Responsive Scrollable Menu

Govinda-Sunita: 'तमाशा बना दिया... तलाक केस किया ही क्यों?' सुनीता पर भड़के गोविंदा के मैनेजर

Govinda-Sunita: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं थम नहीं रहीं। बुधवार को जब सुनीता आहूजा मुंबई के एक फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं तो लोगों की चिंता बढ़ गई और गोविंदा से उनके तलाक के कयास लगने लगे। हालांकि बाद में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने तलाक का केस वापस लिया है। इस पूरे मामले पर एक्टर के मैनेजर ने प्रतिक्रिया दी है।

सुनीता पर गोविंदा के मैनेजर ने उठाया सवाल
सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ली है, लेकिन कोर्ट जाने पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि अगर अंत में मामला वापस ही लेना था, तो इसे शुरू करने की जरूरत क्यों पड़ी।
NDTV से बातचीत में सिन्हा ने कहा- "जरुरत नहीं थी जाने की। घर की बातें घर में रह के, बैठ के बातें करके, बहुत सब चीजें साफ होती हैं। आज केस वापस लेना था, तो किया ही क्यों? ये बात का मुझे दुख हो गया। क्यों फिर तमाशा हम लोग बन गए।
..."परिवार में उलझन और गलतफहमियों को साथ बैठकर बातचीत करने से सुलझाया जा सकता है। समस्याएं बड़ी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें हल करना नामुमकिन नहीं है।"

सुनीता आहूजा को कोर्ट के बाहर देखा गया
सुनीता आहूजा हाल ही में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट के बाहर उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। हालांकि, सुनीता ने अपनी अदालत यात्रा की वजह के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

19 अगस्त को जब पैपराजी ने उनसे कोर्ट जाने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय मजाकिया अंदाज में कहा, “बर्थडे मनाने आए हैं” इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चली गईं।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर फिर क्यों उठे सवाल?
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अटकलें लगती रही हैं। मामला तब फिर चर्चा में आया जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की हिरोइन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था, जिसके साथ गोविंदा के अफेयर होने के दावे हैं।

इस तस्वीर और वीडियो के बाद सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा को लेकर ‘शुगर डैडी’ टिप्पणी की थी। इसके बाद गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपनी सीमाओं में रहने की सलाह दी और उन पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को निजी रखा। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए—बेटी टीना, जिसका जन्म 1988 में हुआ, और बेटा यशवर्धन, जो 1997 में पैदा हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इस मामले में कथित तौर पर व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे आरोपों का जिक्र किया गया था।

हालांकि, बाद में दोनों को गणेश चतुर्थी के दौरान साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की चर्चाएं कुछ समय के लिए शांत पड़ गई थीं।

Continue reading on the app

भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है:BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी; पहले सीरीज अनाउंस की थी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने संकेत दिया है कि भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है। 37 साल के पूर्व बांग्लादेशी कप्तान ने कहा कि सीरीज को लेकर BCB और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत चल रही है। दरअसल, भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन सीरीज को बाद में सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। BCB ने जनवरी में बताया था कि भारत ढाका और चटगांव में 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगा। हालांकि, BCCI ने इस दौरे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारत के बांग्लादेश दौरे का पहला शेड्यूल, जिसे रद्द किया गया था… नया शेड्यूल अब तक जारी नहीं BCB की प्रेस रिलीज के अनुसार सीरीज का पहला वनडे 3 सितंबर को होना है। लेकिन, अब तक नया शेड्यूल जारी नहीं किया है। अभी यह साफ नहीं है कि सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार होगी या नहीं। पूरा मामला 3 प्वॉइंट्स में समझे मुस्तफिजुर के हटाने पर रिश्तों में तनाव IPL 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI के कहने पर बांग्लादेश के ऑलराउंडर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटा दिया था। इसके बाद अमीनुल इस्लाम की अगुआई में BCB ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया था। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर की थी। तमीम के प्रेसिडेंट बनने पर सुधरे BCCI-BCB के रिश्ते तमीम के प्रेसिडेंट बनने पर दोनों बोर्ड के रिश्तों के सुधार आया है। वे इसी महीने की शुरुआत में भारत आए थे। तमीम 2 महीने पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट बनाए गए थे। उनका कार्यकाल 4 साल का है। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। ----------------------------------------- भारत के बांग्लादेश दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर सस्पेंस बरकरार; BCB चीफ ने सरकार से मदद मांगी भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में होने वाली सीरीज पर सस्पेंस बरकरार है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने अब सरकार से गुहार लगाई है कि वह भारत से बात करे। तमीम विदेश मंत्रालय गए और दौरे के लिए सुरक्षा की गारंटी मांगी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Great Khali Birthday: कितने नंबर का जूता पहनते हैं खली? जानिए उनकी बॉडी से जुड़ी हैरतअंगेज बातें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दलीप सिंह राणा के रूप में जन्मा ये शख्स अपने लंबे कद और वजन के कारण अलग ही पहचाना जाता था और इसके दम पर ही उन्होंने दुनियाभर में अपनी और भारत की एक खास पहचान बनाई. Thu, 27 Aug 2026 00:35:55 +0530

  Videos
See all

The six skills employers actually want | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T21:45:39+00:00

UP News: घर के बंटवारे से नाराज युवक परिवार संग पानी की टंकी पर चढ़ा, मचा हड़कंप! Jalaun News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T22:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers