Responsive Scrollable Menu

Nishant Kumar बनेंगे बिहार के अगले CM, JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने जताई उम्मीद

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने रविवार को उम्मीद जताई कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत अपने पिता और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। ठाकुर सीतामढ़ी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सीतामढ़ी उनका लोकसभा क्षेत्र है, जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दौरे पर थे और उन्हें जिलेभर में जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

ठाकुर ने कहा, हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। मुख्यमंत्री के रूप में उनका दो दशक लंबा कार्यकाल बेजोड़ रहा है। हमें उम्मीद है कि निशांत अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए सार्वजनिक जीवन में नाम कमाएंगे।

जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या वह उत्तराधिकारी माने जा रहे निशांत को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं, तो पूर्व राज्य मंत्री और विधान परिषद के सभापति रह चुके ठाकुर ने कहा, क्यों नहीं? राजनीति संभावनाओं की कला है। वह सर्वोच्च ऊंचाइयों तक पहुंचें।

निशांत कुमार (45) ने इस साल मार्च में राजनीति में कदम रखा था। इसके कुछ ही सप्ताह बाद उनके पिता ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दो दशक लंबे कार्यकाल का अंत किया। विनम्र स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले निशांत ने शुरू में भाजपा के सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राज्य की नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था लेकिन बाद में जदयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दबाव में उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

जब ठाकुर से स्वास्थ्य मंत्री के रूप में निशांत के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस युवा नेता ने अभी शुरुआत ही की है। इस समय ऐसा सवाल पूछना ही बचकाना है। निशांत ने मीडियाकर्मियों से कहा, सीतामढ़ी आकर मैं बहुत उत्साहित हूं।

यह वह स्थान है जहां माना जाता है कि देवी सीता प्रकट हुई थीं। मैं उनसे प्रार्थना करता हूं कि मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूं और समाज के हर वर्ग, चाहे महिलाएं हों, ओबीसी हों या ईबीसी- सभी के लिए काम करूं, जैसा कि मेरे पिता ने किया। मौके पर मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब उन्हें भरोसा है कि नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने से कोई खालीपन नहीं आया है और निशांत के नेतृत्व में पार्टी सुरक्षित हाथों में है।

Continue reading on the app

कमर-घूटने के दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं ये 5 तरह की चप्पल, ऑर्थो सर्जन ने बताया

फैशन और हेल्थ दोनों को ध्यान में रखते हुए सही तरह के फुटवियर पहनना बहुत जरूरी है। ऑर्थो सर्जन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके 5 सबसे खराब फुटवियर के बारे में बताया है जो कमर-घूटने के दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की टीम को मिली हाहाकारी जीत, Duleep Trophy के सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसने नॉर्थ ईस्ट जोन पारी और 210 रन के बड़े अंतर से हराया Tue, 25 Aug 2026 14:05:45 +0530

  Videos
See all

फर्जी CBI अफसर बनकर करते थे रेड! Delhi Police ने 7 आरोपियों को दबोचा | Prashant Vihar | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T09:35:43+00:00

Rajasthan Teacher Bharti Exam में पास होना बना चुनौती! छात्रों का क्या है आरोप, देखिए खास रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T09:38:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers