JPSC-JSSC भर्ती विवाद, छात्र नेता देवेन्द्र महतो नेमरा से शुरू करेंगे सुधार यात्रा
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि "JPSC-JSSC भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती अभियान" का दूसरा चरण सोमवार को रामगढ़ जिले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से शुरू होगा. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग करने वाला यह अभियान 24 अगस्त को नेमरा के लुकैया टांड से शुरू होगा. महतो के अनुसार, "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा" का उद्घाटन झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार किया जाएगा.
नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी
यह लॉन्च कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों मौजूदगी में पारंपरिक रस्मों के साथ होगा. इस दौरान राष्ट्रगान गाया जाएगा, प्रमुख नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी. महतो के अनुसार, इस यात्रा का मकसद राज्य भर के उम्मीदवारों और युवाओं के बीच भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता जैसे मुद्दों पर जागरूकता लानी है. इसके लिए जन-समर्थन जुटाना है.
रामगढ़ से शुरू होकर यह यात्रा हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू, गढ़वा और रांची जैसे जिलों से होकर होकर गुजरने वाली है.
वकीलों की एक टीम भी उम्मीदवारों के साथ रहेगी
यात्रा के दौरान भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कानूनी मामलों में मदद को लेकर वकीलों की एक टीम भी उम्मीदवारों के साथ रहने वाली है. महतो ने जानकारी दी कि उम्मीदवार संबंधित कानूनी मामलों में पक्षकार (इंटरवेनर) के तौर पर शामिल होना चाहते हैं. उन्हें वकालतनामा और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में सहायता दी जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभियान संवैधानिक, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा और हिंसा, गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि का इस आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं होगा.
Bihar News: वैशाली में हथियार की डील करते दो तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, पिस्टल और गोलियां बरामद
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ा रुख अपना रही है. इसी कड़ी में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. बिहार स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ से मिले ठोस इनपुट के आधार पर वैशाली पुलिस ने जाल बिछाकर दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह पूरी कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव में की गई, जहां हथियारों की खरीद-फरोख्त की तैयारी चल रही थी. पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई से इलाके में हथियार तस्करी के एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है.
गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल
वैशाली पुलिस लगातार इलाके में रोकथाम और सतर्कता के तहत काम कर रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें लगातार असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों की जानकारियां मिल रही हैं, जिनका पूरी तरह से सत्यापन करके रेड की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार एसटीएफ की टीम से एक बहुत ही पुख्ता खबर मिली थी. सूचना यह थी कि पानापुर लंगा गांव के पास कुछ संदिग्ध लोग हथियारों का सौदा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया.
यह भी पढ़ें: बिहार में भड़के सरकारी डॉक्टर, वेतन कटौती के खिलाफ दे डाला सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








