Responsive Scrollable Menu

Jammu Kashmir: कठुआ में पाकिस्तान की ओर से आया संदिग्ध ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार को पाकिस्तान की ओर से आए संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध ड्रोन कुछ देर तक सीमावर्ती इलाके में मंडराता दिखाई दिया और बाद में पाकिस्तान की दिशा में लौट गया।

हीरानगर में सुबह दिखा संदिग्ध ड्रोन

अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर सेक्टर के बोबियां इलाके में रविवार सुबह करीब 10:35 बजे सीमावर्ती गांवों के ऊपर एक ‘ड्रोन जैसी वस्तु’ उड़ती हुई देखी गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध वस्तु कुछ समय तक भारतीय क्षेत्र में मंडराती रही। इसके कुछ मिनट बाद इसे वापस पाकिस्तान की ओर जाते हुए देखा गया।

इसे भी पढ़ें: Congress दफ्तर के बाहर क्यों लगे Rahul Gandhi के Batman वाले पोस्टर?

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ, हथियार या अन्य संदिग्ध सामग्री गिराई जा सकती है।

इसी आशंका को देखते हुए सीमावर्ती गांवों और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि कहीं ड्रोन के जरिए कोई सामान जमीन पर तो नहीं गिराया गया है।

तलाशी में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान अभी तक कोई हथियार, मादक पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। सुरक्षाबल पूरे इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं और संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि के संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी सतर्क कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati

सीमा पर ड्रोन गतिविधियों को लेकर सतर्कता

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय रही हैं। ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थ भारतीय क्षेत्र में भेजे जाने की आशंका के कारण सुरक्षाबल सीमा पर लगातार निगरानी रखते हैं। कठुआ में रविवार को हुई घटना के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

Continue reading on the app

Gorakhpur में PAC जवानों ने Rapti नदी में कूदे युवक को बचाया, सुरक्षित निकाला

गोरखपुर में प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 26वीं बटालियन की बाढ़ राहत टीम ने रविवार सुबह कथित तौर पर आत्महत्या के लिए राप्ती नदी में छलांग लगाने वाले एक युवक को बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के निवासी युवक की पहचान लड्डू मांझी (25) के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि उसने सुबह करीब नौ बजे गीडा थाना इलाके में रामघाट के पास नदी में छलांग लगाई। चश्मदीदों ने बताया कि पानी में कूदने के कुछ ही देर बाद वह तेज बहाव में डूबने लगा। पुलिस ने कहा कि इलाके में बाढ़ बचाव की तैयारियों के प्रशिक्षण और बचाव कार्यों के लिए तैनात पीएसी की बाढ़ राहत टीम ने तुरंत मोटरबोट का इस्तेमाल करके अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार बचाव दल ने डूबते हुए व्यक्ति तक समय रहते पहुंचकर उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि किनारे लाने के बाद मांझी को प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। बाद में उसे आगे की कार्रवाई के लिए नौसड़ चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।

गीडा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्वनी पांडे ने बताया कि युवक सुरक्षित है और उसके परिवार वालों से संपर्क करके घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। पीएसी की बाढ़ राहत टीम ने यह सफल बचाव अभियान चलाया, जिसमें हेड कांस्टेबल बलदेव प्रसाद, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और रवि गौतम समेत विभिन्न जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि बाढ़ राहत और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीम को इलाके में तैनात किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया, कोच क्रेग फुल्टोन ने बताई टीम की शर्मनाक हार की वजह

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने माना कि धीमी शुरुआत और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी मुकाबले के दबाव को नहीं संभाल पाना टीम पर भारी पड़ा। भारत हॉकी विश्व कप से बाहर हो गया है। Tue, 25 Aug 2026 05:59:54 +0530

  Videos
See all

त्योहारों से पहले नकली पनीर पर दिल्ली सरकार का शिकंजा! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T01:15:33+00:00

Foreign Couples Wedding in Sanatan Marriage Viral Video:हिंदू रीति-रिवाज से विदेशी जोड़ों ने की शादी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T01:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers