Responsive Scrollable Menu

Devendra Fadnavis बोले Nagpur में, संविधान और लोकतंत्र की ताकत से आम आदमी बनता है CM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी निजी राजनीतिक यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भारत के लोकतंत्र और संविधान की ताकत का प्रमाण है, जो एक सामान्य व्यक्ति को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। नागपुर में ‘जेन-जी’ के लिए आयोजित ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम में सवाल-जवाब सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक दलों द्वारा जेन-जी मतदाताओं तक पहुंच बनाने के प्रयास तेज किए जाने के बीच एक बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘स्टार्टअप इकोसिस्टम’ के लिए नीति तैयार की है, कोष स्थापित किया है, ‘इन्क्यूबेशन’ केंद्र बनाए हैं और अब उनका विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। युवाओं के राजनीति में रुचि दिखाने और मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘यह आसान नहीं है। हमारे संविधान ने इस देश में लोकतंत्र दिया है।

इस लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि देवेंद्र फडणवीस जैसा व्यक्ति, जिसने शायद कभी नगर निगम पार्षद बनने की भी कल्पना नहीं की थी, मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच गया या गुजरात में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक लड़का देश का प्रधानमंत्री बन गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के संविधान की ताकत है, भारत के लोकतंत्र की शक्ति है और यही देश के युवाओं की ताकत है।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘जब मैंने राजनीति में प्रवेश किया तो मैं केवल विचारों से प्रेरित था। उस समय मेरे पास जो विचार थे और जिस पार्टी में मैं काम करता था, उससे ऐसा नहीं लगता था कि कभी सत्ता में आएगी। हम सोचते थे कि हम विपक्ष में राजनीति करने के लिए ही पैदा हुए हैं।

हम हर दिन आंदोलन करते थे। रोज संघर्ष करते थे लेकिन किसी तरह जनता ने हम पर भरोसा जताया और एक-एक सीढ़ी चढ़ते हुए एक दिन मुझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी मिली।’’ उन्होंने कहा कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक बदलाव का एक माध्यम है। मुख्यमंत्री ने अपने संघर्ष को याद करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान 20 वर्ष की उम्र में बदायूं केंद्रीय जेल में 18 दिन बिताने का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रयागराज गया और वहां से अयोध्या की ओर गया। यह पहली बार था जब मैंने देखा कि भाषण और बयानबाजी किस तरह काम करती है। हम पर गोलियां चलाई गईं, लाठियों से पीटा गया और गिरफ्तार किया गया।

बीस साल की उम्र में मैंने बदायूं की केंद्रीय जेल में 18 दिन बिताए। मैं वापस आया और फिर आंदोलन में शामिल हो गया और जब 1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तब मैं वहां था। मुझे इस पर बहुत गर्व है।

Continue reading on the app

Manipur में Assam Rifles काफिले पर 2021 के हमले का मुख्य आरोपी PLA उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के थौबल जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह उग्रवादी वर्ष 2021 में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में कथित तौर पर शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी प्रतिबंधित संगठन पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में स्वयंभू कैप्टन है।

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को थौबल जिले के लिलोंग उशोईपोकपी से की गई है। पुलिस के एक बयान में कहा गया, “पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वह उस टीम का हिस्सा था जिसने 13 नवंबर 2021 को चूराचांदपुर के बेहियांग में 46 असम राइफल्स (एआर) के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) और छह अन्य लोगों पर घात लगाकर हमला किया था।” सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गिरफ्तार व्यक्ति 2021 में चूराचांदपुर में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनके परिवार के सदस्यों और सुरक्षा बलों पर घात लगाकर किए गए हमले के मामले का मुख्य आरोपी है। यह सफल अभियान उग्रवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और मणिपुर में शांति व स्थिरता की रक्षा करने के लिए सुरक्षा बलों के संकल्प को दोहराता है।” चूराचांदपुर जिले में सेहकेन गांव के पास 13 नवंबर 2021 को उग्रवादियों ने 46 असम राइफल्स के सीओ त्रिपाठी के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया था।

इस हमले में कर्नल त्रिपाठी, उनकी पत्नी, उनके मासूम बेटे और अर्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

अनगित गलतियां, खराब पासिंग, सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

India out of Womens Hockey World Cup Semi Final Race: ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेलकर सेमीफाइनल की रेस से भारतीय महिला हॉकी टीम बाहर हो गई है. इस निराशाजनक नतीजे के साथ ही भारत का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया. वाजेनर स्टेडियम में खेले गए इस करो या मरो के मुकाबले में अनगिनत गलतियों और खराब पासिंग के कारण टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही. ग्रुप 'ई' में तीसरे स्थान पर रहने के बाद भारत का अंतिम-चार का सफर समाप्त हो गया है. Mon, 24 Aug 2026 01:23:57 +0530

  Videos
See all

Viral Video | उर्फी का नया लुक देख चौंक जाएंगे! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:00:17+00:00

Ayushman Bharat Yojana : उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड पर गड़बड़ी करने वाले 5 अस्पतालों पर गिरी गाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T20:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers