Responsive Scrollable Menu

CRPF Jawan की Bihar के Rohtas में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार के 4 लोग घायल

बिहार के रोहतास जिले में रविवार को एक ऑटोरिक्शा सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे सीआरपीएफ के 39 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह-तेरका के निकट हुई।

थाना प्रभारी (एसएचओ) शुभम कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, सीआरपीएफ कर्मी कंचन कुमार ठाकुर अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन के लिए ताराचंडी से मां तुतला भवानी जा रहे थे, तभी ऑटोरिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गया। उन्होंने बताया कि ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए और सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बच्चा और परिवार के दो अन्य सदस्य हादसे में घायल हो गए। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और पुलिस को लिखित शिकायत मिली है, जिसके आधार पर यातायात थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी से टक्कर से बचने की कोशिश में ऑटोरिक्शा चालक ने वाहन पर संतुलन खो दिया। हालांकि, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एसयूवी वहां नहीं थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

Dhar Road Accident: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, बच्ची अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मागोद-अमझेरा-मनावर स्टेट हाईवे पर जीराबाद के पास डागरिया वन गांव में हुई।

अधिकारी के मुताबिक केशवी निवासी अंतर सिंह (32) बहन को रक्षाबंधन पर घर आने का निमंत्रण देने के लिए चार वर्षीय बेटे अशोक, 12 साल की बेटी रेशम और 50 वर्षीय चाचा भूरू सिंह के साथ मोटरसाइकिल से रोडदा गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बहन के घर से लगभग पांच किलोमीटर पहले डागरिया वन गांव के पास एक बोलेरो कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सड़क से दूर जा गिरी और अंतर सिंह, अशोक और भूरू सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में रेशम गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका गंधवानी के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जीराबाद चौकी के प्रभारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बोलेरो अमझेरा से जीराबाद की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी अस्पताल भेजे गए हैं।

हादसे के बाद मागोद-मनावर मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में रनों की 5 सबसे बड़ी हार, 342 रन से मैच गंवा चुकी है टीम, 414 के आगे 72 पर बंधा बोरिया बिस्तर

5 biggest defeat by runs in odi history: क्रिकेट के मैदान पर कई बार मुकाबले इतने एकतरफा हो जाते हैं कि हार का अंतर इतिहास के पन्नों में एक कभी न मिटने वाला दाग बन जाता है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के लिहाज से कुछ ऐसी ही बड़ी हार दर्ज हैं, जो सालों से क्रिकेट जगत के सबसे बड़े और खौफनाक रिकॉर्ड के रूप में कायम हैं. जब रनों का ऐसा विशाल पहाड़ खड़ा हुआ, तो दुनिया की बड़ी-बड़ी और मजबूत टीमें भी उसके सामने पूरी तरह लाचार नजर आईं. जानते हैं उन 5 सबसे शर्मनाक हार के बारे में. Mon, 24 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Dehradun में आफत की बारिश, टपकेश्वर मंदिर डूबा | #uttarakhand #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T23:30:19+00:00

Sugar Price Hike: चीनी के बाद दाल चावल और प्याज समेत ये सामान हुए महंगे | Inflation | Rice | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T23:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers