Responsive Scrollable Menu

Kalyan Hospital में डॉक्टर पर मरीज के बेटे ने किया हमला, केस दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक अस्पताल में एक मरीज के बेटे के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर 41 वर्षीय चिकित्सक को अपशब्द कहे गए और उस पर हमला किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण पुलिस ने शनिवार रात कल्याण ईस्ट के एक अस्पताल में हुई घटना के सिलसिले में आरोपी विनीत जयवंत देशमुख (30) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1) (जानबूझकर शारीरिक चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पिता अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में चिकित्सकीय जांच के लिए आए थे। जांच के बाद चिकित्सक योगेंद्र जायसवाल ने उन्हें दवाइयां लिखीं और दवा लेने की मात्रा तथा रोजाना के खानपान से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारी के मुताबिक, जब चिकित्सक मरीज की अन्य शंकाओं का समाधान कर रहे थे, तभी आरोपी ने खानपान के नियमों तथा दवाइयों के इस्तेमाल को लेकर और जानकारी मांगते हुए चिकित्सक से कथित तौर पर अभद्र और आक्रामक में बात करना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर ओपीडी कक्ष के भीतर चिकित्सक के साथ गाली-गलौज की और उनकी गर्दन पकड़कर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों ने बीच-बचाव कर चिकित्सक को बचाया।

Continue reading on the app

Orris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज कथित जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के मामले में ओरीस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर 85 स्थित ‘गोदरेज एयर’ परियोजना से जुड़े विवाद का है, जिसमें गोदरेज प्रॉपर्टीज और ओरीस साझेदार थी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई पुलिस ने 17 मार्च को विक्रोली थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में गुप्ता को अमृतसर से गिरफ्तार किया। उन्हें 27 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।’’ प्राथमिकी के अनुसार, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कंपनी रजिस्ट्रार के पास दाखिल वैधानिक रिकॉर्ड में अनधिकृत बदलाव किए गए। प्राथमिकी में जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराएं लगाई गई हैं।

ओरीस गुरुग्राम स्थित कंपनी है और इसका कॉरपोरेट कार्यालय गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में है। घटनाक्रम पर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। गुरुग्राम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुलाई में खेड़की दौला थाने में भूमि से जुड़े विवाद के मामले में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पुलिस गुप्ता की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।

गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम में ओरीस की ग्रीनोपोलिस परियोजना के करीब 1,650 आवास खरीदारों की परेशानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है, जो वर्षों से अपने घरों पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। खरीदारों का दावा है कि निर्माण कार्य रुकने से पहले कई परिवारों ने बिक्री मूल्य की बड़ी राशि का भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें अब तक घर नहीं मिले हैं और वे लगातार वित्तीय बोझ उठा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का वर्ल्ड कप विनर दिग्ग्गज क्रिकेटर, पूरे टी20I करियर में नहीं ठोक पाया एक भी फिफ्टी

ravindra jadeja t20i career: रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार हैं. जडेजा 15 साल से भी अधिक समय से भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में वह एक भी फिफ्टी बनाने में सफल नहीं रहे. एक मौका जरूर आया था, जब वह इसके नजदीक पहुंचे, लेकिन 46 रन बनाकर नाबाद लौटे. Mon, 24 Aug 2026 16:24:24 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain In Gurugram | गुरुग्राम में भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, कई जगहों पर जलभराव #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:38+00:00

Bihar में वायरल वीडियो पर मिलेगा 1 लाख तक इनाम! जानें पूरी शर्तें #bihar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers