Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

कोलंबो में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत टॉस के साथ हुई, जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत के बाद भारत के पास दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त है। हालांकि, दूसरे मुकाबले से पहले टीम को कुलदीप यादव के रूप में बड़ा झटका लगा है।

कुलदीप वायरल संक्रमण से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और इसी वजह से उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि कुलदीप चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, जरूरत पड़ने पर उन्हें मस्तिष्काघात के विकल्प के तौर पर मैदान पर उतारा जा सकता है।

कुलदीप की अनुपस्थिति में सारांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला है। 33 वर्षीय सारांश को टीम के खिलाड़ियों के बीच मैच से पहले रवींद्र जडेजा ने भारत की टोपी पहनाई। वह 1998 में रॉबिन सिंह के बाद 33 वर्ष की उम्र पार करने के बाद अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं।

शुभमन गिल ने भी कुलदीप की अनुपस्थिति की पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमण के कारण बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर को बाहर बैठना पड़ा और सारांश को उनकी जगह मौका मिला है।

गिल ने कोलंबो की पिच को लेकर भी अपनी राय रखी। उनके मुताबिक यहां की सतह गाले की तुलना में अधिक सख्त और बल्लेबाजी के लिए बेहतर दिखाई दे रही है। भारतीय कप्तान का मानना है कि शुरुआती दो से तीन दिन बल्लेबाजों के लिए अच्छे हो सकते हैं, हालांकि मुकाबला आगे बढ़ने पर गेंद के घूमने और पिच के धीमा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने हर विभाग में प्रभावी प्रदर्शन किया था। गिल ने उस जीत को दस में से नौ अंक दिए। उन्होंने कहा कि पांच दिन तक लगभग हर सत्र में लगातार अच्छा खेलना आसान नहीं होता और टीम के प्रदर्शन में अभी सुधार की गुंजाइश मौजूद है।

श्रीलंका ने भी दूसरे टेस्ट के लिए दो खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया है। कामिल मिशारा और पसिंदु सूरियाबंदर को पहली बार टेस्ट खेलने का अवसर मिला है। कप्तान धनंजय डी सिल्वा की अगुवाई वाली टीम में लाहिरू उदारा, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला, केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिता फर्नांडो भी शामिल हैं।

भारत की अंतिम एकादश में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

मौजूदा स्थिति में भारत की नजर श्रृंखला अपने नाम करने के साथ-साथ कोलंबो में भी दबदबा कायम रखने पर है, जबकि श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर वापसी करना चाहेगा।

Continue reading on the app

ऋषभ पंत क्या दूसरे दिन करेंगे बल्लेबाजी? चोट को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दी बड़ी जानकारी

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। लाहिरू कुमारा की गेंद उनके हाथ पर लगी, जिसके बाद फिजियो ने मैदान पर जांच की, लेकिन दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मैच के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि की कि पंत अगले दिन बल्लेबाजी करेंगे।

दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आई, लेकिन ऋषभ पंत की चोट ने कुछ देर के लिए चिंता बढ़ा दी। पंत जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद उनके हाथ पर लगी। गेंद लगते ही वह दर्द में दिखाई दिए और तुरंत फिजियो मैदान पर पहुंचे। शुरुआती इलाज के बाद भी असहज महसूस होने पर पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा।

ऋषभ पंत की चोट पर टीम इंडिया ने क्या कहा?

मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मीडिया से बातचीत में पंत की फिटनेस पर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए तैयार रहेंगे। इससे यह साफ हो गया कि टीम को उनकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई बड़ी चिंता नहीं है। हालांकि कोच ने चोट की गंभीरता को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। दूसरी ओर बीसीसीआई की तरफ से भी अभी तक कोई अलग मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल टीम की आधिकारिक स्थिति यही है कि पंत अगले दिन बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। पहले दिन वह सिर्फ 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उनकी मौजूदगी भारत की पारी के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

पहले दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?

दरअसल कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। पहले दिन सबसे बड़ी पारी देवदत्त पडिक्कल ने खेली। उन्होंने 193 गेंदों में 117 रन बनाए और लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाने का कारनामा किया। कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने भी 43 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में योगदान दिया। केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए। दिन के अंत तक ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल पर मंडराया लाइफटाइम बैन का खतरा! गेंदबाज से सिर भिड़ाना पड़ेगा कितना भारी?

Yashasvi Jaiswal: कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल एक बड़ी गलती कर बैठे. अपना विकेट गंवाने के बाद वो श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ तीखी बहस में शामिल हुए. अब उन पर एक्शन लिया जा सकता है. Sun, 23 Aug 2026 22:58:24 +0530

  Videos
See all

UP News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने हनुमान चालीसा का पाठ किया #upnews #ajayrai #ayodhyanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:43:21+00:00

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ रही कीमत पर सरकार का बड़ा फैसला #shorts #ytshorts #sugarpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:42:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers