वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी नसीहत, दिग्गज ने रेड बॉल क्रिकेट में सफल होने का दिया गुरुमंत्र, कहा- 'बैलेंस बनाना होगा'
Vaibhav Sooryavanshi : आज से भारत का घरेलू क्रिकेट शुरू हो चुका है. भारत में रेल बॉल क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है. दलीप ट्रॉफी 2026-27 में आज से 2 मैच शुरू हुए. आज ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं. इस दौरान ईस्ट जोन की ओर से भारत के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मैदान पर उरते. दलीप ट्रॉफी के अपने पहले रेड बॉल क्रिकेट मैच में सिर्फ 6 बॉलों का सामना किया और 4 चौके लगाते हुए 133.33 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 8 रन बनाए.
इस पारी के बाद कई भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि, क्या वैभव सूर्यवंशी सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट के प्लेयर हैं. क्या वो रेड बॉल क्रिकेट में वैसे सफल नहीं हो सकते, जैसे कि वो व्हाइट बॉल क्रिकेट में सफल हैं. अब वैभव सूर्यवंशी के फैंस की इस चिंता को भारत के महान टेस्ट क्रिकेटर्स में से एक राहुल द्रविड़ ने हटा दिया है. राहुल ने वेभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट भविष्य पर बड़ा बयान दिया है. राहुल द्रविड़ बतौर कोच राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी को काफी करीब से देख चुके हैं. उन्होंने ईएसपीएन क्रिकेइन्फो के साथ बात करते हुए क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Exciting early battle ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 23, 2026
4️⃣,4️⃣,????
Bishworjit Konthoujam wins the contest against Vaibhav Sooryavanshi ????#DuleepTrophy
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU pic.twitter.com/4xGnLaAhpx
राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी को दी बड़ी नसीहत
राहुल द्रविड़ ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको हमेशा वह बैलेंस बनाना होता है और यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को भारत में आईपीएल के जरिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन उसके पास भारतीय घरेलू सिस्टम में वापस जाकर रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और अपने रेड-बॉल करियर को आगे बढ़ाने का भी समय है. हम सभी टेस्ट क्रिकेट को जिंदा देखना चाहते हैं. हम सभी टेस्ट क्रिकेट को बढ़ते हुए देखना चाहते हैं और हमें उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है ताकि वो खेल के सभी फॉर्मेट खेल सकें'.
द्रविड़ ने वैभव को टेस्ट मैच खेलने के लिए किया प्रेरित
राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि, 'उसने शायद व्हाइट-बॉल क्रिकेट जितना रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. वह सिर्फ 15 साल का है और मुझे लगता है कि आपको उसे कुछ समय देना होगा और उसके साथ सब्र रखना होगा. जाहिर है, वो शुरू से ही बहुत सफल रहा है. लेकिन वह अपने उतार-चढ़ाव से गुजरेगा और मुझे लगता है कि लोगों को उसके साथ सब्र रखना होगा. उम्मीद है कि, किसी दिन अगर वह अच्छा करता है और व्हाइट-बॉल क्रिकेट की तरह अच्छा परफॉर्म करता है, तो वह भारत के लिए रेड-बॉल प्लेयर बन सकता है और यह वर्ल्ड गेम के लिए भी कितना रोमांचक होगा'.
Rahul Dravid believes Vaibhav Sooryavanshi’s red-ball success could have big ramifications for Test cricket ????
— ICC (@ICC) August 23, 2026
More ➡️ https://t.co/UfoEjdNo2l pic.twitter.com/LwRgXX0FmH
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इस दौरे पर वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे के अगले दौरे में वो सबसे अलग दिखे, जहां वो 151 रन बनाकर रन बनाने वाले चार्ट में सबसे ऊपर रहे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया. वो अब तक भारत के लिए 6 टी20 मैचों में 5 अर्धशतकों के साथ 193 रन बना चुके हैं. उनके नाम 16 चौके और 16 छक्के भी दर्ज हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक रेड-बॉल क्रिकेट में सिर्फ आठ फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान उनका एवरेज 17.25 है. उन्हें इस एरिया को इम्प्रूव करना होगा. वैभव सूर्यवंशी आईसीसी मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच हैं. उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया मैच में आगे खेलेंगे या नहीं?
AK-47 राइफल बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार STF के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस बरामदगी से जुड़े मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान करमुल्लाह, पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी वार्ड नंबर-02, चेतन परसा, जिला सारण, बिहार के रूप में हुई है. NIA ने उसे शनिवार, 22 अगस्त 2026 को सारण से गिरफ्तार किया.
यह कार्रवाई NIA केस संख्या RC-11/2024/NIA/DLI के तहत की गई है. जांच एजेंसी के मुताबिक, करमुल्लाह ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नागालैंड से बिहार तक प्रतिबंधित बोर के अत्याधुनिक हथियारों की तस्करी की साजिश रची थी. जांच में इस साजिश का उद्देश्य सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को प्रभावित करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करना बताया गया है.
मुजफ्फरपुर में बरामद हुई थी AK-47
यह मामला शुरुआत में 7 मई 2024 को केस संख्या 19/2024 के रूप में दर्ज किया गया था. फकुली थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर के मुर्गटिया पुल के पास से एक AK-47 राइफल, लेंस और जिंदा कारतूस बरामद किए थे. इस मामले में शुरुआती कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. जांच आगे बढ़ने के बाद NIA ने मामले में अलग-अलग चरणों में पूरक आरोपपत्र दाखिल किए.
अब तक तीन पूरक आरोपपत्र दाखिल
NIA ने 8 मई 2025 को चार आरोपियों-विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय और अहमद अंसारी के खिलाफ पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया. इन आरोपियों पर IPC की धारा 120B तथा UAPA की धाराओं 13 और 18 के तहत आरोप लगाए गए. इसके बाद 20 फरवरी 2026 को दूसरे पूरक आरोपपत्र में मंजूर खान को आरोपी बनाया गया. उस पर IPC की धारा 120B, Arms Act की धाराओं 25(1AA), 26 और 35 तथा UAPA की धाराओं 13 और 18 के तहत आरोप लगाए गए.
वहीं, 15 अप्रैल 2026 को तीसरा पूरक आरोपपत्र कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत के खिलाफ दाखिल किया गया. उसके खिलाफ भी IPC की धारा 120B, Arms Act की धाराओं 25(1AA), 26 और 35 तथा UAPA की धाराओं 13 और 18 के तहत कार्रवाई की गई.
19 अगस्त को भी हुई थी एक गिरफ्तारी
इस मामले में NIA ने हाल ही में एक अन्य आरोपी भैरव त्रिपाठी, पुत्र जगत नारायण त्रिपाठी, निवासी साहेबगंज, मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया था. उसे 19 अगस्त 2026 को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया था. अब करमुल्लाह की गिरफ्तारी के साथ जांच एजेंसी ने मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है.
हथियार तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
NIA के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि नागालैंड से प्रतिबंधित हथियारों की आपूर्ति बिहार तक किस नेटवर्क के माध्यम से की जा रही थी और इस साजिश में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे. मामले से जुड़े हथियारों की तस्करी, साजिश और आरोपियों के आपसी संपर्कों की भी जांच की जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






