Muvattupuzha को अलग जिला बनाने की मांग पर विचार करेगी सरकार: VD Satheesan
केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार अलग मुवाट्टुपुझा जिला बनाने की मांग पर विचार करेगी। वह यहां मुवाट्टुपुझा नगर निकाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुवाट्टुपुझा के विधायक मैथ्यू कुझलनादन ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के 10 साल के शासन के दौरान इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई और उन्होंने अलग मुवाट्टुपुझा जिला बनाने की मांग दोहराई।
मुवाट्टुपुझा वर्तमान में एर्नाकुलम जिले का हिस्सा है और इडुक्की जिले की सीमा के करीब स्थित है। एर्नाकुलम जिले के पूर्वी हिस्सों और इडुक्की जिले के निचले इलाकों को मिलाकर अलग मुवाट्टुपुझा जिला बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। सतीशन ने कहा कि उन्होंने मुवाट्टुपुझा विधायक द्वारा उठाई गई शिकायतों और समस्याओं का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (कुझलनादन ने) बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र को हाशिये पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से यहां विकास कार्यों को रोक दिया गया और बाधित किया गया। मैं सिर्फ एक बात कह रहा हूं।
इन सभी शिकायतों और चिंताओं का समाधान किया जाएगा।
Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला
बिहार के पटना जिले में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब आठ बज कर 45 मिनट पर बख्तियारपुर में ओल्ड बाईपास के पास हुई।
बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हार्डवेयर सामान, इंजन का तेल और प्लास्टिक के उत्पाद बेचने वाली एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे समेत तीन लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालकर पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान के मालिक पंकज कुमार, उनके बेटे और बेटी समेत तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







