पिता नीतीश की तरह निशांत कुमार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, जदयू सांसद ने जताई उम्मीद
पिता नीतीश की तरह निशांत कुमार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, जदयू सांसद ने जताई उम्मीदJPSC-JSSC भर्ती विवाद, छात्र नेता देवेन्द्र महतो नेमरा से शुरू करेंगे सुधार यात्रा
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि "JPSC-JSSC भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती अभियान" का दूसरा चरण सोमवार को रामगढ़ जिले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से शुरू होगा. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग करने वाला यह अभियान 24 अगस्त को नेमरा के लुकैया टांड से शुरू होगा. महतो के अनुसार, "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा" का उद्घाटन झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार किया जाएगा.
नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी
यह लॉन्च कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों मौजूदगी में पारंपरिक रस्मों के साथ होगा. इस दौरान राष्ट्रगान गाया जाएगा, प्रमुख नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी. महतो के अनुसार, इस यात्रा का मकसद राज्य भर के उम्मीदवारों और युवाओं के बीच भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता जैसे मुद्दों पर जागरूकता लानी है. इसके लिए जन-समर्थन जुटाना है.
रामगढ़ से शुरू होकर यह यात्रा हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू, गढ़वा और रांची जैसे जिलों से होकर होकर गुजरने वाली है.
वकीलों की एक टीम भी उम्मीदवारों के साथ रहेगी
यात्रा के दौरान भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कानूनी मामलों में मदद को लेकर वकीलों की एक टीम भी उम्मीदवारों के साथ रहने वाली है. महतो ने जानकारी दी कि उम्मीदवार संबंधित कानूनी मामलों में पक्षकार (इंटरवेनर) के तौर पर शामिल होना चाहते हैं. उन्हें वकालतनामा और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में सहायता दी जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभियान संवैधानिक, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा और हिंसा, गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि का इस आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation







