Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर का TMZ देश के टेलीकॉम विनिर्माण का नया केंद्र बनेगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर में तैयार हो रहे भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) के लिए आज मंगलवार को मुंबई में इन्वेस्टर्स मीट और रोडशो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

निवेशकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय है और भारत की विकास यात्रा का मजबूत आधार बनने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश टेलीकॉम और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) स्थापित होना एक ऐतिहासिक कदम है।

सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी से ग्वालियर को राष्ट्रीय टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश की बेहतर कनेक्टिविटी, भूमि उपलब्धता और उद्योग-अनुकूल नीतियां निवेशकों का भरोसा बढ़ा रही हैं।

‘मेक इन इंडिया’ के साथ ‘मेक इन MP’ को भी मिलेगी नई गति

उन्होंने कहा कि ग्वालियर की भौगोलिक स्थिति इसे उत्तर और मध्य भारत का रणनीतिक औद्योगिक केंद्र बनाती है। अब समय आ गया है कि ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ‘मेक इन MP’ को भी नई गति दी जाए। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन से निवेश बढ़ेगा, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

उद्योगपतियों से MP में निवेश करने का आग्रह 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई इन्वेस्टर्स मीट भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने उद्योग जगत से मध्यप्रदेश में निवेश करने और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्वालियर से शुरू हुई यह पहल देश के टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र में नए दौर की शुरुआत करेगी।

Continue reading on the app

Govinda-Sunita: 'तमाशा बना दिया... तलाक केस किया ही क्यों?' सुनीता पर भड़के गोविंदा के मैनेजर

Govinda-Sunita: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं थम नहीं रहीं। बुधवार को जब सुनीता आहूजा मुंबई के एक फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं तो लोगों की चिंता बढ़ गई और गोविंदा से उनके तलाक के कयास लगने लगे। हालांकि बाद में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने तलाक का केस वापस लिया है। इस पूरे मामले पर एक्टर के मैनेजर ने प्रतिक्रिया दी है।

सुनीता पर गोविंदा के मैनेजर ने उठाया सवाल
सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ली है, लेकिन कोर्ट जाने पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि अगर अंत में मामला वापस ही लेना था, तो इसे शुरू करने की जरूरत क्यों पड़ी।
NDTV से बातचीत में सिन्हा ने कहा- "जरुरत नहीं थी जाने की। घर की बातें घर में रह के, बैठ के बातें करके, बहुत सब चीजें साफ होती हैं। आज केस वापस लेना था, तो किया ही क्यों? ये बात का मुझे दुख हो गया। क्यों फिर तमाशा हम लोग बन गए।
..."परिवार में उलझन और गलतफहमियों को साथ बैठकर बातचीत करने से सुलझाया जा सकता है। समस्याएं बड़ी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें हल करना नामुमकिन नहीं है।"

सुनीता आहूजा को कोर्ट के बाहर देखा गया
सुनीता आहूजा हाल ही में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट के बाहर उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। हालांकि, सुनीता ने अपनी अदालत यात्रा की वजह के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

19 अगस्त को जब पैपराजी ने उनसे कोर्ट जाने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय मजाकिया अंदाज में कहा, “बर्थडे मनाने आए हैं” इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चली गईं।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर फिर क्यों उठे सवाल?
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगती रही हैं। मामला तब फिर चर्चा में आया जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की हिरोइन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था, जिसके साथ गोविंदा के अफेयर होने के दावे हैं।

इस तस्वीर और वीडियो के बाद सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा को लेकर ‘शुगर डैडी’ टिप्पणी की थी। इसके बाद गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपनी सीमाओं में रहने की सलाह दी और उन पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को निजी रखा। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए—बेटी टीना, जिसका जन्म 1988 में हुआ, और बेटा यशवर्धन, जो 1997 में पैदा हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इस मामले में कथित तौर पर व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे आरोपों का जिक्र किया गया था।

हालांकि, बाद में दोनों को गणेश चतुर्थी के दौरान साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की चर्चाएं कुछ समय के लिए शांत पड़ गई थीं।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: उम्र सिर्फ 22 साल, दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट, अब टीम इंडिया से टकराएगी ये बॉलर

UAE में होने जा रहे महिला एशिया कप में 30 अगस्त को भारत की टक्कर जिस टीम से होगी, उसमें कोई कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद नहीं है. मगर दो खिलाड़ियों के बीच विकेट के मामले में नंबर-1 बनने की रेस होगी. Wed, 26 Aug 2026 23:30:39 +0530

  Videos
See all

Vaping is best chance to quit smoking, major review finds. #Smoking #Vaping #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T21:15:17+00:00

What are the costs of Canada standing up to its biggest trading partner? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T21:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers