Responsive Scrollable Menu

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

शारजाह से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंची 31-वर्षीय एक महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने करीब 500 ग्राम वजन की अघोषित सोने की चेन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सोने की चेन की कीमत करीब 83.14 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, यात्री की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अहमदाबाद सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने रविवार को एयर अरबिया की उड़ान संख्या जी9-418 से शारजाह से अहमदाबाद पहुंची भावनगर की एक महिला यात्री को रोका। महिला ने 499.540 ग्राम वजन वाली सोने की चेन को अपने ऊंचे गले वाले स्वेटर के अंदर छिपा रखा था। बयान में कहा गया है कि सोने की चेन जब्त कर महिला को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले की जांच की जारी है।

Continue reading on the app

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस

अहमदाबाद अपराध शाखा ने गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत देने वाली झूठी और भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पोस्ट करने के आरोप में एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, इस पोस्ट का उद्देश्य मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रतिष्ठा तथा मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद को नुकसान पहुंचाना था। अपराध शाखा की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, खुद को प्यारा हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क और द न्यूज एक्सक्लूसिव मंच का कार्यकारी संपादक बताने वाले पवन त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

त्यागी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कथित तौर पर लिखा था, ‘‘बड़ी ब्रेकिंग खबर: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को राज्यपाल बनाया जाएगा।’’ पुलिस ने बताया कि यह कथित फर्जी और मनगढ़ंत पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(4), 353(1) और 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का वर्ल्ड कप विनर दिग्ग्गज क्रिकेटर, पूरे टी20I करियर में नहीं ठोक पाया एक भी फिफ्टी

ravindra jadeja t20i career: रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार हैं. जडेजा 15 साल से भी अधिक समय से भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में वह एक भी फिफ्टी बनाने में सफल नहीं रहे. एक मौका जरूर आया था, जब वह इसके नजदीक पहुंचे, लेकिन 46 रन बनाकर नाबाद लौटे. Mon, 24 Aug 2026 16:24:24 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain In Gurugram | गुरुग्राम में भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, कई जगहों पर जलभराव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:38+00:00

Bihar में वायरल वीडियो पर मिलेगा 1 लाख तक इनाम! जानें पूरी शर्तें #bihar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers