Responsive Scrollable Menu

रूस का 'एयर शैडो फ्लीट'! अफ्रीका में ऐसे बढ़ा रहा सैन्य ताकत

रूस अफ्रीका में अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एक गुप्त 'एयर शैडो फ्लीट' का उपयोग कर रहा है. इस नेटवर्क में सरकारी और निजी एयरलाइंस शामिल हैं, जो सीरिया, लीबिया और तुर्की जैसे देशों के माध्यम से सामान और सैनिकों की आवाजाही करती हैं.

The post रूस का 'एयर शैडो फ्लीट'! अफ्रीका में ऐसे बढ़ा रहा सैन्य ताकत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Devendra Fadnavis बोले Nagpur में, संविधान और लोकतंत्र की ताकत से आम आदमी बनता है CM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी निजी राजनीतिक यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भारत के लोकतंत्र और संविधान की ताकत का प्रमाण है, जो एक सामान्य व्यक्ति को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। नागपुर में ‘जेन-जी’ के लिए आयोजित ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम में सवाल-जवाब सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक दलों द्वारा जेन-जी मतदाताओं तक पहुंच बनाने के प्रयास तेज किए जाने के बीच एक बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘स्टार्टअप इकोसिस्टम’ के लिए नीति तैयार की है, कोष स्थापित किया है, ‘इन्क्यूबेशन’ केंद्र बनाए हैं और अब उनका विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। युवाओं के राजनीति में रुचि दिखाने और मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘यह आसान नहीं है। हमारे संविधान ने इस देश में लोकतंत्र दिया है।

इस लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि देवेंद्र फडणवीस जैसा व्यक्ति, जिसने शायद कभी नगर निगम पार्षद बनने की भी कल्पना नहीं की थी, मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच गया या गुजरात में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक लड़का देश का प्रधानमंत्री बन गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के संविधान की ताकत है, भारत के लोकतंत्र की शक्ति है और यही देश के युवाओं की ताकत है।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘जब मैंने राजनीति में प्रवेश किया तो मैं केवल विचारों से प्रेरित था। उस समय मेरे पास जो विचार थे और जिस पार्टी में मैं काम करता था, उससे ऐसा नहीं लगता था कि कभी सत्ता में आएगी। हम सोचते थे कि हम विपक्ष में राजनीति करने के लिए ही पैदा हुए हैं।

हम हर दिन आंदोलन करते थे। रोज संघर्ष करते थे लेकिन किसी तरह जनता ने हम पर भरोसा जताया और एक-एक सीढ़ी चढ़ते हुए एक दिन मुझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी मिली।’’ उन्होंने कहा कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक बदलाव का एक माध्यम है। मुख्यमंत्री ने अपने संघर्ष को याद करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान 20 वर्ष की उम्र में बदायूं केंद्रीय जेल में 18 दिन बिताने का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रयागराज गया और वहां से अयोध्या की ओर गया। यह पहली बार था जब मैंने देखा कि भाषण और बयानबाजी किस तरह काम करती है। हम पर गोलियां चलाई गईं, लाठियों से पीटा गया और गिरफ्तार किया गया।

बीस साल की उम्र में मैंने बदायूं की केंद्रीय जेल में 18 दिन बिताए। मैं वापस आया और फिर आंदोलन में शामिल हो गया और जब 1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तब मैं वहां था। मुझे इस पर बहुत गर्व है।

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई का दोगला रवैया! पाकिस्तान के साथ मैदान पर नो हैंड शेक, मोहसिन नकवी के साथ हंसते फोटो खिंचा रहे राजीव शुक्ला

Rajeev Shukla Mohasin Naqvi pose smile Photograph: बैंकॉक में संपन्न एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को प्रेसिडेंसी के रोटेशनल फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया गया है. इस दौरान जहां एक ओर एसीसी ने ऐतिहासिक प्रशासनिक फैसले लिए, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ हंसते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद 'नो हैंडशेक' के दावों पर सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ गई है. Sun, 23 Aug 2026 23:10:33 +0530

  Videos
See all

Urfi Javed Viral Video |अपने स्टाइल से फिर छाईं उर्फी जावेद | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T19:00:08+00:00

Muzaffarnagar में मदरसे पर चला बुलडोजर! आखिर क्यों हुई कार्रवाई? जानिए पूरा मामला | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers