Responsive Scrollable Menu

Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

बिहार के पटना जिले में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब आठ बज कर 45 मिनट पर बख्तियारपुर में ओल्ड बाईपास के पास हुई।

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हार्डवेयर सामान, इंजन का तेल और प्लास्टिक के उत्पाद बेचने वाली एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे समेत तीन लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालकर पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान के मालिक पंकज कुमार, उनके बेटे और बेटी समेत तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Continue reading on the app

HRTC हिमाचल में Electric Bus के लिए 122 करोड़ रुपये से बनाएगा 80 चार्जिंग स्टेशन

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को कहा कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) राज्यभर में इलेक्ट्रिक बसों की ‘चार्जिंग’ अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। अग्निहोत्री ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, ‘‘इनमें से 34 स्थानों पर ‘चार्जिंग स्टेशन’ स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर काम अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। शेष 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।’’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू और प्रभावी संचालन के लिए एचआरटीसी बस अड्डों और कार्यशालाओं में ‘चार्जिंग पॉइंट’ बनाए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक बस चलाने के साथ चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार राज्य में आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championship: एलेक्स लैनियर बने चैंपियन, फ्रांस ने पहली बार जीते 2 ऐतिहासिक गोल्ड मेडल

नई दिल्ली में हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप भारतीय खिलाड़ियों के लिए तो कोई खास सफलता लेकर नहीं आई लेकिन फ्रेंच शटलरों ने जरूर इसे ऐतिहासिक बना दिया और फ्रांस को बैडमिंटन की दुनिया में पहचान दी. Sun, 23 Aug 2026 19:43:45 +0530

  Videos
See all

EPFO Rules Chnage: EPFO के नियम बदले? जल्दी कर लें अपडेट! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:45:22+00:00

Dimgi Naxal पर PM Modi के बयान किसके लिए इशारा ? Vidya Kasam | Explainer | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers