर का अटैक हो सकता है. यह वायरस बहुत खतरनाक होता है. इसका अटैक सिर्फ अकाउंट से पैसे चुराने के लिए नहीं होता है बल्कि जासूसी के लिए होता है. यहां हम आपको एप्पल थ्रेट नोटिफिकेशन और मर्सिनरी स्पाइवेयर के बारे में बता रहे हैं. साथ ही इससे कैसे बचाव कर सकते हैं? यहां जानिए सबकुछ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








.jpg)
